दुर्गा पूजा को लेकर टेल्को थाना में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने पर जोर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को टेल्को थाना में थाना प्रभारी सुरेश प्रसाद की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव एवं सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा शत्रुंजय प्रसाद उपस्थित रहे। जिला परिवहन पदाधिकारी ने कहा कि पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह तैयार है। सहायक निदेशक ने पूजा समितियों, शांति समिति और प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। थाना…
Author: Devanand Singh
कोलकाता में ग्राहक पंचायत के अभ्यास वर्ग में हंगामा, मारपीट का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने 27 सितंबर को कोलकाता में पश्चिम बंगाल प्रांत के अभ्यास वर्ग के दौरान व्यवधान, तोड़फोड़ और मारपीट का आरोप लगाया है। जिला अध्यक्ष, पूर्वी सिंहभूम पप्पू सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि कार्यक्रम जादवपुर विश्वविद्यालय परिसर स्थित सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के ऑडिटोरियम में अनुमति लेकर आयोजित किया गया था। संगठन के अनुसार कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने नारेबाजी करते हुए विरोध किया और मंच पर पहुंचकर बैकड्रॉप बैनर फाड़ दिया। धक्का-मुक्की…
कचरा डंपिंग से हालात चिंताजनक, दुर्गंध और गंदे पानी से लोग परेशान वसुंधरा एस्टेट और स्वर्णरेखा फ्लैट के लोगों की शिकायत पर मौके पर पहुंचे सरयू राय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। मानगो के वसुंधरा एस्टेट, स्वर्णरेखा फ्लैट और आसपास के लोगों की शिकायत पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कचरा डंपिंग स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने खुले में कचरा डंप किए जाने की स्थिति को चिंताजनक बताते हुए कहा कि दुर्गंध और कचरे से निकल रहा गंदा पानी आवासीय क्षेत्र की ओर फैल रहा है। मंदिर और चापाकल के आसपास भी काला, दुर्गंधयुक्त पानी जमा है।…
सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल गौरा में ‘मशाल-2026 का अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न बेगूसराय/राष्ट्र संवाद ब्यूरो जिला शिक्षा पदाधिकारी, बेगूसराय के निर्देश के आलोक में मशाल-2026 कार्यक्रम अंतर्गत एक दिवसीय अनुमंडल स्तरीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल, गौरा में सम्पन्न हुआ। जिसमें तेघड़ा, बछवाड़ा, भगवानपुर एवं मंसूरचक प्रखंड के 213 मध्य विद्यालय एवं 56 माध्यमिक,उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के कम्प्यूटर शिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं नामित शिक्षकों ने भाग लिया। बिहार सरकार के खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में इस योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक के छात्र-छात्राओं की शारीरिक दक्षता…
लंबित शैक्षणिक समस्याओं को लेकर अभाविप ने एसडीओ को सौंपा पुनः स्मरण पत्र बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) तेघड़ा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी नीरज सिन्हा से मुलाकात कर क्षेत्र की लंबित शैक्षणिक समस्याओं एवं अनियमितताओं को लेकर पुनः स्मरण पत्र सौंपा। छात्र नेताओं ने कहा कि 27 अगस्त को चार सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपे जाने के एक माह बाद भी तीन प्रमुख मामलों में धरातलीय कार्रवाई नहीं हो सकी है।पूर्व में उठाई गई मांगों में से कोचिंग संस्थानों के आसपास पुलिस गश्त एवं सुरक्षा व्यवस्था की मांग पर प्रशासन…
समाज की बेटी के ऊपर बनाए गए अश्लील भोजपुरी गाने पर नाई समाज में आक्रोश जिलाधिकारी से उचित कार्रवाई कि नाई समाज ने किया मांग राष्ट्र संवाद बिहार ,उप ब्यूरो अशोक कुमार ठाकुर भारतीय नाई समाज जिला कमिटी खगड़िया द्वारा अश्लील गीत के खिलाफ जिलाधिकारी को आवेदन देकर कहा की आए दिन युट्यूब एवं सोशल मीडिया पर लाजवाब म्यूजिक भोजपुरी के गायक गणेश लाल यादव, जिला वैशाली, प्रोडक्शन कंपनी एवं अन्य के द्वारा एक खास नाई जाति के लड़कियों के लिए जान बूझकर बेहद भद्दा एवं अश्लील भोजपुरी गाना गाकर मान- सम्मान, मर्यादा एवं सामाजिक प्रतिष्ठा के साथ-साथ समूचे नाई…
कविता प्रतियोगिता में छौड़ाही की बेटियों ने छोड़ी छाप।जिला स्तर पर जैस्मिन तीसरे स्थान राष्ट्र संवाद संवाददाता छौड़ाही /बेगूसराय प्रखंड प्रतियोगिता में सोनाक्षी ने हासिल किया प्रथम स्थान,विद्यालय में सम्मान समारोह। छौड़ाही।राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के मौके पर आयोजित कविता प्रतियोगिताओं में पीएम श्री आर प्लस टू विद्यालय छौड़ाही की छात्राओं ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय कविता प्रतियोगिता में विद्यालय की छात्रा जैस्मिन कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रखंड स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में सोनाक्षी कुमारी प्रथम रहीं।दोनों छात्राओं की उपलब्धि पर मंगलवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।प्रभारी प्रधानाध्यापक पूनम कुमारी…
दिनकर जयंती पर कविता पाठ में बेहतर प्रदर्शन, छात्रा शशिभा जिला स्तर पर सम्मानित राष्ट्र संवाद संवाददाता खोदावंदपुर, बेगूसराय। प्राथमिक विद्यालय बरियारपुर पूर्वी ठाकुरवाड़ी की प्रथम वर्ग की छात्रा शशिभा कुमारी को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया. राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर शशिभा को प्रमाणपत्र एवं थैला देकर पुरस्कृत किया गया. शशिभा कुमारी बरियारपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड- 05 निवासी उमेश कुमार एवं धुनमुन देवी की पुत्री है. प्रखंड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के बाद उसका चयन जिला स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में खोदावंदपुर…
थाना प्रभारी का सरकारी मोबाइल 24 घंटे रहेगा ऑन, फोन बंद मिला तो होगी कार्रवाई : एसएसपी आपात स्थिति में कॉल रिसीव कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। जमशेदपुर एसएसपी ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सरकारी मोबाइल फोन 24 घंटे चालू रखने का सख्त निर्देश दिया है। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि रात के समय या आपात स्थिति में थाना प्रभारी का फोन बंद मिलने अथवा कॉल रिसीव नहीं करने की शिकायत को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आम लोगों को किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से संपर्क करने में परेशानी नहीं…
ग्रामीणों ने जर्जर सड़क के निर्माण की उठाई मांग, उपयुक्त को मांग पत्र सोपा जल्द मरम्मत की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड अंतर्गत घोलावेड़ा पंचायत के हरेंद्र गांव के ग्रामीणों ने नरसिंहवाल चौक से महियालटोला जय नकी तक जाने वाली जर्जर सड़क के निर्माण एवं मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से आवेदन देकर संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों से सड़क का स्थल निरीक्षण कर जल्द आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की बेटी दुखनी सोरेन ने कहा कि है लंबे समय से सड़क…
