Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शाकिब अल हसन ने मांगा ब्रेक, बोर्ड ने घरेलू लीग से ही कर दिया बाहर
    Breaking News Headlines

    शाकिब अल हसन ने मांगा ब्रेक, बोर्ड ने घरेलू लीग से ही कर दिया बाहर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ढाका. शाकिब अल हसन को मानसिक तनाव और थकान के कारण 30 अप्रैल तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आराम दिया गया है. इस कारण वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 8 अप्रैल तक चलने वाली आगामी सीरीज से बाहर हो गए हैं. आईपीएल 2022 की किसी फ्रेंचाइजी द्वारा नहीं चुने गए 34 साल के शाकिब को शुरुआत में दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए वनडे और टेस्ट टीम में शामिल किया गया था. अफगानिस्तान के खिलाफ हाल में बांग्लादेश की सीरीज के बाद शाकिब ने कहा था कि उन्हें ऐसा लग रहा है कि वह टीम में यात्री की तरह हैं. इसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें जरूरी ब्रेक देने का फैसला किया. अब वे घरेलू टी20 लीग में भी नहीं उतर सकेंगे.

    शाकिब अल हसन ने अफगानिस्तान के खिलाफ 3 एकदिवसीय और 2 टी20 मुकाबलों में 74 रन बनाए और 7 विकेट चटकाए. बीसीबी के क्रिकेट संचालन अध्यक्ष जलाल यूनुस ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, ‘वह मानसिक रूप से तनाव में और थका हुआ था. उसने मुझे कहा कि इस समय वह क्रिकेट के किसी फॉर्मेट का लुत्फ नहीं उठा रहा.’ उन्होंने कहा, ‘वह मानसिक रूप से थका हुआ और तनाव में था. इसलिए सीईओ और अध्यक्ष के साथ चर्चा के बाद हमने उसे 30 अप्रैल तक क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से आराम देने का फैसला किया.’
    लगभग 2 महीने के ब्रेक का मतलब है कि शाकिब ढाका प्रीमियर लीग में भी नहीं खेल पाएंगे, जहां उन्हें मोहम्मडन स्पोर्टिंग का प्रतिनिधित्व करना था. लीग के मुकाबले 15 मार्च से शुरू होने हैं. जलाल यूनुस ने कहा, ‘शाकिब एक आलराउंडर हैं. वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है. वर्ल्ड कप करीब है. हम उसे एक और बड़ी सीरीज के लिए टीम में चाहते थे, लेकिन अगर खिलाड़ी नहीं खेलना चाहता और लुत्फ नहीं उठा रहा तो हम उसे पूरा आराम देना चाहते हैं, जिससे कि वह परिवार के साथ समय बिता सके.’

    शाकिब अल हसन ने रविवार को कहा था कि वह तनाव महसूस कर रहे हैं और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से फिट नहीं है. इसके बाद बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन ने उनकी प्रतिबद्धता पर सवाल उठाया था. टीम को 12 मार्च से 8 अप्रैल तक साउथ अफ्रीका दौरा करना है. हालांकि शाकिब की जगह किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया गया है. बोर्ड ने कहा कि शाकिब ने बतौर सीनियर खिलाड़ी जूनियर्स के सामने अच्छा उदाहरण नहीं रखा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअसफल हुआ ऑपरेशन? सूअर का दिल लगवाने वाले नागरिक की मौत
    Next Article चुनाव नतीजों से पहले बाजार में उत्साह, सेंसेक्‍स में 1,600 अंकों की तेजी

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.