लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में लौटती नजर आ रही है. पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्साहित नजर आ रहे हैं. इससे पहले मध्य प्रदेश के उज्जैन में बीजेपी की जीत के लिए खास यज्ञ का आयोजन किया गया था. यह यज्ञ वोटिंग शुरू होने से पहले किया गया था. शिवरात्रि के बाद अमावस्या पर यह यज्ञ किया गया था. इसके तहत शहर के बगला मुखी धाम में रात 10 बजे से रात्रि 3 बजे तक ‘मिर्ची यज्ञ’ किया गया था.
यहां पीर रामनाथ महाराज भी नाथ सम्प्रदाय से आते हैं और योगी आदित्यनाथ भी नाथ सम्प्रदाय से हैं. ऐसे में यूपी के सीएम योगी की जीत के लिए यज्ञ-हवन क्रिया की गई थी. सबसे पहले योगी आदित्यनाथ की जीत के लिए संकल्प लेकर यज्ञ की शुरुआत की गई थी. इसमे 11 पुजारियों द्वारा यज्ञ कराया गया था.
इसमे योगी आदित्यनाथ जी की जय के लिए पीर रामनाथ महाराज द्वारा यज्ञ में आहुति दी गई थी. आहुति के दौरान यह कामना की गई थी कि योगी आदित्यनाथ को जीत हासिल हो तथा वो दोबारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनें.
खास बात यह भी है कि इस यज्ञ में 1 कुंतल मिर्ची व अन्य सामग्रियों के माध्यम से आहुति दी गई. बता दें कि एक यज्ञ मे लगभग 40 से 50 हजार रुपये तक कि यज्ञ की औषधि समेत अन्य खर्च आते हैं. बगलामुखी धाम बहुत ही प्रसिद्ध माना जाता है. कई श्रद्धालु यहां अक्सर आकर यज्ञ आते हैं.

