Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टी-20 वल्र्ड कप स्थगित, आईसीसी की बैठक में निर्णय, अगले साल होगा, आईपीएल का रास्ता साफ
    Breaking News Headlines खेल

    टी-20 वल्र्ड कप स्थगित, आईसीसी की बैठक में निर्णय, अगले साल होगा, आईपीएल का रास्ता साफ

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. कोरोना वायरस की वजह से इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने इस साल ऑस्ट्रेलिया में अक्टूबर में होने वाले ट्वेंटी-ट्वेंटी वर्ल्ड कप को टालने का फैसला किया है. अब वर्ल्ड कप का आयोजन अगले साल अक्टूबर नवंबर में होगा. सोमवार को हुई आईसीसी की बोर्ड मीटिंग में वर्ल्ड कप को टालने का फैसला लिया गया. वर्ल्ड कप के रद्द होने के साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के आयोजन के लिए रास्ता साफ हो गया है. बीसीसीआई सितंबर के आखिरी हफ्ते में आईपीएल 13 का आयोजन कर सकती है.

    पिछले दो महीने से ही वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल नहीं होने के कयास लगाए जा रहे थे. वर्ल्ड कप की मेजबानी का अधिकार रखने वाले क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में संकेत दिए थे कि वह आयोजन के लिए तैयार नहीं है. पिछले कुछ दिनों में ऑस्ट्रेलिया में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी देखने को मिली है. इसके अलावा सितंबर के अंत तक ऑस्ट्रेलिया ने अपने बॉर्डर भी सील कर रखे हैं.

    वर्ल्ड कप के रद्द होने की वजह से बीसीसीआई के लिए आईपीएल के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है. बीसीसीआई पहले ही सितंबर से नवंबर के बीच आईपीएल के आयोजन की तैयारी कर रहा था. हालांकि वर्ल्ड कप पर आधिकारिक एलान नहीं होने की वजह से बीसीसीआई ने आईपीएल का नया शेड्यूल अब तक जारी नहीं किया. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि बीसीसीआई सितंबर के आखिरी हफ्ते से लेकर नवंबर के पहले हफ्ते के बीच आईपीएल का आयोजन कर सकता है. हालांकि आईपीएल का आयोजन कहां होगा, इस पर स्थिति साफ नहीं है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराजस्थान सरकार का नया फरमान, CBI जांच के लिए लेनी होगी परमिशन
    Next Article राजस्थान की सियासी जंग में अब उमर अब्दुल्ला की भी एंट्री, भूपेश बघेल पर बरसे

    Related Posts

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    May 9, 2026

    प्रिन्स खान गैंग पर बड़ा खुलासा, आरोप-प्रत्यारोप के बीच निष्पक्ष जांच जरूरी

    May 8, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मेहनत का शोषण: हम मेहनत बेच रहे हैं, आप ‘गुलामी’ खरीद रहे | राष्ट्र संवाद

    पढ़ाई बढ़ी लेकिन स्किल क्यों नहीं? भारत में बढ़ता स्किल गैप | राष्ट्र संवाद

    ऑपरेशन सिंदूर: शौर्य पर सियासत और जनभावनाएं | राष्ट्र संवाद

    न्याय की कुर्सी पर बैठा इंसान भी टूट सकता है: जज अमन कुमार शर्मा | राष्ट्र संवाद

    🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०९::०५::२०२६ शनिवार

    ‌‌🕉️🌺 दैनिक पंचांग एवं राशिफल 🙏०८::०५::२०२६ शुक्रवार

    केडिया परिवार की शादी समारोह में जुटीं दिग्गज हस्तियां, अर्जुन मुंडा और रघुवर दास ने नवदंपति को दिया आशीर्वाद

    15वें वित्त आयोग की राशि में घोटाले का आरोप, स्वास्थ्य उपकेंद्र निर्माण में घटिया कार्य पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव से शिकायत

    एडीजे रियलिटी नए और पुराने ग्राहकों के लिए शुरू कर रही विशेष उपहार योजना- जितेंद्र मिश्रा

    जेवियर स्कूल में विद्यार्थी परिषद का हुआ गठन, लक्ष्य बने अध्यक्ष

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.