Author: Devanand Singh

चंडीगढ़. अब तक के रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में बड़ी जीत की ओर से बढ़ रही है. 117 सीटों में से 88 सीटों पर उसकी बढ़त हो चुकी है. जबकि कांग्रेस 12 सीटों पर आगे है. बीजेपी गठबंधन 5 सीटों तो अकाली दल गठबंधन 11 सीटों पर आगे चल रही है. पंजाब अमृतसर ईस्ट में कांग्रेस के नवजोत सिंह सिद्धू और अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया पीछे चल रहे हैं. जबकि आम आदमी पार्टी की जीवन ज्योत ने पहले दौर के बाद बढ़त बना ली है. पंजाब में खत्म हुए पहले दौर की मतगणना में पटियाला से…

Read More

देहरादून. उत्तराखंड में मतगणना जारी है. शुरूआती रुझानों में बीजेपी को बहुमत मिलता नजर आ रहा है. हालांकि कांग्रेस खेमे में उत्‍साह है. शुरुआती रुझानों पर कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि बड़ा उत्साह है, मैं पहली ऐसी मतगणना देख रहा हूं, जिसमें कार्यकर्ताओं जोश है कि मैं चलूँगा मैं चलूंगा. रावत ने कहा कि, सरकार का नेतृत्व वो ही व्यक्ति करेगा जिसका नाम कांग्रेस अध्यक्ष तय करेंगी. उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों पर जारी मतगणना के शुरुआती रुझानों में बीजेपी का बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है. बीजेपी 36 सीटों पर आगे चल रही है.…

Read More

नई दिल्‍ली. यूपी सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले ही निवेशक उत्‍साह से भर उठे. बृहस्‍पतिवार को बाजार खुलते ही जमकर खरीदारी शुरू हो गई और सेंसेक्‍स में करीब 1,600 अंकों का बड़ा उछाल दिखा. बीएसई पर सुबह कारोबार की शुरुआत बड़ी बढ़त के साथ हुई. सेंसेक्‍स 1,595 अंकों की तेजी के साथ 56,242 पर खुला, जबकि निफ्टी ने 412 अंकों की तेजी के साथ 16,757 पर ट्रेडिंग शुरू की. चुनावी मतगणना के शुरुआती रुझानों से ही निवेशकों जमकर दांव लगाना शुरू कर दिया. हालांकि, बाद में निवेश थोड़ा सतर्क नजर आए. सुबह 9.28 बजे सेंसेक्‍स…

Read More

ढाका. शाकिब अल हसन को मानसिक तनाव और थकान के कारण 30 अप्रैल तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आराम दिया गया है. इस कारण वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 अप्रैल तक चलने वाली आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2022 की किसी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुने गए 34 साल के शाकिब को शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में बांग्लादेश की सीरीज के बाद शाकिब ने कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह टीम में यात्री की तरह हैं.…

Read More

बाल्टीमोर (अमेरिका). अमेरिका में करीब दो महीने पहले एक अभूतपूर्व प्रयोग के तहत जिस व्यक्ति को सूअर का हृदय लगाया गया था, उसकी मौत हो गयी है. सर्जरी करने वाले मैरीलैंड अस्पताल ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी. डेविड बेनेट (57) की मंगलवार को यूनिवर्सिटी ऑफ मैरीलैंड मेडिकल सेंटर में मृत्यु हो गयी. डॉक्टरों ने उसकी मौत की वजह तो नहीं बताई है, लेकिन कहा कि कई दिन पहले उसकी हालत बिगड़नी शुरू हो गयी थी. बेनेट के बेटे ने इस नयी तरह के प्रयोग के लिए अस्पताल की तारीफ की थी और कहा था कि परिवार को…

