
लेखक: बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर
मंगलवार 17 नबंवर को ग्राम कचहरी,चन्दौर,, भगवानपुर, बेगूसराय में पति,पत्नी के बीच आपसी विवाद के कारण एक वर्ष से अलग रह रहे दम्पति को माननीय सरपंच खुर्शीद आलम एवं न्यायपीठ के सदस्य बिहार पंचायती राज अधिनियम 2006 की धारा 102 एवं सरकार की परिकल्पना गांव के लोगों को सस्ता,शुलभ तथा त्वरित न्याय व्यवस्था के तहत सौहार्द एवं शान्ति पूर्ण वातावरण में समझौता कराया गया समझौता उपरांत ग्राम कचहरी से ही पति मनीष कुमार ने अपनी पत्नी सुलेखा कुमारी को अपने माता-पिता, बहन-भाई के साथ ससम्मान पूर्वक अपने घर ले गए।
मालूम हो कि वादिनी सुलेखा कुमारी पिता रामचन्द्र राम ग्रम- मालपुर, थाना-छौड़ही, जिला- बेगूसराय ने एक शिकायत पत्र अपने पति मनीष कुमार, ग्राम-चन्दौर, थाना-भगवानपुर, जिला -बेगूसराय एवं अपने सास-ससुर एवं ननद-देवर के विरूद्ध ग्राम कचहरी चन्दौर में दिए। पति मनीष कुमार के तरफ से माता-पिता, भाई-बहन एवं पत्नी सुलेखा कुमारी के तरफ से पिता, भाई, ग्राम कचहरी मालपुर थाना-छौड़ही के सरपंच विनोद कुमार राम तथा ग्राम कचहरी चन्दौर के उपसरपंच अरूण कुमार,पंच झिंगुर पासवान, अहिल्या देवी,मंजू देवी, न्यायमित्र अशोक कुमार ठाकुर, कचहरी सचिव मो०अयाज उपस्थित थे।

