Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करारी हार के बाद कांग्रेस में उठने लगे बगावती सुर, ग़ुलाम नबी आज़ाद के घर मिलेंगे G-23 के नेता
    Breaking News Headlines राजनीति

    करारी हार के बाद कांग्रेस में उठने लगे बगावती सुर, ग़ुलाम नबी आज़ाद के घर मिलेंगे G-23 के नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने केंद्र में सत्ता संभाली थी, तब कांग्रेस के पदचिन्ह 9 से केवल 2 राज्यों राजस्थान और छत्तीसगढ़ तक सिमट कर रह गए थे. कांग्रेस एक बार फिर विश्वसनीयता और नेतृत्व के इस संकट से जूझ रही है. यह संकट नया नहीं है- पार्टी ने 2014 के बाद से हुए 45 चुनावों में से सिर्फ 5 में जीत हासिल की है. लेकिन इस बार कांग्रेस ने खुद को पुर्नजीवित करने की कोशिश भी नहीं की. पांच राज्यों में चुनाव से पहले ही पार्टी में निराशा की भावना थी. नतीजों के बाद कांग्रेस में आंतरिक उथल-पुथल का पूर्वाभास भी सभी को था.

    इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संकेत दिया है कि आगे के रास्ते पर चर्चा के लिए पार्टी की कार्य समिति की बैठक जल्द ही बुलाई जाएगी. लेकिन ज्यादातर नेताओं से बातचीत में पता चला कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी. कुछ युवा नेताओं ने पंजाब में आप की शानदार जीत का जिक्र करते हुए तर्क दिया कि कांग्रेस के पुराने और थके हुए नेताओं को अब नौजवानों के लिए रास्ता बनाने की जरूरत है.
    रिपोर्ट के मुताबिक 5 राज्यों के चुनाव परिणामों पर कांग्रेस G-23 का प्रतिनिधित्व करने वाले कई दिग्गजों ने कहा कि यह हमने आपको पहले ही बताया था वाला क्षण है. कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य गुलाम नबी आजाद ने कहा, मैं स्तब्ध हूं, राज्य दर राज्य हमारी हार को देखकर मेरा दिल बैठा जा रहा है. हमने पार्टी को अपना पूरी जवानी और जीवन दिया है, मुझे यकीन है कि पार्टी का नेतृत्व उन सभी कमजोरियों और कमियों पर ध्यान देगा, जिनके बारे में मैं और मेरे सहयोगी काफी समय से बात कर रहे थे.

    इस बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी नेतृत्व सुधार के लिए अपना आह्वान दोहराया है. उन्होंने ट्वीट किया, हम सभी जो कांग्रेस में विश्वास करते हैं, हाल के विधानसभा चुनावों के परिणामों से आहत हैं. यह भारत के उस विचार की पुष्टि करने का समय है, जिसके लिए कांग्रेस हमेशा खड़ी रही है और राष्ट्र को सकारात्मक एजेंडा देती है. हमें हमारे संगठनात्मक नेतृत्व को इस तरह से सुधारना है, जो उन विचारों को फिर से जीवंत करे और लोगों को प्रेरित करे. एक बात स्पष्ट है- यदि हमें सफल होना है तो परिवर्तन बदलाव करना ही होगा.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे का बड़ा फैसला, ट्रेनों में अब मिलेंगे, कंबल, तकिए और चादर
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4194 केस दर्ज, 255 लोगों की मौत

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.