Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रचंड जीत के लिए पीएम ने जनता का जताया आभार, बोले- उत्साह और उत्सव का दिन है
    Breaking News Headlines राजनीति

    प्रचंड जीत के लिए पीएम ने जनता का जताया आभार, बोले- उत्साह और उत्सव का दिन है

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भाजपा ने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल कर ली है. पार्टी को उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में भी जीत मिली है. इसी के चलते भाजपा मुख्यालय पहुंचें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत के लोकतंत्र का उत्सव है. इसके साथ ही उन्होंने चुनाव में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई दी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, आज उत्साह और उत्सव का दिन है. ये उत्सव भारत के लोकतंत्र के लिए है. मैं चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं. उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं. खास कर हमारी माताओं बहनों और युवाओं ने जिस तरह से बीजेपी को समर्थन दिया है. वो बहुत बड़ा संदेश है. फर्स्ट टाइम वोटर्स ने बढ़चढ़ कर मतदान में हिस्सा लिया और बीजेपी की जीत पक्की की.
    प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी. हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है. मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है.

    पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि बीजेपी गरीब को भरोसा देती है, मैं गरीब का हक उसके घर तक पहुंचाएं बिना चैन से बैठने वाला नहीं हूं. पहले जनता को हर एक काम के लिए खूब कष्ट झेलना पड़ता था. उन्होंने कहा, भाजपा पर विश्वास ही सबको एक ही माला में पिरोने का काम कर रही है. भाजपा को चारों दिशाओं से आशीर्वाद मिला है. उत्तराखंड़ में भी भाजपा ने नया इतिहास रचा है. पीएम ने कहा कि बीजेपी के वोट शेयर में वृद्धि हुई है. गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत साबित हो गए.
    पीएम मोदी ने कहा कि यूपी ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं, लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है. उन्होंने कहा, “यूपी में 37 साल बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार आई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी: चार राज्यों में BJP की जीत के बाद आज मेगा रोड शो करेंगे पीएम मोदी
    Next Article पंजाब की जीत से आप के हौसले बुलंद, अब निशाने पर हिमाचल और गुजरात

    Related Posts

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    April 30, 2026

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    April 30, 2026

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर: जनगणना 2026 की तैयारी तेज, पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल

    अपग्रेडेड हाई स्कूलों की बदहाली पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन

    झारखंड में स्क्रीन टाइम नीति लागू करने की मांग, सुराज्य अभियान ने सौंपा ज्ञापन

    कोवाली पंचायत सचिवालय बंद मिलने पर विधायक संजीव सरदार सख्त

    जमशेदपुर में मौसम ने ली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत

    लोकतांत्रिक प्रक्रिया से चुनी गई छात्र परिषद् ने ली शपथ, डीबीएमएस बी.एड. कॉलेज में जिम्मेदारी और नेतृत्व का संदेश

    ISC 2026 में शौर्या श्रीवास्तव का परचम, 97% अंक के साथ लोयोला स्कूल की छात्रा ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान

    रेड क्रॉस–यूसील पहल से डुडका में स्वास्थ्य सेवा की रोशनी, शिविर में छात्रों व ग्रामीणों की जांच, दवा और चश्मे वितरित

    अस्मिता सिटी लीग 2026’ का भव्य समापन, कबड्डी में बेटियों ने दिखाया दम, खेल के मैदान में गूंजा जोश

    ईवीएम वेयर हाउस की सख्त निगरानी, उपायुक्त ने सुरक्षा, पारदर्शिता और मानक प्रक्रियाओं के कड़ाई से पालन के दिए निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.