Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगवंत मान ने की राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात
    Breaking News Headlines राजनीति

    भगवंत मान ने की राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 12, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चण्डीगढ़. पंजाब चुनाव में शानदार जीत के बाद आम आदमी पार्टी की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने शनिवार को चंडीगढ़ स्थित राजभवन पहुंचकर राज्यपाल बनवारी लाल से मुलाकात की. इसके साथ ही, भगवंत मान ने राज्य में नई सरकार के गठन का दावा किया. राज्यपाल से मिलने के बाद भगवंत मान ने कहा कि वे 16 मार्च को भगत सिंह के गांव खटकर कला में 12:30 बजे शपथ लेंगे. उन्होंने कहा कि अच्छी कैबिनेट देंगे. मान ने कहा कि राज्यपाल साहब से मिलकर समर्थन पत्र दिया है. पंजाब के सभी लोगों के शपथ में आने का न्योता है . पंजाब के घर-घर से लोग इस शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे.भगवंत मान 16 मार्च यानी बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे. इसके लिए सारी तैयारियां करीब-करीब पूरी हो चुकी हैं. इससे पहले बीती शाम मोहाली में हुई विधायक दल की बैठक में भगवंत मान को नेता चुन लिया गया है. भगवंत मान शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में शपथ लेंगे. शपथग्रहण से पहले भगवंत मान 13 मार्च यानी रविवार को अमृतसर में श्रीहरमंदिर साहिब में मत्था टेकने जाएंगे और फिर अरविंद केजरीवाल के साथ भव्य रोड शो होगा. भगवंत मान ने गुरुवार को दिल्ली जाकर केजरीवाल और मनीष सिसोदिया शपथग्रहण का न्योता भी दे दिया था.
    इस मुलाकात के बाद जब भगवंत वापस मोहाली लौटे तो उन्होंने अपने विधायकों को केजरीवाल का संदेश भी दिया. उन्होंने कहा कि पंजाब में दिल्ली का गवर्नेंस मॉडल को लागू करना है. आम आदमी पार्टी की सरकार आम लोगों के बीच से ही चलेगी.

    पंजाब के भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान के शपथग्रहण के लिए नवांशहर में शहीद भगत सिंह के गांव खटकरकलां में तैयारियां भी जोरों पर हैं. शहीद भगत सिंह के गांव में भगवंत के शपथग्रहण से आम आदमी पार्टी एक तीर से दो निशाना साधने की कोशिश करेगी. पहला बीजेपी के राष्ट्रवाद को जवाब देना और दूसरा आम लोगों से जुड़े होने की छवि को देशभर में पहुंचाना. बता दें कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 117 में 92 सीटों पर शानदार जीत हासिल की है. इस चुनाव के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी से लेकर कांग्रेस के कई बड़े दिग्गजों को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और प्रकाश सिंह बादल तक चुनाव हार गए.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूसी सेना ने मेलिटोपोल के मेयर को किया नजरबंद, Lutsk में रूसी सेना का हमला
    Next Article भारत और चीन ने 15वें दौर की उच्च स्तरीय सैन्य वार्ता की

    Related Posts

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    June 8, 2026

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    June 8, 2026

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    गोलमुरी के सरस्वती नगर में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, जांच में जुटी पुलिस

    गुरु अर्जन देव जी की शहादत को समर्पित छबील जिला न्यायालय परिसर मैं लगी

    पूर्वी सिंहभूम में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई, 50 बोतल बीयर के साथ एक गिरफ्तार

    परिमल नाथवानी पहुंचे BJP कार्यालय, राज्यसभा नामांकन से पहले अटकलों पर लगा विराम

    टाटा मोटर्स कॉलोनी में दिनदहाड़े चोरी, 5 लाख के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ

    शिमुल-26’ के जरिए जमशेदपुर में कला और संस्कृति को मिलेगा नया आयाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.