
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
हवासपुर महिला: दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति में बुधवार को बोनस वितरण समारोह आयोजित कर 136 पशुपालकों के बीच 3लाख 19हजार बोनस राशि और 120 किसानों के स्टील बाल्टी, मिल्क केन नकद राशि वितरण की गई। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि रविन्द्र कुमार¨प्रबंध निदेशक दुग्ध संघ बरौनी ने कहा कि बरौनी डेयरी आप पशुपालकों की डेयरी है। आप पशुपालक ही डेयरी के आधार स्तम्भ हैं। किसानों की समस्या से डेयरी अवगत है। और उसके निदान के लिए पहल भी की जा रही है। उन्होंने डेयरी के समक्ष उत्पन्न समस्याओं से पशुपालकों को अवगत कराते हुए कहा कि जिस 4 जिला में हमें मार्के¨टग करने का परमिशन है उन जिले में दूध का उत्पादन तो है। परंतु मार्के¨टग करने के लिए ये चारों जिले उपयुक्त नहीं है। जिसके चलते दुग्ध संघ बरौनी के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती दूध व दूध से बनी सामग्री बेचने की है। समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि शुशील कुमार महतो ने कहा कि पशुपालकों की स्थिति में जब गुणात्मक सुधार होगा तभी दुग्ध संघ बरौनी का सपना साकार होगा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक दुग्ध उत्पादन सहयोग समिति बरौनी पिंकी कुमारी ने कहा कि यहां की समिति बहुत ही बेहतर कार्य कर रही है।किसानों को बोनस का लाभ दिया जा रहा है किसानों को जोड़ना बहुत जरूरी है। अध्यक्षता संगीता देवी मंच संचालन राॅलि प्रिया । समारोह को । मौके पर सुधा मित्र पंकज कुमार, राजीव रंजन, संजीव कुमार राय श्यामा देवी , वीणा देवी, सोनी देवी,रामकल्यान महतो शिक्षिका , मुन्सी लाल महतो सहित अन्य पशुपालक उपस्थित थे। धन्यवाद ज्ञापित किया सचिव रीता कुमारी ने किया। व्यवस्था अमन कुमार ने किया।

