Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पांच राफेल विमान 29 जुलाई को पहुंचेंगे अंबाला वायुसेना स्टेशन
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    पांच राफेल विमान 29 जुलाई को पहुंचेंगे अंबाला वायुसेना स्टेशन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उन्नत अस्त्र प्रणाली से सुसज्जित पांच राफेल लड़ाकू विमानों की पहली खेप को 29 जुलाई को भारतीय वायुसेना में शामिल किए जाने की संभावना है. यह बात एक आधिकारिक बयान में कही गई.

    भारतीय वायुसेना ने कहा कि इन विमानों को शामिल किए जाने से संबंधित अंतिम समारोह अगस्त के दूसरे पखवाड़े में होगा. इसने कहा कि भारतीय वायुसेना के पांच राफेल विमानों की पहली खेप के जुलाई के अंत तक भारत पहुंचने की संभावना है.

    विमान को अंबाला वायुसेना स्टेशन में 29 जुलाई को शामिल किए जाने की संभावना है. भारतीय वायुसेना ने कहा कि वायुसेना के हवाई चालक दल और जमीनी चालक दल के सदस्यों ने अत्याधुनिक अस्त्र प्रणालियों सहित विमान से संबंधित समग्र प्रशिक्षण हासिल किया है और अब ये पूरी तरह परिचालित हैं.

    विमानों के पहुंचने के बाद के प्रयास विमान को जल्द से जल्द अभियानगत रूप से परिचालित करने पर केंद्रित होंगे. आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि राफेल लड़ाकू विमानों को पूर्वी लद्दाख सेक्टर में तैनात किए जाने की संभावना है, जिससे कि भारतीय वायुसेना चीन के साथ विवाद के मद्देनजर वास्तविक नियंत्रण रेखा पर अपनी अभियानगत क्षमताओं को मजबूत कर सके.

    भारतीय वायुसेना ने एक अलग बयान में कहा कि बल के शीर्ष कमांडर बुधवार से शुरू हो रहे तीन दिवसीय सम्मेलन में मौजूदा अभियान परिदृश्य और तैनाती का जायजा लेंगे. अगले दशक में भारतीय वायुसेना की अभियानगत क्षमता में वृद्धि करने के लिए कार्ययोजना पर भी चर्चा की जाएगी.

    अधिकारियों ने कहा कि राफेल विमानों के आने के बाद वायुसेना की लड़ाकू क्षमताओं में और वृद्धि होगी. भारत ने लगभग 58 हजार करोड़ रुपये में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए सितंबर 2016 में फ्रांस के साथ एक अंतर-सरकारी समझौते पर हस्ताक्षर किए थे. इन 36 राफेल विमानों में से 30 लड़ाकू विमान और छह प्रशिक्षण देने वाले विमान होंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान की सियासी जंग में अब उमर अब्दुल्ला की भी एंट्री, भूपेश बघेल पर बरसे
    Next Article उपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 केन्द्र सरकार की सराहनीय पहल: राजेश शुक्ल

    Related Posts

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.