Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राजस्थान की सियासी जंग में अब उमर अब्दुल्ला की भी एंट्री, भूपेश बघेल पर बरसे
    Breaking News Headlines राजनीति

    राजस्थान की सियासी जंग में अब उमर अब्दुल्ला की भी एंट्री, भूपेश बघेल पर बरसे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    श्रीनगर. राजस्थान की सियासी जंग में जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की एंट्री हो गई है. उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि इस मामले में उन्हें और उनके पिता फारूक अब्दुल्ला को बेवजह घसीटा जा रहा है.

    उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट कर कहा कि वे ऐसे झूठे और घटिया आरोप सुनकर तंग हो गए कि राजस्थान में सचिन पायलट जो कुछ भी कर रहे हैं उसका किसी तरह से फारूक अब्दुल्ला या उनकी रिहाई से लेना देना है. इस मामले में उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को फटकार लगाई और कहा है कि अब बहुत हो गया है और उनके वकील जल्द ही भूपेश बघेल के खिलाफ कानूनी कार्यवाही करेंगे.

    राजस्थान में शुरू सियासी संकट अपने चरम पर पहुंच गया है. सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की लड़ाई अब सड़क पर आ गई है. गहलोत लगातार पायलट पर सरकार गिराने का आरोप का आरोप लगा रहे है. इसी के बीच कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उम्र अब्दुल्ला और उनके पिता पर सचिन पायलट का साथ देने का आरोप लगाया है. जिसको उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के आरोपों को नकारा, कहा बघेल को भेजेंगे क़ानूनी नोटिस.

    अब्दुल्ला ने ट्वीट करते हुए कहा, ‘ मैं इस तरह के झूठे दुर्भावनापूर्ण और झूठे आरोप से तंग आ गया हूं कि सचिन पायलट जो भी कर रहा है वह किसी न किसी तरह से इस साल की शुरुआत में मेरे या मेरे पिता की रिहाई से जुड़ा था. अब बहुत हो गया है. श्री भूपेश बघेल अब मेरे वकीलों को जवाब देंगे. इस दौरान उन्होंने राहुल गाँधी और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को भी टैग किया.

    दरअसल, राजस्थान में शुरू संकट के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक इंटरव्यू में कहा था उमर अब्दुल्ला और महबूबा मुफ्ती को एक ही धाराओं के तहत हिरासत में लिया गया था. जबकि महबूबा मुफ्ती अभी भी जेल में हैं, वहीं उमर अब्दुल्ला बाहर आ गए हैं, क्या ऐसा इसलिए है क्योंकि उमर अबदुल्ला और सचिन पायलट के बीच रिश्तेदारी है.

    बता दें कि सचिन पायलट और उमर अबदुल्ला दोनों रिश्ते दार है. सचिन फारुख अबदुल्ला की बेटी और उमर अबदुल्ला की बहन सारा अबदुल्ला के पति है. दोनों ने प्रेम विवाह किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटी-20 वल्र्ड कप स्थगित, आईसीसी की बैठक में निर्णय, अगले साल होगा, आईपीएल का रास्ता साफ
    Next Article पांच राफेल विमान 29 जुलाई को पहुंचेंगे अंबाला वायुसेना स्टेशन

    Related Posts

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.