
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बखरी-बेगूसराय। मोहनपुर पंचायत के गंगरहो गांव में पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद के बाद दोनों पक्षों की सहमति से पंचनामा तैयार किया गया।
बताया जाता है कि स्वर्गीय उपेन्द्र सहनी के पुत्र अंकित राज उर्फ छोटू सहनी एवं प्रिया कुमारी की शादी चेड़िया बरियारपुर थाना अंतर्गत खंजारपुर गांव में दोनों पक्षों की सहमति से हुई थी। शादी के बाद से दोनों के बीच लगातार विवाद की स्थिति बनी हुई थी। प्रिया कुमारी अपने पति के साथ रहने से इनकार कर रही थी।
इसके बाद परिजनों एवं ग्रामीणों की मौजूदगी में पंचनामा तैयार किया गया। पंचनामे में कहा गया है कि प्रिया कुमारी अपनी मां रिंकू देवी, बखरी निवासी मामा जितेन्द्र सहनी गुड़ियारी एवं चेड़िया बरियारपुर निवासी भाई गौतम कुमार के साथ अपने मायके जा रही है। भविष्य में किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए यह पंचनामा बनाया गया है। पंचनामे पर दोनों पक्षों एवं गवाहों के हस्ताक्षर कराए गए हैं।
ग्रामीणों एवं परिजनों ने बताया कि अंकित राज उर्फ छोटू को एक पुत्री भी है उसे भी साथ लाते गये। आरोप है कि पत्नी पक्ष के लोग पुत्री को भी जबरन अपने साथ ले गए। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कुछ देर तक नोंक-झोंक भी हुई।
मौके पर 112 के एसआई जीवाश्म यादव अपने दल-बल के साथ मौजूद थे। उनकी मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की गई।

