Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला जल एवं स्वच्छता समिति के निर्देशानुसार जिले के 80 चयनित स्थलों पर हाथ धुलाई इकाई के स्थापना का कार्य प्रारंभ
    Headlines झारखंड

    जिला जल एवं स्वच्छता समिति के निर्देशानुसार जिले के 80 चयनित स्थलों पर हाथ धुलाई इकाई के स्थापना का कार्य प्रारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020Updated:July 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    *◆ जिला उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति के निर्देशानुसार जिले के 80 चयनित स्थलों पर हाथ धुलाई इकाई के स्थापना का कार्य प्रारंभ*

    *◆ जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ, झारखंड से प्राप्त पत्र के तहत् यूनिसेफ, झारखंड के सहयोगी टीम वर्ल्ड विजन इंडिया एवं 4″S” के द्वारा स्थापित की जा रही है इकाई*
    *
    *जल एवं स्वच्छता विशेषज्ञ झारखंड से प्राप्त पत्र के तहत् पश्चिमी सिंहभूम जिला उपायुक्त -सह- अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता समिति श्री अरवा राजकमल के निर्देशानुसार इस जिले में यूनिसेफ के सहयोग से कोविड-19 सेंसेटिव हाथ धुलाई इकाई जिले के सभी प्रखंडों में चयनित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर, सभी प्रखंडों के कस्तूरबा बालिका विद्यालय, मध्य विद्यालय, उच्च विद्यालय आदि सहित कुल 80 स्थानों पर स्थापित करने का कार्य प्रारंभ किया गया है। इस आशय की सूचना जिले के सिविल सर्जन, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, कार्यपालक अभियंता -सह- सदस्य सचिव, चाईबासा/चक्रधरपुर सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को देते हुए चयनित स्थलों पर हाथ धुलाई इकाई स्थापित करवाने को लेकर आवश्यक सहयोग प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया है।*

    *पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत हाथ धुलाई इकाई के स्थापना हेतु स्थलों का चयन यूनिसेफ झारखंड के द्वारा किया गया है। यूनिसेफ की सहयोगी संस्था वर्ल्ड विजन इंडिया के जिला समन्वयक श्री अमर राठौर एवं सहयोगी संस्था 4″S” के श्री अजय कुँवर के देखरेख में इकाई स्थापित करने का कार्य निरंतर किया जा रहा है, ताकि वैश्विक महामारी के इस आपदा के समय अपने कार्य के सिलसिले में या चिकित्सा संबंधी कार्यों से उपर्युक्त स्थानों पर परिसर में प्रवेश करने से पूर्व एवं परिसर को छोड़ने के समय सभी व्यक्ति हाथों की अच्छी तरह से सफाई कर सकें और वायरस के संक्रमण से अपने आप को सुरक्षित रख सकें।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरायकेला खरसावां के पुलिस कप्तान को बधाई :समरेंद्र तिवारी
    Next Article झारखंड में कानून-व्यवस्था की मिशनरी फेल : रघुवर दास

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.