Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हरियाणा बीजेपी में बदलाव, पूर्व मंत्री ओपी धनकड़ बने प्रदेश अध्यक्ष
    Breaking News Headlines

    हरियाणा बीजेपी में बदलाव, पूर्व मंत्री ओपी धनकड़ बने प्रदेश अध्यक्ष

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चंडीगढ़. भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश धनकड़ को प्रदेश इकाई का नया पार्टी अध्यक्ष नियुक्त किया है. प्रदेश संगठन में इस बड़े बदलाव की घोषणा कर दी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह की ओर से संगठन में फेरबदल की यह महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह की ओर से कहा गया है कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ओपी धनकड़ को हरियाणा प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है.

    हरियाणा के प्रमुख जाट नेताओं में से एक ओमप्रकाश धनकड़ ने राजनीति में अपना करियर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से शुरू किया था. पिछले कुछ दिनों में हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए चल रही जोड़-तोड़ में धनकड़ का नाम टॉप-3 नेताओं में आ रहा था.

    इनके अलावा कृष्णपाल गुर्जर और महिपाल ढांडा का नाम भी इस पद के लिए सामने आ रहा था. लेकिन आखिरकार ओपी धनकड़ ने बाजी मारी. आपको बता दें कि अभी तक सुभाष बराला हरियाणा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष थे. लेकिन बीजेपी मुख्यालय से आज रविवार 19 जुलाई को जारी अधिसूचना के बाद अब ओपी धनकड़ को तत्काल प्रभाव से इस पद की जिम्मेदारी दी गई है.

    सुभाष बराला की ही तरह धनकड़ के ऐलान ने चौंकाया

    गौरतलब है कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरियाणा बीजेपी इकाई के अब तक अध्यक्ष रहे सुभाष बराला के नाम के ऐलान की तरह ही ओपी धनकड़ को अध्यक्ष बनाने की घोषणा भी की गई है. बराला को अध्यक्ष बनाने के समय भी उनका नाम तय होने का किसी को अंदाजा नहीं था. इस बार भी अध्यक्ष पद के लिए प्रदेश बीजेपी इकाई में 3-4 नामों के ऊपर मंथन चल रहा था. कृष्णपाल गुर्जर और महिपाल ढांडा के अलावा कैप्टन अभिमन्यु को भी अध्यक्ष बनाए जाने के कयास लग रहे थे. लेकिन आज हुई घोषणा के बाद सभी अटकलों पर विराम लग गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारतीय गेंदबाजों में बुमराह का सामना करना सबसे मुश्किल: लाबुशेन
    Next Article किर्गिस्तान में फंसे 3000 मेडिकल स्टूडेंट्स के वापसी की जगी उम्मीदें, बिहार – झारखंड के भी कई छात्रों की होगी स्वदेश वापसी

    Related Posts

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    September 2, 2026

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    September 2, 2026

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    September 2, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    श्रीमद्भगवद्गीता: समरक्षेत्र में जन्मा जीवन-दर्शन और आधुनिक प्रासंगिकता

    फ्रेम से मोदी को हटाया, भारत का कद कैसे घटाओगे?

    तेघड़ा, बरौनी और गढ़हरा: जन्माष्टमी के सौ वर्ष की अनकही लोकगाथा

    राष्ट्रीय राजमार्ग 520के किनारे टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा निर्मित विश्राम स्थल चढ़ा भ्रष्टाचार का भेट

    पुरानी पेंशन बहाली की चौथी वर्षगांठ पर काटा केक

    चांडिल डैम के सभी 13 रेडियल गेट खुले, 1071 क्यूमेक पानी की निकासी

    रापचा मोड़ के समीप सड़क हादसे में दो घायल, टीएमएच रेफर

    कौवाली थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक,

    खतरे के निशान से 4.35 मीटर ऊपर खरकई, लगातार बढ़ रहा पानी; जमशेदपुर-आदित्यपुर में फ्लैश फ्लड का खतरा

    उल्लास से मिटेगा निरक्षरता का अंधेरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.