Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उत्तर प्रदेश में हार के बाद बोलीं मायावती- सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश राजनीति

    उत्तर प्रदेश में हार के बाद बोलीं मायावती- सपा पर भरोसा करके मुसलमानों ने की बड़ी भूल, हम सीख लेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 11, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. देश के सबसे ज्यादा आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने प्रचंड बहुमत के साथ सीटें जीतकर इतिहास रच दिया है. इस चुनाव में बीजेपी गठबंधन को 273 सीटें मिली हैं, जबकि बहुमत के लिए 202 सीटें चाहिए. वहीं समाजवादी पार्टी गठबंधन के खाते में 125 सीटें गई हैं. बड़ी बात यह है कि मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी इस चुनाव में सिर्फ एक सीट पर ही कब्जा कर पाई. जबकि कांग्रेस के खाते में भी दो सीटें गईं. बसपा की इस हार पर अब मायावती ने बड़ा बयान दिया है.मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा है, कल उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बसपा की उम्मीद के विपरीत जो नतीजे आए हैं, उससे घबराकर व निराश होकर पार्टी के लोगों को टूटना नहीं है. उसके सही कारणों को समझकर और सबक सीखकर हमें अपनी पार्टी को आगे बढ़ाना है और आगे चलकर सत्ता में जरूर आना है. उन्होंने कहा, मुस्लिम समाज बसपा के साथ तो लगा रहा, लेकिन इनका पूरा वोट समाजवादी पार्टी की तरफ सिफ्ट कर गया, इससे बसपा को भारी नुकसान हुआ. मुस्लिम समाज ने बार-बार आजमाई पार्टी बसपा से ज्यादा सपा पर भरोसा करने की बड़ी भारी भूल की है.
    वहीं, दूसरी ओर बीजेपी की जीत को लेकर शिवसेना सांसद और प्रवक्ता संजय राउत ने मायावती और ओवैसी पर तंज कसा है. संजय राउत ने कहा है कि बीजेपी की जीत में मायावती और ओवैसी का बड़ा योगदान है. इस योगदान के लिए इन दोनों नेताओं को पद्म विभूषण और भारत रत्न देने होगा. संजय राउत ने शिवसेना की हार पर कहा कि यूपी में कांग्रेस और शिवसेना की जो हार हुई है, उससे बुरी हार बीजेपी की पंजाब में हुई है, जो एक संवेदनशील राज्य है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 4194 केस दर्ज, 255 लोगों की मौत
    Next Article गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारी: चार राज्यों में BJP की जीत के बाद आज मेगा रोड शो करेंगे पीएम मोदी

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.