Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ली अंगड़ाई
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश ओड़िशा खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय संपादकीय

    पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ली अंगड़ाई

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022Updated:March 11, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पंजाब में आम आदमी पार्टी ने ली अंगड़ाई

    देवानंद सिंह

    पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणामों में सबसे अधिक चौंकाने वाला परिणाम पंजाब का रहा। यहां आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान सिंह को मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था। उन्होंने राज्य में पूरी तरह से झाडू लगा दी। आम आदमी पार्टी के आगे बड़े-बड़े दिग्गज धूल चाटते हुए नजर आए। चाहे प्रकाश सिंह बादल हों, चरणजीत सिंह चन्नी हों या फिर नवजोत सिंह सिद्धू हों, इन सभी को हार का सामना करना पड़ा। कुल मिलाकर पंजाब की जीत आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बड़ी अंगड़ाई साबित होने वाली है। क्योंकि आम आदमी पार्टी एक ऐसी क्षेत्रीय पार्टी बन गई है,

     

    जो एक से दूसरे राज्य में सरकार बनाने में सफल हो हुई है। एक तरह से अब अरविंद केजरीवाल राष्ट्रीय नेता बन गए हैं। अब वह उन विपक्षी नेताओं के बीच सम्पूर्ण सम्मान हासिल कर पाएंगे, जो महागठबंधन में शामिल हैं। क्योंकि अक्सर यह देखने को मिलता था कि जब विपक्षी नेताओं की बैठक होती थी, उसमें अरविंद केजरीवाल को पीछे बैठा दिया जाता था, क्योंकि ऐसा कहा जाता था कि आम आदमी पार्टी अभी छोटे से राज्य की पार्टी है, लेकिन पंजाब में आम आदमी पार्टी ने जिस तरह जीत हासिल की है, उसने इस मिथक को पूरी तरह तोड़ दिया है। अब अरविंद केजरीवाल का रूतवा भी बढ़ गया है। पंजाब में आम आदमी पार्टी ने रिकार्ड जीत हासिल करते हुए 92 सीटें हासिल की हैं। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह कितनी बड़ी जीत है, क्योंकि 117 विधानसभा सीटों में से आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें हासिल की हैं। आम आदमी पार्टी के आगे न कांग्रेस टिक पाई, न बीजेपी टिक पाई और न ही बीएसपी का कोई जलवा चल पाया। आम आदमी पार्टी ने ऐसी अंगड़ाई मारी, जिसमें सभी बह गए। आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में भी इसी तरह जीत हासिल की थी। अब धीरे-धीरे अरविंद केजरीवाल अन्य राज्यों का रुख करेंगे, जिससे वहां भी वह सरकार बनाने में कामयाब साबित हो सकते हैं। पंजाब में जीत हासिल करने के साथ ही अरविंद केजरीवाल के लिए अब प्रधानमंत्री बनने का सपना देखना अब और आसान हो गया है। वह अब इस परिदृश्य में सीधे तौर पर ममता बनर्जी को टक्कर दे पाएंगे। क्योंकि आम आदमी पार्टी ने गोवा में भी कुछ सीटें जीती हैं। जबकि ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी यहां कोई भी सीट नहीं जीत पाई। ममता ने भी गोवा के बहाने पश्चिम बंगाल से बाहर निकलकर अपनी छवि बनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह उसमें सफल होती नहीं दिखीं और इसमें बाजी मार गए अरविंद केजरीवाल। कुल मिलाकर यह चुनाव आम आदमी पार्टी के लिए बहुत अच्छा रहा। भले ही, आम आदमी पार्टी को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड एक भी सीट नहीं मिली हो, लेकिन पंजाब ने तो आम आदमी पार्टी की बल्ले-बल्ले कर दी, जबकि गोवा ने भी अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को निराश नहीं किया। यह अपने आप में देश में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकेत है। इसमें कांग्रेस और बसपा जैसी पार्टियों को बहुत अधिक मंथन करने की जरूरत है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहेडलाइंस राष्ट्र संवाद
    Next Article होली तथा शबे बरात पर्व को लेकर बागडेहरी थाना में बैठक आयोजित ,थाना प्रभारी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    Related Posts

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    April 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वाराणसी में प्रधानमंत्री: नीतियों के केंद्र में बहन-बेटियां | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: असम के रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    समाजसेवी धर्मबीर नांदल का निधन: सामाजिक जीवन में बड़ी क्षति | राष्ट्र संवाद

    बंगाल चुनाव: भांगर का तनाव और लोकतंत्र की साख | राष्ट्र संवाद

    डोंबिवली रेप केस: अनाथ लड़की से पहले मारपीट, फिर दोस्त ने की दरिंदगी | राष्ट्र संवाद

    भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता: आशा का सेतु | राष्ट्र संवाद

    नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप: रितेश शर्मा ने जीता कांस्य पदक | राष्ट्र संवाद

    नगर निकायों की समीक्षा बैठक में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर

    जमशेदपुर में मौसम का बदला मिजाज, तेज हवा-बारिश के साथ गिरे ओले

    परसुडीह समेत कई क्षेत्रों में JNAC से सफाई व्यवस्था लागू करने की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.