“वह बृक्ष”–मोहन गौतम। (खैरानी)बाक्सा-असम।।कीड़े मकोड़े चींटियों का बसेरा हुआ करता थाभ्रमर के गुनगुनाहट और मधुमखियों के धुनमें ख़ुदको सजाता सवारता थाभले ही वह पुराना और बुढ़ा होगया थाफ़िरभी प्राणियों के होशलों के चलतेआंधी तूफानोंको भी सहन कर मर्यादापूर्णहर नयी किरण के आगमन का संदेश देकर प्रकृतिको नवजीवन देता था।।हाँ वह एक विशाल बृक्ष थाधरापर विजय पाकरमानव तथा जीवकूलको पालन पोषन करतापवनकी गति में पत्तोंको हिलाते हुएअठखेलियाँ भी किया करता था।।सालों से उन तमाम चिड़ियोंका डेरा बनकरप्राणियों एवं पशुओं का पालनहार बनगया थाजो आज इस धरा पर न था जिसकारणपक्षियों चीटियां कीड़ो मकौड़े में काफ़ी सुना पड़ा था।।प्राणी एवं जीवकूल में हलचल…
Author: Devanand Singh
मुद्दा बड़ा है, लेकिन विपक्ष की एकजुटता की परीक्षा भी देवानंद सिंह चुनाव आयोग और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर को लेकर विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। इसी मुद्दे पर 30 सितंबर को दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में इंडिया गठबंधन की बैठक प्रस्तावित है। लेकिन बैठक से पहले ही घटक दलों की उपस्थिति को लेकर जो तस्वीर सामने आई है, उसने एक अहम सवाल खड़ा कर दिया है क्या विपक्ष चुनावी मतभेदों से ऊपर उठकर किसी साझा मुद्दे पर एकजुट हो पाएगा? लोकतंत्र में मतदाता सूची महज कागज का दस्तावेज नहीं है। यही सूची तय करती है कि कौन…
डिजिटल इंडिया के दरवाजे पर रिश्वत की पुरानी दस्तक [डिजिटल भारत की चमक के पीछे रिश्वत की अंधेरी सुरंग] [मृत्यु प्रमाणपत्र से मालिकाना हक तक — बीच में कितनी ‘व्यवस्था’?] कागज कंप्यूटर में पहुंच गया, व्यवस्था वहीं की वहीं है। जिस देश में सरकार मोबाइल पर सेवाएं देने का दावा करती है, वहां मृत परिजन की संपत्ति अपने नाम कराने के दौरान 58 प्रतिशत परिवारों को रिश्वत देनी पड़ी; इनमें 73 प्रतिशत ने प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन/भूमि कार्यालय को इसका प्रमुख केंद्र बताया। सवाल इसलिए केवल भ्रष्टाचार का नहीं, डिजिटल शासन की विश्वसनीयता का है। लोकलसर्किल्स का ताजा सर्वेक्षण डिजिटल इंडिया की…
दुनिया की सबसे तेज बढ़ती अर्थव्यवस्था बनने की ओर भारत – महेन्द्र तिवारी भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर दुनिया की प्रमुख आर्थिक एजेंसियों ने जो नया आकलन प्रस्तुत किया है, वह केवल एक सांख्यिकीय संशोधन नहीं बल्कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बढ़ती मजबूती का संकेत है। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज़ ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद वृद्धि दर का अनुमान 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही कई वैश्विक वित्तीय संस्थानों और अर्थशास्त्रियों ने भी भारत के आर्थिक भविष्य को पहले की तुलना में अधिक आशाजनक बताया है। यह बदलाव…
13वां प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव संपन्न गुवाहाटी और ग्वालपारा में शास्त्रीय नृत्य, व्याख्यान-प्रदर्शन और विरासत संरक्षण पर हुए आयोजन राष्ट्र संवाद संवाददाता मनीषा शर्मा, असम (गुवाहाटी) गुवाहाटी। साहित्य, कला-संस्कृति एवं सामाजिक समन्वय के क्षेत्र में कार्यरत संस्था ‘कल्प’ की पहल पर आयोजित 13वें प्रागज्योति अंतरराष्ट्रीय नृत्य महोत्सव का 28 सितंबर को सफल समापन हुआ। 25 से 28 सितंबर तक आयोजित महोत्सव के कार्यक्रम गुवाहाटी और ग्वालपारा में हुए, जिनमें शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुतियों के साथ शैक्षणिक सत्र, व्याख्यान-प्रदर्शन और विरासत संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। महोत्सव में ओडिसी नृत्यांगना रोहिणी बनर्जी, कथक नृत्यांगना संगीता विक्रम दस्तीदार, अभिषेक दास और…
