

जमशेदपुर। राज्य स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जुगसलाई में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान कुल 15 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। डॉ. साहिर पाल ने कहा कि नियमित रक्तदान स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है और इससे शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी निभाने की अपील की। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मृत्युंजय धावड़िया ने कहा कि एक बार का रक्तदान तीन लोगों की जान बचा सकता है। इस अवसर पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्यकर्मियों के कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में डॉ. राजीव लोचन महतो, श्यामा प्रसाद महापात्र, आकिब अहमद, नविता कुमारी सहित सदर अस्पताल के ब्लड बैंक के कर्मचारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

