Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड में क्वारंटाइन को लेकर दोहरा मापदंड
    Breaking News Headlines Uncategorized झारखंड

    झारखंड में क्वारंटाइन को लेकर दोहरा मापदंड

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 21, 2020Updated:July 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर। जिला बार एसोसिएशन के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने झारखंड में कुछ पदाधिकारियों द्वारा दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार झारखंड में हेमंत सरकार को बदनाम करने की कोशिश हो रही है और इसी कोशिश के तहत कुछ पदाधिकारी क्वारंटाइन मामले में दोहरा मापदंड अपना रहे हैं।
    सुधीर कुमार पप्पू ने कहा कि कानून की नजर में सभी बराबर होते हैं परंतु पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी दिल्ली से झारखंड आते हैं तो उन्हें होम क्वारंटाइन रखा जाता है। परंतु कोई साधारण व्यक्ति अन्य प्रदेशों से झारखंड में आता है तो उसे पेड़ क्वारंटाइन में रहने को मजबूर किया जाता है।
    जबकि गृह मंत्रालय एवं उड्डयन मंत्रालय का स्पष्ट निर्देश है कि हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों को होम क्वारंटाइन ही किया जाएगा। परंतु इसकी धज्जियां झारखंड में उड़ाई जा रही हैं। इस मामले में उन्होंने जिला बार एसोसिएशन जमशेदपुर की वरीय अधिवक्ता एवं पूर्व सहायक लोक अभियोजक तथा मेडिएटर बी कामेश्वरी उमा के भतीजी बी अनुषा का मामला उठाया।
    सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार गत 16 जुलाई को भी कामेश्वरी की भतीजी बी अनुषा हैदराबाद से रांची होते हुए जमशेदपुर पहुंची।उसे होम क्वॉरेंटाइन का स्टांप लगाया गया परंतु जमशेदपुर की सीमा पर उसे रोक लिया गया तथा पेड क्वारंटाइन में जाने को मजबूर किया गया।
    बी कामेश्वरी उमा ने इस घटना की जानकारी एस एस पी डी सी ए डी सी के संज्ञान में दी परंतु कोई कार्यवाही नहीं हुई।
    बी अनुषा को साकची के के एक गेस्ट हाउस में रखा गया और शनिवार 18 जुलाई को उसका सैंपल लिया गया।कहा गया कि 20 जुलाई की शाम तक सैंपल के नतीजे मिल जाएंगे। नेगेटिव परिणाम आने के बाद उसे घर जाने दिया जाएगा। लेकिन बी कामेश्वरी उमा से उन्हें जानकारी मिली है कि सोमवार को 14 जुलाई को लिए गए सैंपल का ही परिणाम आया है।इधर भी कामेश्वरी उमा परेशान है उसके घर में होम क्वारंटाइन की पूरी सुविधा है। इसके बावजूद उसकी आवाज अनसुनी रह गई है। सुधीर कुमार पप्पू ने राज्य सरकार एवं संबंधित पदाधिकारियों से आग्रह किया है कि वे क्वारंटाइन के इस भेदभाव मामले की जांच करें। क्या कुछ सरकारी कर्मचारी होटल व्यवसायियों से मिले हैं और जबरदस्ती पेड़ क्वारंटाइन करवा रहे हैं ।क्या ऐसे लोगों का मकसद राज्य सरकार को बदनाम करना है और राज्य की छवि खराब करनी है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई किए जाने की जरूरत है। वही सुधीर कुमार पप्पू ने दोहरा रवैया नहीं अपनाने की भी सलाह दी है अन्यथा उन्हें कानूनी कार्रवाई का सामना भी करना पड़ सकता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउपभोक्ता संरक्षण कानून 2019 केन्द्र सरकार की सराहनीय पहल: राजेश शुक्ल
    Next Article मध्य प्रदेश के रेड जोन जिलों में हफ्ते के दो दिन लगेगा लॉकडाउन, CM ने दिये निर्देश

    Related Posts

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    September 1, 2026

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    August 31, 2026

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    August 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भागवत की अमेरिका यात्रा: भारतीय चिंतन की सार्थक प्रस्तुति

    अमलगम स्टील की भूमि व लीज व्यवस्था की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    गुड़ाबांधा में बालू के अवैध कारोबार का आरोप, घाट से 100 मीटर पर बना स्टॉक यार्ड

    विद्यालयों में उपस्थिति से लेकर स्मार्ट कक्षा तक की समीक्षा, लंबित कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश

    भगवान बिरसा मुंडा सेवा समिति जादुगोडा ने राखा माइंस स्टेशन प्रबंधक कों पत्र देकर दो ट्रेनों के ठहराव की मांग की

    डीएभी पब्लिक स्कूल बोलानी के विद्यार्थी सेवा-भावना के साथ पहुंचे पद्मश्री तुलसी मुंडा संचालित विद्यालय

    एनपीए ऋणधारकों के लिए 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत में एक मुश्त समझौता का अवसर*

    बढ़ते एच1एन1 संक्रमण: क्या दिल्ली नए स्वास्थ्य संकट की ओर?

    सीनी में एंटी क्राइम वाहन जांच, देर रात तक चला अभियान

    भारत का संदेश भाषण में नहीं, व्यवहार में दिखना चाहिए

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.