Read More

नई दिल्ली. ग्लोबल क्रिप्टोकरेंसी मार्केट कैप 5.37% के उछाल के साथ 1.82 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया है. आज लगभग सभी बड़ी करेंसीज़ में बढ़त दर्ज हुई है. सबसे ज्यादा उछाल टेरा लूना में आया है. उसके बाद बिटकॉइन और इथेरियम में भी 6 फीसदी से ज्यादा की वृद्धि हुई है. \Coinmarketcap के आंकड़ों के हिसाब से बिटकॉइन 6.75% उछलकर $41,351.84 पर ट्रेड कर रहा था, जबकि इथेरियम का प्राइस पिछले 24 घंटों में 6.20% चढ़कर $2,708.70 पर पहुंच गया. बिटकॉइन का बाजार प्रभुत्व आज 42.9% है. इथेरियम का बाजार प्रभुत्व 17.8% हो गया है. सबसे ज्यादा उछलने वाले कॉइन…

Read More

रायपुर. आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के दो बड़े व्यवसायियों के कई ठिकानों पर आज एक साथ छापा मारा है. छापे की ये कार्रवाई कवर्धा, जशपुर, बिलासपुर, रायगढ़ और दुर्ग समेत कई जिलों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर की जा रही है. आयकर विभाग की इस कार्रवाई 50 दर्जन से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं. आईटी की टीमों ने जैसे ही इन कारोबारियों के यहां रेड मारी तो वहां अफरातफरी का माहौल हो गया. आईटी टीम ने रायपुर के रोमांस्क्यु विला, अशोका रत्न और पंडरी स्थित होटल पुनीत में दबिश दी है. आईटी की टीमें वहां सर्च अभियान…

Read More

कांचीपुरम. घर में दांत साफ करने के दौरान फिसल जाने से एक महिला के मुंह में टूथब्रश फंस गया. टूथब्रश को हटाने के लिए डॉक्टरों को एक सर्जरी करनी पड़ी. तमिलनाडु के कांचीपुरम की रहने वाली 34 वर्षीय रेवती 4 मार्च को अपने दांत साफ कर रही थी, जब यह दुर्घटना हुई. वह गलती से अपने बाथरूम के फर्श पर फिसल गई और टूथब्रश उसके गाल में फंस गया. टूथब्रश इस तरह फंस गया कि रेवती अपना मुंह खोल या बंद नहीं कर पा रही थीं. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया. सरकारी सामान्य अस्पताल के सर्जनों ने उनके गाल…

Read More

मास्को. मैकडॉनल्ड्स, स्टारबक्स, कोका-कोला, पेप्सिको और जनरल इलेक्ट्रिक जैसे कई वैश्विक ब्रांड ने घोषणा की है कि वे यूक्रेन पर आक्रमण के जवाब में रूस में अपने व्यापार को अस्थायी रूप से निलंबित कर रहे हैं. ‘मैकडॉनल्ड्स’ के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) क्रिस केम्पचिंस्की ने कर्मचारियों को भेजे एक पत्र में कहा, ‘‘हमारे सिद्धांतों के अनुसार, हम यूक्रेन में लोगों को हो रही अनावश्यक पीड़ा को नजरअंदाज नहीं कर सकते.’’ शिकागो स्थित ‘बर्गर’ की दिग्गज कम्पनी ने कहा कि वह अस्थायी रूप से 850 स्टोर बंद कर देगी, लेकिन रूस में अपने 62,000 कर्मचारियों को भुगतान करना जारी…

Read More

नई दिल्ली. यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को रेस्क्यू करने के लिए आपरेशन गंगा चलाया जा रहा है. आपरेशन गंगा के तहत अब तक हजारों भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया गया है. खास बात है कि भारत सरकार ने अपने इस आपरेशन के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल के अलावा अन्य कई देशों के नागरिकों को भी रेस्क्यू किया है. विदेश मंत्रालय के मुताबिक, आपरेशन गंगा के तहत हाल ही में बांग्लादेश के 9 नागरिकों को यूक्रेन से रेस्क्यू किया गया है. बांग्लादेश के नागरिकों को रेस्क्यू किये जाने पर प्रधानमंत्री शेख हसीना ने पीएम मोदी को धन्यवाद कहा है.…

Read More