सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उसके बाद से सरायकेला कोर्ट में सनसनी फैल गई है इस खबर के आने के बाद सरायकेला जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रधान ने आदेश जारी कर सरायकेला कोर्ट 20 जुलाई से 5 अगस्त तक के लिए बंद कर दिया है इसका एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है उल्लेखनीय है कि कोर्ट परिसर में कई तरह के लोग आते हैं मुकदमे से जुड़े वकील पुलिस के अलावा भी कोर्ट लोग पहुंचते हैं ऐसे में कोरोनावायरस का खतरा बढ़ जाता है स्थिति ऐसी हो गई है कि पुलिस…
Author: Devanand Singh
● स्टूडेंट्स की मदद को पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने ट्वीट की थी मार्मिक अपील ● ट्वीट के बाद अभिनेता सोनू सूद ने भी मदद को बढ़ाये हाथ ● छात्र ने ट्वीट कर बताया वापसी की कवायदें शुरू हो गई है, अभिनेता सोनू सूद सहित कुणाल षाड़ंगी का जताया आभार रूस से सटे किर्गिस्तान में बेकाबू कोरोना संक्रमण से वहाँ मेडिकल की पढ़ाई को गये हज़ारों भारतीय स्टूडेंट्स चिंतित हैं। बिहार-झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों से लगभग तीन हज़ार स्टूडेंट्स वहाँ फँसे हुए हैं। इसमें बिहार और झारखंड से काफ़ी संख्या में स्टूडेंट्स शामिल हैं। कोरोना काल में उनके…
चंडीगढ़. भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनकड़ को प्रदेश इकाई का नया पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है. प्रदेश संगठन में इस बड़े बदलाव की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से संगठन में फेरबदल की यह महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओपी धनकड़ को हरियाणा प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. हरियाणा के प्रमुख जाट नेताओं में से एक…
नयी दिल्ली. भारत के खिलाफ सिर्फ एक टेस्ट खेलने वाले ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मार्नुस लाबुशेन को उम्मीद है कि दिसंबर में जब दोनों टीमों का टेस्ट श्रृंखला में आमना सामना होगा तो वह अपना दबदबा बनाने में सफल रहेंगे. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तेजी से उभरने वाले इस बल्लेबाज ने हालांकि माना कि विश्व स्तरीय भारतीय गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल होगा. लाबुशेन 2018-19 की श्रृंखला में भारत के खिलाफ सिडनी में खेले गये टेस्ट में मैदान में उतरे थे. वह दिसंबर में भारतीय टीम के दौरे का बेसब्री से इंतजार कर रहे है जहां दोनों टीमों के…
नई दिल्ली. देश में आज सोमवार 20 जुलाई से नया उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019 लागू हो गया है. इस कानून के लागू हो जाने के बाद अब भ्रामक विज्ञापन देना कंपनियों को महंगा पड़ सकता है. क्योंकि नए कानून में भ्रामक विज्ञापन देने पर कार्यसाही करने का प्रावधान है.गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने उपभोक्ता संरक्षण कानून-2019 की अधिसूचना पिछले हफ्ते जारी की थी, जिसने अब उपभोक्ता संरक्षण कानून-1986 की जगह ले ली है. केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय ने 15 जुलाई को अधिसूचना जारी कर नया कानून 20 जुलाई से देशभर में लागू होने की बात कही…
महेंद्र सिंह राठौड़ आजीविका के लिए उन्होंने विदेश का रास्ता चुना लेकिन गलत लोगों ने उन्हें ऐसी राह दिखाई कि वे डिटेंशन सेंटर या जेल पहुंच गए। गनीमत यह रही कि सब कुछ लुटाकर वे किसी तरह घर तक पहुंचने में सफल रहे जिनको कभी घर पहुंचने की उम्मीद भी नहीं थी। यातनाओं में ही विदेशी धरती पर मर जाने का खौफ का मंजर उनके जहन में अब भी है। घर तो सकुशल पहुंच गए लेकिन वह भयावह मंजर जहन से जाता नहीं।बाहर नौकरी कर अच्छी जिंदगी का उनका सपना मर गया, यहीं नौकरी या छोटा मोटा काम करके…
महेंद्र सिंह राठौड़ पंजाब की राजनीति में हाशिए पर बैठे अकाली दल में हलचल शुरू हो गई है। वरिष्ठ अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींढसा ने मूल पार्टी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नाम से ही पार्टी का एलान कर दिया है। अध्यक्ष के तौर पर उन्होंने घोषणा कर दी कि उनका दल असली शिअद है, जहां पूरी लोकतांत्रिक व्यवस्था होगी। मूल शिअद को वह बादल परिवार नियंत्रित ऐसा दल बता रहे हैं जहां संगठन और सरकार में उनका ही दबदबा रहेगा।अब सवाल यह कि ढींढसा के असली शिअद के दावे में कितना दम है। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और वर्ष…
कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए अगले आदेश तक 2 दिनों के लिए रविवार और सोमवार को एसएसपी ऑफिस बंद रखा गया है एसएसपी डॉ तमिलवानन द्वारा जारी किए गए सूचना के मुताबिक कार्यालय 22 जुलाई से पूर्व निर्धारित समय के अनुसार खुलेगा फिलहाल शिकायत के लिए मेन गेट पर एक शिकायत पेटी लगा दी गई है जिसमें शिकायतकर्ता अपनी लिखित शिकायत उस पेटी में डाल सकता है एसएसपी के मुताबिक आवेदन पर त्वरित एक्शन लिया जाएगा मुसाबनी में भाकपा माओवादी उग्रवादी संगठन के नाम पर पोस्टर साठकर लोगों में दहशत पैदा करने और रंगदारी मांगने…
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे देश में 12 प्राइवेट ट्रेनों का पहला बैच 2023 में परिचालन शुरू कर देगा, जिसके बाद अगले वित्त वर्ष में ऐसी 45 ट्रेनें शुरू होंगी. रेलवे के एक अधिकारी के अनुसार ऐसी सभी 151 प्राइवेट ट्रेनें अपने पूर्वनिर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 2027 तक शुरू हो जाएंगी. रेलवे ने अपने नेटवर्क पर निजी कंपनियों की यात्री ट्रेनों के परिचालन की अनुमति देने की अपनी योजना को औपचारिक रूप से आगे बढ़ाने के लिए इस महीने की शुरुआत में देशभर के 109 जोड़ी रूटों पर 151 आधुनिक यात्री ट्रेनें चलाने के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं. प्राइवेट ट्रेनों…
वाशिंगटन. पूर्व अमेरिकी राजनयिक रिचर्ड वर्मा ने भारतीय मूल के अमेरिकी मतदाताओं को डेमोक्रेटिक पार्टी के पक्ष में करने के लिए एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि अगर बिडेन नवंबर में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में जीत जाते हैं तो वह भारत को सुरक्षा परिषद में स्थायी सीट दिलाने में मदद करेंगे. बता दें कि भारत लंबे समय से सुरक्षा परिषद सहित संयुक्त राष्ट्र की दूसरी संस्थाओं में सुधार पर जोर दे रहा है. भारत की दलील है कि इन संस्थाओं की वर्तमान संरचना वास्तविक परिस्थितियों से ना केवल बिल्कुल विपरीत है बल्कि इनमें पर्याप्त प्रतिनिधि भी…
