नई दिल्ली. चार राज्यों में बीजेपी की बंपर जीत के बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटेंगे. पीएम मोदी शुक्रवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे जहां वो एक भव्य रोड शो करेंगे जिसमें दावा किया जा रहा है कि 4 लाख लोग जुटेंगे. पीएम मोदी सुबह दिल्ली से अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे जिसके बाद वो एयरपोर्ट से ही रोड शो की शुरुआत करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम का काफिला 1 घंटे में 9 किलोमीटर का फासला तय करेगा और सुबह 11.15 बजे गांधीनगर में मौजूद बीजेपी राज्य मुख्यालय कमलम पहुंचेगा. बीजेपी…
Author: Devanand Singh
लखनऊ. देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए. वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन के खाते में 125 सीटें गई हैं. बड़ी बात यह है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही कब्जा कर पाई. जबकि कांग्रेस के खाते में भी दो सीटें गईं. बसपा की इस हार पर अब मायावती ने बड़ा बयान दिया है.मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है,…
नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के अभी भी हर दिन चार हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 4 हजार 194 नए केस सामने आए हैं और 255 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस महामारी को मात देते हुए कल 6 हजार 208 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 6 हजार 208 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों…
नई दिल्ली. मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभाली थी, तब कांग्रेस के पदचिन्ह 9 से केवल 2 राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक सिमट कर रह गए थे. कांग्रेस एक बार फिर विश्वसनीयता और नेतृत्व के इस संकट से जूझ रही है. यह संकट नया नहीं है- पार्टी ने 2014 के बाद से हुए 45 चुनावों में से सिर्फ 5 में जीत हासिल की है. लेकिन इस बार कांग्रेस ने खुद को पुर्नजीवित करने की कोशिश भी नहीं की. पांच राज्यों में चुनाव से पहले ही पार्टी में निराशा की भावना थी. नतीजों के बाद कांग्रेस…
नई दिल्ली. कोरोना का असर कम होते ही रेलवे मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है. अब ट्रेनों में सफर के दौरान कंबल, तकिए और चादर ले जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. कोरोना से पहले की तरह अब ट्रेनों में ये सभी चीजें रेलवे उपलब्ध कराएगा. रेलवे मंत्रालय ने यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया है. यानी कल से ट्रेनों में पूर्व की तरह सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी. रेलवे मंत्रालय द्वारा 10 मार्च को जारी आदेश के अनुसार कोरोना के पहले चरण के शुरू में होने के साथ लगाए गए प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाने का फैसला लिया गया…
पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ली अंगड़ाई देवानंद सिंह पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सबसे अधिक चौंकाने वाला परिणाम पंजाब का रहा। यहां आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। उन्होंने राज्य में पूरी तरह से झाडू लगा दी। आम आदमी पार्टी के आगे बड़े-बड़े दिग्गज धूल चाटते हुए नजर आए। चाहे प्रकाश सिंह बादल हों, चरणजीत सिंह चन्नी हों या फिर नवजोत सिंह सिद्धू हों, इन सभी को हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर पंजाब की जीत आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ी अंगड़ाई साबित होने वाली है।…
????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक 11मार्च दिन शुक्रवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया :आप ने ली तीसरी अंगराई ,जनता का विश्वास जीतने में एक बार फिर नाकाम हुई कांग्रेस* ********************* ✍️पांच राज्यों के चुनाव परिणाम ने 2024 की तस्वीर साफ कर दी है :मोदी ✍️ परिवारवाद राजनीति का सूर्यास्त होगा यूपी की जनता ने 2014 /17/ 19 /22 के चुनाव में विकासवाद की राजनीति पर विश्वास जताया है यूपी की जनता…
नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश समेत पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं. यूपी के अलावा पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भी वोटों की गिनती हो रही है. रुझानों के अनुसार, उत्तर प्रदेश में बीजेपी बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है. भाजपा 250 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, वहीं समाजवादी पार्टी 120 से ज्यादा सीटों पर आगे हैं. वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी को बड़ी जीत मिलती दिख रही है, पार्टी 117 में से 80 से ज्यादा सीटों पर आगे है. उत्तराखंड में भी बीजेपी को आसानी से बहुमत मिलता दिख रहा…
लंदन. ब्रिटेन कहा कि वह और अधिक हथियार, खासतौर पर टैंक रोधी मिसाइल यूक्रेन भेजेगा, ताकि रूसी हमलों का यह पूर्वी यूरोपीय देश मुकाबला कर सके. रक्षा मंत्री बेन वालेस ने ब्रिटिश संसद के निचले सदन हाउस ऑफ कॉमंस को बताया कि ब्रिटेन पहले से भेजी जा चुकी 2,000 हल्की टैंक मिसाइल. अब अतिरिक्त 1,615 और मिसाइल यूक्रेन को भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि लंबी दूरी तक मार करने वाली जावेलिन मिसाइल और सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल की एक छोटी खेप भी हथियारों की नयी आपूर्ति में शामिल है.रक्षा मंत्री ने संसद सदस्यों से कहा, ‘‘मैं…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में लौटती नजर आ रही है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं. इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीजेपी की जीत के लिए खास यज्ञ का आयोजन किया गया था. यह यज्ञ वोटिंग शुरू होने से पहले किया गया था. शिवरात्रि के बाद अमावस्या पर यह यज्ञ किया गया था. इसके तहत शहर के बगला मुखी धाम में रात 10 बजे से रात्रि 3 बजे तक ‘मिर्ची यज्ञ’ किया गया था. यहां पीर रामनाथ महाराज भी नाथ सम्प्रदाय से आते…
