Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्‍तीफा सौपा
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्‍तीफा सौपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्‍तीफा सौंप दिया है. इससे पहले उन्‍होंने कैबिनेट की मीटिंग भी बुलाई थी, जो कि यूपी में चुनाव जीतने के बाद पहली मीटिंग थी. इस मीटिंग में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के अलावा बृजेश पाठक, अनिल राजभर समेत कई मंत्रियों ने हिस्‍सा लिया. इस दौरान कैबिनेट की तरफ यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपार जनसमर्थन और आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार प्रकट किया गया है. अपने आवास पर कैबिनेट की बैठक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजभवन पहुंचकर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुलाकात की. अपना पहला कार्यकाल खत्म होने पर सीएम ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा है. इस दौरान उनके साथ यूपी भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह भी मौजूद थे .बहरहाल, सीएम योगी ने राजभवन पहुंचकर पहले महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल अर्पण किए. वहीं, इस दौरान उन्‍होंने राज्‍यपाल को फूलों का गुलदस्ता दिया तो राज्‍यपाल ने भी उनका सॉल देकर सम्‍मान किया. इस दौरान सीएम को पटेल की तरफ से एक नारियल भी मिला. वहीं, सीएम योगी ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को अपना इस्‍तीफा सौंपा. यही नहीं, जब वह राज्‍यपाल से मिल रहे थे तब उनके ऊपर फूलों की बारिश हो रही थी. बता दें कि सीएम के इस्‍तीफे के साथ अब नई सरकार की प्रक्रिया शुरू हो गयी है.

    15 मार्च को सीएम योगी ले सकते हैं शपथ
    ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि योगी आदित्‍यनाथ कैबिनट के अन्‍य सहयोगियों के साथ होली महापर्व से ठीक पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण समारोह के भव्‍य होने की संभावना जताई जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ कई अन्‍य केंद्रीय मंत्री और भाजपा के दिग्‍गज नेता भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article रूसी सेना ने मेलिटोपोल के मेयर को किया नजरबंद, Lutsk में रूसी सेना का हमला

    Related Posts

    वैध वीजा होने के बावजूद भारत में प्रवेश का अधिकार नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी नागरिक के मामले में सुनाया अहम फैसला

    October 3, 2026

    23 हजार करोड़ से ज्यादा के ट्रैफिक जुर्माने का बकाया, सुप्रीम कोर्ट ने ई-चालान नहीं चुकाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा

    October 3, 2026

    एआई की रफ्तार के साथ बढ़ा साइबर खतरा, चैटजीपीटी से मालवेयर हमले और एआई एजेंट की सुरक्षा बनी नई चुनौती

    October 3, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वैध वीजा होने के बावजूद भारत में प्रवेश का अधिकार नहीं, दिल्ली हाईकोर्ट ने विदेशी नागरिक के मामले में सुनाया अहम फैसला

    23 हजार करोड़ से ज्यादा के ट्रैफिक जुर्माने का बकाया, सुप्रीम कोर्ट ने ई-चालान नहीं चुकाने वाले वाहनों पर कसा शिकंजा

    एआई की रफ्तार के साथ बढ़ा साइबर खतरा, चैटजीपीटी से मालवेयर हमले और एआई एजेंट की सुरक्षा बनी नई चुनौती

    अक्टूबर में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन, बड़ी बैटरी से 200MP कैमरे तक मिलेंगे दमदार फीचर्स

    मुंबई में गरमाया मतदाता सूची विवाद, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर डिपके का जंतर-मंतर 2.0 का ऐलानa

    कोलकाता से रांची जा रही शिवम बस झाबरी में पलटी, 20 से अधिक यात्री घायल

    सत्ता में भाजपा, फिर भी उपेक्षित क्यों महसूस कर रहा है वर्षों तक संघर्ष करने वाला कार्यकर्ता?

    फ्लैट देने के नाम पर 70.66 लाख की ठगी, बिल्डर शामराव शिंदे नवी मुंबई से गिरफ्तार

    अंधेरे से नहीं, अंधेरे में रखने वालों से बचो!

    कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी ने टाली बड़ी हवाई त्रासदी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.