Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अफगानिस्‍तान में कमर गुल ने लिया ऐसा इंतकाम, कांप गया तालिबान
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय

    अफगानिस्‍तान में कमर गुल ने लिया ऐसा इंतकाम, कांप गया तालिबान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 22, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अफगानिस्‍तान में एक 16 वर्षीय लड़की का इंतकाम चर्चा का विषय बन गया है. कमर गुल अपने माता-पिता की हत्‍या करने वाले तालिबान आतंकवादियों के खिलाफ AK-47 उठाकर तीन आतंकियों को भून डाला. उनका यह इंतकाम अब दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गया है. आइए जानते हैं कमर गुल के साहस की पूरी कहानी…

    पाकिस्‍तान में तालिबान आतंकवादियों की गोली का शिकार होने के बावजूद पूरी बहादुरी से अपनी जिंदगी संवारने वाले मलाला यूसुफजई के बारे में तो आपने काफी कुछ सुना होगा. अब हम आपको बताते हैं कमर गुल की कहानी जिन्होंने न सिर्फ तालिबान का सामना किया बल्कि उसके तीन लड़ाकों को अपने पिता की AK-47 राइफल से भून डाला. तालिबान आतंकवादियों ने सरकार का समर्थन करने पर गुल के घर में घुसकर उनके माता-पिता को मार डाला था जिसका गुल ने पूरा इंतजकाम लिया. गांव पर 40 से अधिक आतंकवादियों ने हमला किया था.

    बताया जा रहा है कि 17 जुलाई को रात एक बजे अफगानिस्तान के घोर प्रांत में पिछले हफ्ते ये तालिबान आतंकवादी गुल के घर में घुस गए उनके माता-पिता को मार डाला. इसके बाद कमर गुल बाहर निकलीं और AK-47 से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. कमर गुल के साथ उनका भाई भी मौजूद था. करीब एक घंटे तक चली गोलीबारी में तीन आतंकवादी मारे गए. बाद में दूसरे लड़ाके भी गुल के घर आए लेकिन गांववालों की मदद से सरकार के समर्थकों ने गनफाइट के बाद उन्हें भगा दिया. अफगान सुरक्षाबल अब कमर गुल और उनके भाई को सुरक्षित स्थान पर लेकर चले गए हैं.

    कमर गुल के तालिबान को मुंहतोड़ जवाब देने की घटना के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी बहादुरी को सलाम किया जा रहा है. इतनी कम उम्र में कमर गुल ने जिस हिम्‍मत से तालिबान का सामना किया, उसके लिए हर कोई उनके जज्बे को सलाम कर रहा है. इस घटना के बाद कमर गुल और उनके भाई दो दिनों तक बेहद सदमे में रहे और कुछ ज्‍यादा बातचीत नहीं की. इस जवाबी कार्रवाई पर कमर गुल ने कहा कि यह उनका अधिकार था, क्‍योंकि हमें अपने माता-पिता के बिना नहीं जीना है. गांव में उनके सौतेले भाई के अलावा और ज्‍यादा रिश्‍तेदार नहीं हैं.

    अफगानिस्‍तान सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में कमर गुल के साहस की जोरदार प्रशंसा की है. राष्‍ट्रपति अशरफ गनी ने कमर गुल और उनके भाई को राष्‍ट्रपति भवन में आमंत्रित किया है. जिले के गवर्नर मोहम्‍मद रफीक आलम ने कहा, जब मैंने उस रात दोनों को देखा तो वे सदमे में थे लेकिन सम्‍मानित महसूस कर रहे थे. कमर गुल की हाथों में AK-47 लिए तस्‍वीर अब सोशल मीडिया पर जमकर शेयर की जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleद.कोरिया ने लॉन्च की पहली सैन्य सेटेलाइट, बना दुनिया का 10वां देश
    Next Article हम सुलेमानी को भूले नहीं, अमेरिका को भुगतना होगा अंजाम: ईरान

    Related Posts

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    August 25, 2026

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    August 25, 2026

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    August 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    हुदू में दो जाति वर्ग के बीच वर्षों से बढ़ती खाई*

    नारियल फोड़ने से नहीं, धरातल पर काम से होगा विकास : मीरा मुंडा

    बिहार में विद्यार्थी सहयोग शिविर की शुरुआत: छात्रों की शिकायतों का 30 दिन में समाधान

    विकसित भारत 2047: सरकारी स्कूल की जर्जर हालत सबसे बड़ा सवाल

    लिव इन रिलेशन संस्कृति भगवान शिव की विवाह प्रथा का अपमान: सुनील आनंद

    त्योहार से पहले महंगाई का डबल अटैक, चीनी ₹70 और प्याज ₹60 पार

    पूर्व सीएम चंपाई सोरेन ने कार्यकर्ताओं संग की विभिन्न मुद्दों पर चर्चा

    सांसद बिद्युत बरण महतो की पहल से 11 वर्षीय रेवती का निःशुल्क सफल ऑपरेशन

    निखार सबलोक हत्याकांड के बाद आसनबनी में पसरा सन्नाटा, जाताल बाबा स्थल विवाद की जांच तेज

    श्रेष्ठ एनजीओ पुरस्कार से सम्मानित किए गए डॉ. दिग्विजय भारत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.