Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा VI एवं IX में प्रवेश हेतु 31 जनवरी को होगी (AISSEE-2027) परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर तक
    Breaking News Headlines खबरीलाल खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची शिक्षा संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा VI एवं IX में प्रवेश हेतु 31 जनवरी को होगी (AISSEE-2027) परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर तक

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सैनिक स्कूल तिलैया में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा VI एवं IX में प्रवेश हेतु अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE-2027) का आयोजन 31 जनवरी 2027 (रविवार) को किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 02 दिसंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/sainik-school-society/ के माध्यम से किया जा सकता है। परीक्षा से संबंधित सूचना बुलेटिन सैनिक स्कूल की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।

    सत्र 2027-28 में सैनिक स्कूल तिलैया में कक्षा VI में 140 सीटें (126 लड़के एवं 14 लड़कियां) तथा कक्षा IX में लगभग 25 सीटें (24 लड़के एवं 01 लड़की) प्रवेश के लिए उपलब्ध होने की संभावना है। सीटों की वास्तविक संख्या विद्यालय से उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों एवं नाम वापस लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या के आधार पर परिवर्तित हो सकती है।

    सैनिक स्कूल तिलैया रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार का प्रमुख संस्थान है, जो मुख्य रूप से झारखंड के विद्यार्थियों को शिक्षा एवं सैन्य प्रशिक्षण के माध्यम से सशस्त्र बलों में अधिकारी बनने के लिए तैयार करता है। विद्यालय में कुल सीटों में से 67 प्रतिशत सीटें झारखंड के लड़के एवं लड़कियों के लिए तथा 33 प्रतिशत सीटें देश के अन्य राज्यों के अभ्यर्थियों के लिए निर्धारित हैं।

    प्रवेश अभ्यर्थियों की मेरिट एवं मेडिकल फिटनेस के आधार पर किया जाएगा। सीटों में 15 प्रतिशत अनुसूचित जाति (SC), 7.5 प्रतिशत अनुसूचित जनजाति (ST) एवं 27 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC-NCL) के लिए आरक्षण का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त निर्धारित प्रावधानों के अनुसार शेष सीटों में से 25 प्रतिशत सीटें रक्षा कर्मियों एवं पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए आरक्षित हैं।

    कक्षा VI में प्रवेश के लिए 01 अप्रैल 2015 से 31 मार्च 2017 (दोनों तिथियों सहित) के बीच जन्मे लड़के एवं लड़कियां पात्र होंगे। वहीं, कक्षा IX में प्रवेश के लिए 01 अप्रैल 2012 से 31 मार्च 2014 (दोनों तिथियों सहित) के बीच जन्मे लड़के एवं लड़कियां आवेदन कर सकते हैं।

    AISSEE 2027 झारखंड शिक्षा सरकारी स्कूल सैनिक स्कूल तिलैया स्कूल प्रवेश परीक्षा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में 20 नवंबर से जुटेंगे देशभर के दिग्गज ईएनटी विशेषज्ञ, तीन दिवसीय स्वर्ण जयंती सम्मेलन का होगा आयोजन
    Next Article बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर

    Related Posts

    श्री श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, मारवाड़ी समाज की संस्थाएं सम्मानित

    November 18, 2026

    शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

    November 18, 2026

    जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्री श्याम भक्त मंडल का दीपावली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित, मारवाड़ी समाज की संस्थाएं सम्मानित

    शिक्षा निकेतन स्कूल में बाल मेले का आयोजन, बच्चों ने खेलों और स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया आनंद

    जुगसलाई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर, 15 लोगों ने किया रक्तदान

    टाटा स्टील में सुनहरे भविष्य योजना-4.0 फिर लागू, 15 दिसंबर तक मिलेगा अवसर

    शिलान्यास बोर्ड लगा, सड़क निर्माण का काम शुरू नहीं; विभागीय कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

    जवाहर नगर हनफिया स्कूल मतदाता केंद्र पर कांग्रेस के बीएलए-2 अंसार खान बीएलओ के साथ बैठक में शामिल हुए

    एसडीओ अर्नव मिश्रा ने टेल्को उर्दू स्कूल में मतदाता पुनरीक्षण कार्य का किया औचक निरीक्षण

    आशियाना आदित्य सोसाइटी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मना आंवला नवमी पर्व

    बेसरा जानलेवा हमला प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच जरूरी : कुलबिंदर

    सैनिक स्कूल तिलैया में सत्र 2027-28 के लिए कक्षा VI एवं IX में प्रवेश हेतु 31 जनवरी को होगी (AISSEE-2027) परीक्षा, ऑनलाइन आवेदन 02 दिसंबर तक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.