Author: Devanand Singh

लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास रहा. BJP ने जहां स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सत्‍ता में वापसी की है, वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को लगातार दूसरी बार चुनावी पराजय का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस और BSP के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव किसी बुरे सपने से कम नहीं है. कांग्रेस ने इस बार का विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्‍व में लड़ा था. पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरते हुए 399 सीटों पर प्रत्‍याशी खड़े किए थे. दिलचस्‍प है कि 399 कांग्रेस प्रत्‍याशियों में से 387 उम्‍मीदवारों की…

Read More

नई दिल्ली. भारत और चीन ने शुक्रवार को पूर्वी लद्दाख में 22 महीने से जारी गतिरोध को हल करने के लिए आपस में 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की है. 11 मार्च यानी शुक्रवार को दोनों देशों के मिलिट्री कमांडर्स पूर्वी लद्दाख के चुशूल में सैन्य बातचीत के लिये इकट्ठा हुये थे. भारत के रक्षा प्रतिष्ठान सूत्रों की मानें तो विवाद को सुलझानें के लिए हाल में दोनों देशों (भारत और चीन) के जो बयान सामने आए हैं वे सकारात्मक और उत्साहजनक हैं.मिली जानकारी के मुताबिक कोर-कमांडर स्तर की वार्ता पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के भारतीय…

Read More

चण्डीगढ़. पंजाब चुनाव में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की. इसके साथ ही, भगवंत मान ने राज्य में नई सरकार के गठन का दावा किया. राज्यपाल से मिलने के बाद भगवंत मान ने कहा कि वे 16 मार्च को भगत सिंह के गांव खटकर कला में 12:30 बजे शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि अच्छी कैबिनेट देंगे. मान ने कहा कि राज्यपाल साहब से मिलकर समर्थन पत्र दिया है. पंजाब के सभी लोगों के शपथ में आने का…

Read More

मेलिटोपोल. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा कि दक्षिणपूर्वी यूक्रेन के मेलिटोपोल शहर के मेयर को हिरासत में लेना लोकतंत्र के खिलाफ अपराध है. दरअसल बीते शुक्रवार को, मेलिटोपोल के मेयर इवान फेडोरोव को वीडियो में हथियारबंद लोगों द्वारा शहर की एक सरकारी इमारत से दूर ले जाते हुए देखा गया था. थोड़े समय बाद,रूसी समर्थित लुहान्स्क क्षेत्रीय प्रॉसक्यूटर ने दावा किया कि फेडोरोव ने आतंकवाद से जुड़े कुछ अपराध किए थे और जांच के अधीन थे. वहीं यूक्रेन के राष्ट्रपति ने कहा कि ज़ेलेंस्की ने कहा, फेडोरोव की नजरबंदी आक्रमणकारियों…

Read More

लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है. इससे पहले उन्‍होंने कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई थी, जो कि यूपी में चुनाव जीतने के बाद पहली मीटिंग थी. इस मीटिंग में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा बृजेश पाठक, अनिल राजभर समेत कई मंत्रियों ने हिस्‍सा लिया. इस दौरान कैबिनेट की तरफ यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार प्रकट किया गया है. अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन…

Read More

पांच राज्यों के परिणाम आने के बाद झारखंड की राजनीति में नई पहल राँची विधायक सरयू राय के पहल पर झारखण्ड में बना तीसरा मोर्चा।आजसू,एनसीपी और निर्दलीय विधायक सरयू राय,अमित यादव ने मिलकर बनाया झारखण्ड लोकतांत्रिक मोर्चा

Read More

ओडिशा से पूजा करने हाथी खेदा मंदिर जा रहे एक परिवार की गाड़ी पटमदा में पलटी, ड्राइवर समेत पांच घायल, एक की हालत गंभीर ओडिशा के बालेश्वर से हाथी खेदा मंदिर पूजा करने जा रहे एक परिवार की गाड़ी पटमदा में पलट गई है। तेज रफ्तार में जा रही गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट कर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। शुक्रवार की सुबह हुए इस हादसे में गाड़ी में सवार ड्राइवर समेत 5 लोग जख्मी हुए हैं। इनमें से एक घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को…

Read More

रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में मोटिवेशनल सेशन का आयोजन आज रंभा कॉलेज ,गीतिलता में एक मोटिवेशनल सत्र का आयोजन किया गया ।इस सत्र के मुख्य अतिथि उत्तराखंड से आए प्रेरक व्यक्तित्व श्री मृणाल कांत शर्मा जी थे जो वर्तमान में देवसंस्कृति विश्वविद्यालय से जुड़े हुए शिक्षाविद हैं और वायुसेना से अवकाश प्राप्त अधिकारी भी। कार्यक्रम में शिक्षाविद गुरुदेव महतो जी भी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर और सरस्वती वंदना के साथ किया गया। प्रोफेसर सुमनलता और प्रोफेसर रश्मि ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। स्वागत भाषण प्राचार्या डॉ कल्याणी कबीर ने दिया। अपने वक्तव्य में…

Read More

नई दिल्ली. पंजाब में जीत हासिल करने के बाद आम आदमी पार्टी रफ्तार बढ़ाने की तैयारी कर रही है. पार्टी की नजरें गुजरात और हिमाचल प्रदेश चुनाव पर हैं. खास बात है कि गुजरात में पार्टी पहले ही प्रचार मोड में काम कर रही है. साल 2017 विधानसभा चुनाव में पंजाब में दूसरे स्थान पर रही आप ने इस बार 92 सीटों पर जीत हासिल की है. जबकि, सत्तारूढ़ दल कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गया. वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, गुजरात और हिमाचल प्रदेश मुख्य रूप से आप के निशाने पर हैं. पार्टी के एक पदाधिकारी ने बताया, ‘फिलहाल, हम…

Read More

नई दिल्ली. भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है. पार्टी को उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी जीत मिली है. इसी के चलते भाजपा मुख्यालय पहुंचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के लोकतंत्र का उत्सव है. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई दी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज उत्साह और उत्सव का दिन है. ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है. मैं चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं. उनके निर्णय के लिए…

Read More