Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    News DeskBy News DeskOctober 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मॉस्को, सात अक्टूबर (भाषा) रूस के काला सागर तट के पास 23 भारतीय नागरिकों वाले चालक दल को लेकर जा रहे लाइबेरिया के झंडे वाले एक तेल टैंक पर ड्रोन नौकाओं से हमला किया गया। रूसी अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    रूस के परिवहन मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने सरकारी समाचार एजेंसी तास को बताया, ‘‘चालक दल को बचा लिया गया है और उन्हें तट पर सुरक्षित पहुंचा दिया गया है।’’

    रूसी परिवहन मंत्रालय ने बताया कि ‘अफ्रामैक्स रियो’ टैंकर पर मंगलवार को मानवरहित सतही नौकाओं (यूएसवी) से हमला किया गया और हमले के बाद आग लग गयी।

    मंत्रालय ने कहा कि टैंकर में सवार सभी 23 भारतीयों को बचा लिया गया है और शुरुआती जानकारी के अनुसार कोई भी घायल नहीं हुआ है।

    भारत ने कहा कि वह वाणिज्यिक जहाजों और नाविकों को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को लेकर बेहद चिंतित है।

    विदेश मंत्रालय ने कहा, ‘‘अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों में जहाजों को निशाना बनाया जाना वैश्विक व्यापार और दुनियाभर के लोगों के कल्याण को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। हम जारी संघर्षों को समाप्त करने के लिए बातचीत और कूटनीति का आह्वान करते रहेंगे।’’

    विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को कहा था कि भारत ने यूक्रेन संकट को सुलझाने के लिए सिर्फ पैरोकारी करने के बजाय हाल के महीनों में कीव और मॉस्को, दोनों के साथ वार्ता करके अपने प्रयास तेज कर दिए हैं।

    यह घटना रूस के लोकप्रिय पर्यटक शहर सोची के पास काला सागर में हुई।

    रूस के परिवहन मंत्री आंद्रेई निकितिन ने काला सागर तट के पास ‘अफ्रामैक्स रियो’ टैंकर पर हुए हमले के बाद उसके परिणामों से निपटने के लिए एक आपात बैठक की।

    रिपोर्ट के अनुसार, आग इतनी भीषण है कि शुरुआत में उस पर काबू पाने के लिए दमकल अभियान शुरू नहीं किया जा सका।

    रिपोर्ट में कहा गया कि फिलहाल काला सागर क्षेत्र में तेल की वजह से भीषण आग लगी हुई है। आग की तीव्रता कम होने और बचाव जहाजों के टैंकर के पास सुरक्षित रूप से पहुंचने की स्थिति बनने के बाद ही आग बुझाने का अभियान शुरू किया जा सकेगा।

    एहतियाती कदम के तौर पर सोची के मेयर आंद्रेई प्रोशुनिन ने शहर के समुद्र तटों पर लोगों के जाने पर अस्थायी रोक लगा दी।

    प्रोशुनिन ने अपने टेलीग्राम चैनल पर लिखा, ‘‘शहर के आपात प्रतिक्रिया केंद्र ने समुद्र तटों और समुद्र के किनारे बने तटवर्ती मार्गों पर लोगों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगाने का फैसला किया है। सोची के निवासियों और पर्यटकों से अनुरोध है कि वे खुद को जोखिम में न डालें और इनके दोबारा खुलने के संबंध में आधिकारिक निर्णय की प्रतीक्षा करें।’’

    रूस-यूक्रेन संघर्ष के कारण वाणिज्यिक जहाजों और बंदरगाहों के बुनियादी ढांचे पर बढ़ते हमलों से काला सागर में वैश्विक व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग गंभीर रूप से प्रभावित हो रहा है।

    यह हमला काला सागर में तुर्किये के स्वामित्व वाले एक असैन्य मालवाहक जहाज पर रूसी ड्रोन हमले के दो दिन बाद हुआ है। उस हमले में आग लगने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी और एक भारतीय समेत चालक दल के कुछ सदस्य घायल हो गए थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल
    Next Article अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    October 7, 2026

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    October 7, 2026

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    October 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवाकाल के 25 साल पूरे होने पर इंदिरा गांधी स्टेडियम में विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया

    अर्जेंटीना ने राष्ट्रीय टीम के अंतिम मैच में मेस्सी को विदाई दी, एक युग का अंत

    रूस के काला सागर तट के पास लाइबेरिया के झंडे वाले तेल टैंकर पर हमला, 23 भारतीय बचाए गए

    यूपी में दर्दनाक हादसा : तेज रफ्तार कार, ट्रक में घुसी, 3 टेनिस खिलाडिय़ों की मौत, 3 गंभीर घायल

    वृंदावन में दुखद हादसा : संस्कृत गुरुकुल में पानी की टंकी साफ करने उतरे 4 छात्रों की जहरीली गैस से मौत; एक गंभीर

    न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया की टी20 टीम का बीसीसीआई ने किया ऐलान, भुवनेश्वर कुमार की वापसी

    आरबीआई का बड़ा सख्त फैसला, रेपो रेट 0.25% बढ़ाकर 5.5% किया, ब्याज दरें बढ़ीं, अब महंगी होगी ईएमआई

    Guide de Démo des Machines à Sous de Rivo Casino

    A Quieter Kind of Spectacle: Why Casino Screens Need Rhythm Before Scale

    Pourquoi Spinboss indique “Compte non trouvé” alors que vous savez qu’il existe

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.