Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी
    Breaking News Headlines खेल

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 इंटरनेशनल टीम और इंडिया ए टीम का ऐलान कर दिया है. इस स्क्वाड में सबसे बड़ी खबर अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी है. वहीं श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा को उपकप्तान बनाया गया है. दूसरी ओर, ध्रुव जुरेल इंडिया ए टीम के कप्तान होंगे और ऋषभ पंत फिटनेस के अधीन टीम का हिस्सा हैं.

    टीम इंडिया की टी20 टीम में अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, शिवम दुबे और नितीश कुमार रेड्डी जैसे खिलाडिय़ों को मौका मिला है. गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, मयंक यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव और प्रिंस यादव शामिल हैं.

    वहीं इंडिया ए टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आर. स्मरण, वॉशिंगटन सुंदर, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, साई सुदर्शन, मुकेश चौधरी और मुकेश कुमार जैसे खिलाडिय़ों को जगह मिली है. ध्रुव जुरेल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि ऋषभ पंत विकेटकीपर के रूप में फिटनेस के अधीन टीम का हिस्सा हैं.

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की टी20 टीम- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, प्रिंस यादव, मयंक यादव, अर्शदीप सिंह, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव.

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए इंडिया ए टीम: ध्रुव जुरेल (कप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, आर. स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर, फिटनेस के अधीन), वॉशिंगटन सुंदर, औकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़ और मुकेश कुमार.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई
    Next Article वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    A Quieter Kind of Spectacle: Why Casino Screens Need Rhythm Before Scale

    Pourquoi Spinboss indique “Compte non trouvé” alors que vous savez qu’il existe

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.