
शिक्षक राजीव राजेश की पत्नी दाना देवी के निधन से गांव में शोक
58 वर्ष की उम्र में मंगलवार रात बिंद टोली स्थित आवास पर ली अंतिम सांस, परिजनों और ग्रामीणों ने पुष्प अर्पित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि
बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
साहेबपुर कमाल | शिक्षक राजीव राजेश की धर्मपत्नी दाना देवी (58) का मंगलवार की रात साहेबपुर कमाल प्रखंड के बिंद टोली गांव स्थित आवास पर निधन हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। दाना देवी सामाजिक और धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थीं। वे अपने सरल स्वभाव और सामाजिक जुड़ाव के लिए जानी जाती थीं।
उनके निधन की सूचना मिलने पर रिश्तेदारों, कुटुंबियों और ग्रामीणों का उनके आवास पर पहुंचे। अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे लोगों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और नम आंखों से अंतिम विदाई दी। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ उपस्थित ग्रामीण भी भावुक नजर आए।
दाना देवी अपने पीछे पुत्र रवि तथा पांच पुत्रियां संजू देवी, सुधा देवी, सुलोचना देवी, कीर्ति कुमारी एवं श्रुति कुमारी को छोड़ गई हैं। उनके पौत्र प्रियांशु और पौत्री प्रिया सहित भरा-पूरा परिवार है। उनके निधन से परिवार ने अपना एक आत्मीय सदस्य खो दिया है।

