Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: 399 कांग्रेस प्रत्‍याशियों में से 387 उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022: 399 कांग्रेस प्रत्‍याशियों में से 387 उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 कई मायनों में खास रहा. BJP ने जहां स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सत्‍ता में वापसी की है, वहीं अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को लगातार दूसरी बार चुनावी पराजय का सामना करना पड़ा है. कांग्रेस और BSP के लिए इस बार का विधानसभा चुनाव किसी बुरे सपने से कम नहीं है. कांग्रेस ने इस बार का विधानसभा चुनाव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्‍व में लड़ा था. पार्टी ने अकेले दम पर चुनाव मैदान में उतरते हुए 399 सीटों पर प्रत्‍याशी खड़े किए थे. दिलचस्‍प है कि 399 कांग्रेस प्रत्‍याशियों में से 387 उम्‍मीदवारों की जमानत जब्‍त हो गई. सिर्फ 12 उम्‍मीदवार ही अपनी जमानत बचाने में कामयाब रहे. कांग्रेस ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 2 सीटों पर जीत हासिल की है. मायावती की बसपा ने सभी 403 विधानसभा सीटों पर प्रत्‍याशी उतारे थे, जिनमें से 290 उम्‍मीदवार जमानत भी नहीं बचा सके.

    इस बार के उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस वोट शेयर के मामले में राष्‍ट्रीय लोक दल से भी पिछड़ गई. कांग्रेस प्रत्‍याशी 97 फीसद सीटों पर जमानत बचाने में भी नाकामयाब रहे. देश की सबसे पुरानी पार्टी 2.4 फीसद वोट शेयर के साथ महज 2 सीटें ही जीत सकी. कांग्रेस साल 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी थी. कांग्रेस ने इस बार का चुनाव अकेले लड़ा था. कांग्रेसियों को उम्‍मीद थी कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्‍व में पार्टी को फायदा मिल सकता है. हालांकि, उनकी उम्‍मीद बस उम्‍मीद ही बनकर रह गई. प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्‍तर प्रदेश में लगातार चुनाव प्रचार किया, लेकिन पार्टी को उल्‍लेखनीय सफलता दिलाने में विफल रहीं.

    उत्‍तर प्रदेश पर शासन करने वाली मायावती की बहुजन समाज पार्टी की स्थिति भी काफी खराब है. बसपा ने इस बार का विधानसभा चुनाव अकेले लड़ा था. पार्टी ने सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्‍याशी उतारे थे. इनमें से 290 उम्‍मीदवार अपनी जमानत भी नहीं बचा सके. इस बार बसपा को महज 1 सीट से ही संतोष करना पड़ा. लगातार दूसरी बार स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ उत्‍तर प्रदेश की सत्‍ता में वापसी करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने 376 सीटों पर चुनाव लड़ा था. इनमें से 3 सीटों पर बीजेपी प्रत्‍याशी की जमानत जब्‍त हो गई. वहीं, अखिलेश की समाजवादी पार्टी ने 347 सीटों पर चुनाव लड़ा था और विधानसभा की 6 सीटों पर पार्टी उम्‍मीदवार की जमानत जब्‍त हो गई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत और चीन ने 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की
    Next Article गोपालगंज: जहरीली शराब पीने से तीन लोगों की मौत

    Related Posts

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    June 8, 2026

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    गिरिडीह में तीन मासूम बेटियों की हत्या, पिता गिरफ्तार

    बिजली नहीं रहने से भीषण गर्मी में सड़क किनारे सोये लोगों को ट्रैक्टर ने कुचला, 7 घायल

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.