
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
बीहट /बेगूसराय
यदुनंदन।
कार्तिक कल्पवास अंतर्गत सर्वमंगला ज्ञान मंच पर पहली बार राजर्षि जनक का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाया । जिसमें सिद्धाश्रम ज्ञान मंच पर समारोह का उद्घाटन करते हुए नव निर्वाचित शिक्षक विधान पार्षद डॉ सुरेश प्रसाद राय ने उद्घाटन भाषण देते हुए कहा कि भारतीय आध्यात्मिक परिवेश में ब्रह्माऋषि होने का सौभाग्य कई लोगों को प्राप्त हुआ लेकिन मेरे दृष्टि में राजर्षि की संज्ञा को धारण करने वाले में मिथिला नरेश स्वनाम धन्य जनक अकेले हैं। समारोह में विषय प्रवेश कराते हुए
पूर्व प्राचार्य डॉ सच्चिदानंद पाठक ने कहा कि राजऋषि जनक निश्चल निर्विकार संस्कार और संस्कृति के जनक थे मां से उत्पन्न होने के कारण यह मैथिल कहलाए माता से उत्पन्न नहीं होने के कारण यह विदेह कहलाए, विशिष्ट अतिथि द्वय डॉ रेवती रमण झा ने कहा कि शिव शक्ति लक्ष्मी विष्णु अनेक देवता सहित राज ऋषि जनक प्राप्त करने के लिए स्वस्थ शरीर उपस्थित होते थे ऐसे राज ऋषि थे राजा जनक। डॉ प्रीतम निषाद ने कहा कि भारतीय हिंदू संस्कृति के तथा मिथिला के मर्मज्ञ राजर्षि जनक मिथिला के गौरव थे, वहीं सम्मानित अतिथि डॉ नारायण यादव ने कहा कि मंथन पश्चात जनक बालक का जन्म हुआ उनका नाम राजा जनक था और उसी मीथी के नाम पर इस प्रदेश का नाम मिथिला रखा गया।
अतिथियों के द्वारा प्रज्वलित कर समारोह का विधिवत उद्घाटन किया गया।
उससे पूर्व सभी सम्मानित अतिथियों को मिथिला परंपरा के अनुसार सर्वमंगला सिद्धाश्रम के व्यवस्थापक रविंद्र ब्रह्मचारी सर्वमंगला के सचिव दिनेश प्रसाद सिंह के द्वारा अंग वस्त्र आज और पुष्प हार से सम्मानित किया गया।
समारोह का संचालन न्यास के सचिव सुधीर चौधरी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन स्वामी प्रेम तीर्थ ने किया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधान संस्थापक महर्षि चिदात्मन जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ।

