नई दिल्ली. देश सहित पूरी दुनिया कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने में जुटी हुई है. इसी बीच खबर है कि अमेरिका को कोरोना वायरस की वैक्सीन बनाने की दिशा में बड़ी कामयाबी मिली है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने मंगलवार को कहा, वैक्सीन और थेराप्यूटिक पर शानदार प्रगति हो रही है.इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट कर कहा है कि वैक्सीन को लेकर अच्छी खबर है. ट्रंप ने इससे जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं दी, लेकिन उनके ट्वीट के बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि जल्द ही अमेरिका…
Author: Devanand Singh
जम्मू. कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते विश्व प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा 2020 रद्द कर दी गई. हालांकि अभी तक संभावना जताई जा रही थी कि इस साल यात्रा 21 जुलाई से शुरू होकर 3 अगस्त तक चलेगी. इस बीच शुक्रवार को यात्रा के लिए प्रथम पूजा भी आयोजित की गई थी. ऐसे में अचानक अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) के अधिकारियों ने यात्रा को रद्द करने की घोषणा कर दी. भगवान भोलेनाथ की पवित्र अमरनाथ यात्रा 2020 हर साल जून महीने में शुरू होती थी.इससे पहले अप्रैल महीने में भी अमरनाथ श्राइन बोर्ड की ओर से पवित्र गुफा की यात्रा को…
गुवाहाटी. असम में आई बाढ़ को लेकर, संयुक्त राष्ट्र महासचिव के एक प्रवक्ता ने कहा है कि यदि आवश्यकता हुई तो यूएन भारत की मदद करने को तैयार है. बता दें कि असम में विनाशकारी बाढ़ के कारण लाखों लोग विस्थापित हुए हैं और 80 से ज्यादा लोगों की जान चली गई है.सोमवार को महासचिव के प्रवक्ता, स्टीफन दुजारिक ने दैनिक प्रेस वार्ता में कहा, हमारे सहयोगियों ने हमें बताया कि भारत के असम में मानसून की बारिश से भारी बाढ़ के कारण करीब 40 लाख लोग विस्थापित हो गए हैं. यदि आवश्यकता हुई तो हम भारत सरकार की मदद…
वॉशिंगटन: अमेरिका ने चीन की 11 कंपनियों पर व्यापार प्रतिबंध लगाए हैं. इन कंपनियों के खिलाफ चीन के मुस्लिम जनसंख्या वाले शिनजियांग क्षेत्र में मानवाधिकार उल्लंघन के मामलों में लिप्त होने की शिकायतें हैं. अमेरिका द्वारा सोमवार को घोषित ये प्रतिबंध चीन पर दबाव बनाने की नई कोशिश हैं. चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी पर इस क्षेत्र में मुस्लिम अल्पसंख्यकों के साथ दुर्व्यवहार, बंधुआ मजदूरी और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में रखने के आरोप लगते रहे हैं.अमेरिका और चीन के संबंधों में गिरावट के कारणों में मानवाधिकार, व्यापार और प्रौद्योगिकी के साथ-साथ शिनजियांग क्षेत्र का मु्द्दा भी शामिल…
लखनऊ:उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 46 और लोगों की मौत हो गयी. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से 46 लोगों की मौत हो गयी. इनमें से सबसे ज्यादा 10 लोगों की मौत कानपुर में हुई है, जबकि लखनऊ में पांच रोगियों की मृत्यु हुई है.बुलेटिन के अनुसार इसके अलावा प्रयागराज में चार, झांसी में तीन, बागपत, उन्नाव, बरेली, महराजगंज और मुरादाबाद में दो-दो, मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी, बस्ती, बाराबंकी, गाजीपुर, सम्भल, मथुरा, देवरिया, फतेहपुर, मिर्जापुर और हमीरपुर में एक-एक मरीज की मौत…
दो कोरोना पॉजिटिव स्वास्थ्यकर्मी मिलने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से मर्सी हॉस्पिटल बारीडीह को प्रबंधन ने किया बंद शहर में कोरोना संक्रमण ने महा विभीषिका का रूप धारण कर लिया है बारीडीह स्थित मर्सी हॉस्पिटल को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है अस्पताल में भर्ती करीब 100 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है ऐसा इसलिए किया गया क्योंकि रविवार और सोमवार लगातार दो दिनों हॉस्पिटल के दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए इसलिए सुरक्षा के ख्याल से अस्पताल प्रबंधन ने यह फैसला लिया है प्रबंधन की ओर से बताया गया है कि ओपीडी सेवा पूर्व की…
झारखंड राज्य खादी बोर्ड के सदस्य और भाजपा नेता कुलवंत सिंह बंटी ने जमशेदपुर के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा कर कहा है कि जमशेदपुर में जहां-तहां ट्रक पार्किंग होने से संक्रमण का खतरा ज्यादा है पञ के माध्यम से श्री बंटी ने उपायुक्त को बताया कि इस करोना महामारी में लोग भयभीत हो रहे हैं, क्योंकि बाहर से आकर कई ट्रक एच.एस.एम. गेट, बर्मामाइंस, ईस्ट प्लांट एरिया से लेकर आर.डी. टाटा मोड़, लाला बाबा, ट्यूब गेट रोड, आजाद बस्ती, मनीफीट मेन रोड समेत शहर के विभिन्न भागों में जहां-तहां ट्रक खड़े रहते हैं। जिसके कारण महामारी…
झारखंड में कानून-व्यवस्था की मिशनरी फेल : रघुवर दास जमशेदपुर । पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि झारखंड में कानून और व्यवस्था की मिशनरी फेल हो गई है। उन्होंने कानून व्यवस्था को रेखांकित करते हुए कहा है कि राज्य की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है। लोग अपने ही राज्य में स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सवाल यह है कि जिस राज्य का मुख्यमंत्री ही स्वयं को असुरक्षित महसूस कर रहा हो और जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स…
*◆ जिला उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के निर्देशानुसार जिले के 80 चयनित स्थलों पर हाथ धुलाई इकाई के स्थापना का कार्य प्रारंभ* *◆ जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ, झारखंड से प्राप्त पत्र के तहत् यूनिसेफ, झारखंड के सहयोगी टीम वर्ल्ड विजन इंडिया एवं 4″S” के द्वारा स्थापित की जा रही है इकाई* * *जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ झारखंड से प्राप्त पत्र के तहत् पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति श्री अरवा राजकमल के निर्देशानुसार इस जिले में यूनिसेफ के सहयोग से कोविड-19 सेंसेटिव हाथ धुलाई इकाई जिले के सभी प्रखंडों में चयनित…
समरेंद्र तिवारी प्रदेश प्रतिनिधि झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि पिछले कई वर्षों से आदित्यपुर में ब्राउन शुगर और नशे का कारोबार करने वाले गिरोह के सरगना पर किसी भी थानेदार पुलिस अधिकारी आरक्षी अधीक्षक ने इतनी बड़ी कार्रवाई नहीं की थी जितना की हमारे नए जिले के पुलिस कप्तान ने कर दिखाया है। पूरे कोल्हान और आसपास के जिलों में नशा कि कारोबार कराने वाली डोली प्रवीण को गिरफ्तार किया गया। हमारी पुर की समस्त जनता और कांग्रेस पार्टी के तरफ से नए पुलिस अधीक्षक श्री मोहम्मद अरशी जी का हृदय से आभार…