टाटा विस्थापितों की जमीन की सर्वे हेतु प्रस्ताव भेजे प्रशासन हरमोहन के नेतृत्व में ज्ञापन सौंप झारखंड मूलवासी अधिकार मंच ने उपायुक्त से की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : झारखंड मूलवासी अधिकार मंच के मुख्य संयोजक हरमोहन महतो के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर टाटा कंपनी से विस्थापित रैयतों की जमीन का सर्वे कराने संबंधी प्रस्ताव झारखंड सरकार को भेजने की मांग की. ज्ञापन में राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के जनावेदन का हवाला देते हुए कहा गया कि मंच की ओर से पूर्व में भी इस मामले को लेकर जिला प्रशासन के…
हृदय दिवस : ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर लगाया गया। वृद्ध आश्रम में रह रहे कुल 24 असहाय बुजुर्गों के रक्त (ब्लड) सैंपल से कोलेस्ट्रॉल लेवल की जांच की गई. इस दौरान कार्यक्रम संयोजक एसआरके कमलेश ने बताया कि दिल पर भारी पड़ सकती है जांच की अनदेखी “Check Your Cholesterol – Protect Your Heart”. थीम पर जोर…
दलमा इको-सेंसिटिव जोन में अवैध क्रशर सील, खनिज और वाहन जब्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी के संवेदनशील क्षेत्र में बंद पड़े क्रशर को दोबारा संचालित किए जाने की सूचना पर जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने 29 सितंबर को पटमदा अंचल के धुसरा मौजा में निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम अर्नव मिश्रा के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में मौके पर अवैध रूप से संचालित क्रशर इकाई पाई गई, जिसे प्रदूषण नियंत्रण पर्षद ने सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान टाटा ऐस वाहन संख्या जेएच05एपी-1224, हरे रंग का जनरेटर, वेल्डिंग मशीन, दो वेल्डिंग रॉड पॉकेट, दो सब्बल, एक…
जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, कई मामलों का मौके पर समाधान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। समाहरणालय में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। लोगों ने सड़क निर्माण, जन्म प्रमाण पत्र में नाम सुधार, घरेलू विवाद, पैसे वापस नहीं करने, मार्ग प्रकाश व्यवस्था, शस्त्र अनुज्ञप्ति, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, दुर्घटना सहायता, पेंशन, भूमि मापी, धुमकुड़िया भवन निर्माण, जर्जर बिजली पोल हटाने और जमीन विवाद सहित व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े मामले रखे। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक आवेदन की जांच…
मरीन ड्राइव पर 55 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार में वाहन चलाया तो कटेगा ऑनलाइन चालान राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी मरीन ड्राइव पर अब तेज रफ्तार वाहन चलाना वाहन चालकों को महंगा पड़ सकता है। 55 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक गति से वाहन चलाने पर हाई स्पीड इंटरसेप्टर और गति मापने वाले उपकरण से वाहन की तस्वीर दर्ज कर ऑनलाइन चालान वाहन मालिक के पते पर भेजा जाएगा। सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए जमशेदपुर यातायात पुलिस ने तेज रफ्तार वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। हाल में मरीन ड्राइव क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना…
