
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्व छात्र नेता एवं अधिवक्ता अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलनकारी आजसू के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व छात्र नेता, चिंतक सूर्य सिंह बेसरा पर मंगलवार को गोपाल मैदान में हुए हमले की निंदा करते हुए इसे साजिश का परिणाम बताया है। इसके साथ ही उन्हें सरकारी अंगरक्षक नहीं दिए जाने को लेकर झारखंड के हेमंत सरकार की आलोचना की है। कुलविंदर सिंह ने सवाल उठाया है कि जब राज्य सरकार इस आंदोलनकारी सूर्य सिंह बेसरा को सुरक्षा नहीं दे सकती है, सरकारी अंगरक्षक नहीं दे सकती है?
तो उससे किसी तरह की उम्मीद रखना बेमानी होगी?
उनके अनुसार और सिंह बेसरा की भूमिका अलग राज्य निर्माण में छिपी नहीं है। घाटशिला कॉलेज छात्र संघ पदधारी और संयुक्त बिहार में विधायक रहे। लेकिन इस तरह का घटिया आरोप नहीं लगा। जो सामाजिक क्षेत्र में काम कर रही बेटी का बाप है, उम्र के इस पड़ाव पर इस तरह का आरोप लगाना बहुत ही निंदनीय है।
सूर्य सिंह बेसरा आम लोगों की जुबान है और हमेशा इनके निशाने पर सत्ता और सरकार और व्यवस्था होती है।
झारखंड में आदिवासी सरना बनाम आदिवासी ईसाई और डीलिस्टिंग को लेकर माहौल गर्म है। विशुद्ध आदिवासीयत पर सूर्य सिंह बेसरा जोर दे रहे हैं और ऐसे में स्वाभाविक है, विरोधियों के निशाने पर हैं।
हेमंत सोरेन सरकार आईजी स्तर के पदाधिकारी से इसकी जांच करवाये और हमलावरों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई करें। जब बेसरा पर इस तरह का घटिया आरोप लगाकर हमला किया जा सकता है तो किसी बड़े राजनेता, पदाधिकारी अथवा प्रभावशाली व्यक्तित्व के साथ भी हो सकता है?
गोपाल मैदान लोगों की भीड़ और पुलिस की अच्छी व्यवस्था के कारण सूर्य सिंह बेसरा का बचाव हो गया। सुदूर इलाके में भी हादसे अंजाम देने की संभावना बनी रहेगी।

