
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
खोदावंदपुर (बेगूसराय)। मॉडल स्कूल श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में बुधवार को विद्यालय प्रबंध समिति का गठन किया गया. स्थानीय विधायक अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में गठित इस समिति में विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन पासवान को सचिव बनाया गया है. समिति में प्रखंड विकास पदाधिकारी मिथिलेश बिहारी वर्मा, प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पंकज कुमार, वरीय शिक्षक सियाराम पासवान, भूमिदाता अमरेंद्र कुमार सिंह, शिक्षा प्रेमी रमेश कुमार एवं अनुसूचित जाति संवर्ग से राखी कुमारी को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. प्रबंध समिति के गठन का उद्देश्य विद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करना तथा विद्यालय के विकास से जुड़े कार्यों को गति देना है. इस समिति के गठन से विद्यालय में शैक्षणिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आधारभूत सुविधाओं के विकास तथा विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने में सहयोग मिलने की उम्मीद है.

