Author: Devanand Singh

नई दिल्ली. लोकसभा में आज Criminal Procedure (Identification) Bill पेश हो गया है. बिल में किसी सज़ायाफ्ता या आरोपी व्यक्ति की पहचान के लिए उसके जैविक सैम्पल, फिंगर प्रिंट, फुट प्रिंट और अन्य तरह के सैम्पल लिए जाने का प्रावधान किया गया है. इस तरह से इकट्ठा किए गए सैम्पल का रिकॉर्ड 75 सालों तक संजो कर रखा जा सकेगा. लोगों के मूल अधिकारों के हनन को आधार बनाकर समूचे विपक्ष की ओर से इस बिल को पेश करने का जबरदस्त विरोध किया गया. गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने सरकार की ओर से बिल पेश किया. बिल में…

Read More

बीते दिनों पांच राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और AAP का बोलबाला रहा है। चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की तो पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया। अब महाराष्ट्र में भी बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो कि विकल्प तलाश रहे हैं। इसमें कई मौजूदा विधायक और वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं जो कि भाजपा और AAP की ओर जाने का मन बना रहे हैं। सोमवार को एनसीपी के राज्यसभा सांसद मजीद मेमन ने ट्वीट किया, अगर नरेंद्र मोदी को जनता जिता देती है और वह विश्व में सबसे प्रसिद्ध नेता साबित…

Read More

लखनऊ. योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीजेपी की ओर से विधानसभा चुनावों को लेकर जारी लोक कल्याण संकल्प पत्र में किए गए वादों पर अमल करना शुरू कर दिया है. योगी सरकार अब बेरोजगारों को सरकारी नौकरियां और रोजगार के अवसर मुहैया कराने पर फोकस कर रही है. योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन का एजेंडा तय कर लिया है. सीएम योगी ने इस दौरान करीब 20 हजार खाली सरकारी पदों को भरने और राज्य के 50 हजार से अधिक बेरोजगार लोगों को स्वरोजगार के अवसर मुहैया कराना है. योगी सरकार ने लोगों से किए वादों…

Read More

दिसपुर. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि राज्य में मुस्लिम समुदाय बहुसंख्यक है। उन्होंने कहा कि पूर्वोत्तर राज्य में अब इसे अल्पसंख्यक नहीं माना जा सकता है। कई जिलों में हिंदू अल्पसंख्यक हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, “जब हिंदू राज्य में बहुसंख्यक नहीं हैं तो आप उन्हें अल्पसंख्यक घोषित कर सकते हैं। लेकिन मैं यह अपील करना चाहूंगा कि जब जिले में हिंदू समुदाय बहुसंख्यक नहीं है, तो उस जिले में हिंदुओं को भी अल्पसंख्यक घोषित किया जाए। असम में ऐसे कई जिले हैं जहां हिंदू अल्पसंख्यक अल्पसंख्यक हैं। उनमें से कुछ में 5,000 से भी…

Read More

वॉशिंगटन. अमेरिका ने भारतीय यात्रियों के लिए कोविड-19 यात्रा नियमों में ढील दी है. अमेरिकी सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने सोमवार को भारत के लिए अपनी कोविड-19 यात्रा एडवाइजरी को स्तर तीन (उच्च जोखिम) से स्तर एक (कम जोखिम) तक ले जाते हुए आसान कर दिया है. सीडीसी ने अपनी सलाह में कहा कि उसने भारत के लिए अपनी कोविड-19 यात्रा परामर्श को स्तर तीन (उच्च) से स्तर एक (निम्न) में बदल दिया है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) ने कोविड-19 के कारण स्तर एक का यात्रा स्वास्थ्य नोटिस जारी किया…

Read More

नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1259 नए केस सामने आए हैं और 35 लोगों की मौत हो गई. कल कोरोना के 1270 केस दर्ज किए गए थे और 31 लोगों की मौत हुई थी. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 1 हजार 705 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 15 हजार 378 हो गई है.…

Read More

कोलंबो. भारतीय विदेश मंत्री इस जयशंकर के श्रीलंका दौरे के पहले दिन दोनों देशों के बीच आधा दर्जन करारनामों पर दस्तखत किए गए. इनमें भारत की मदद से बनने वाला अहम समुद्री रेस्क्यू कॉर्डिनेशन सेंटर भी शामिल है. साथ ही भारत के सहयोग से शीलंका में विशिष्ट डिजिटल पहचान परियोजना आगे बढ़ाने के एमओयू पर भी मुहर लगाई गई. विदेश मंत्री जयशंकर ने श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटाबाई राजपक्षे से शिष्टाचार भेंट की. विदेश मंत्रालय के मुताबिक राष्ट्रपति राजपक्षे ने श्रीलंका के आर्थिक संकट में साल 2022 के दौरान मुहैया कराई गई 2.5 अरब डॉलर की आर्थिक सहायता पर धन्यवाद जताया. वहीं…

Read More

काबुल. महिलाओं की आजादी पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगाने के लिए मशहूर तालिबान अब अफगानिस्तान में पुरुषों पर भी कई तरह की पाबंदिया लगा रहा है. हाल ही में तालिबानी शासन ने पुरुषों के लिए एक आदेश जारी किया है, इसके तहत सरकारी कर्मचारियों को दाढ़ी रखने के आदेश दिए गए हैं. उनसे कहा गया है. इसके अलावा उन्हें ड्रेस कोड में भी आने के लिए कहा गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को सभी सरकारी कर्मचारियों से कहा गाय है कि अब सरकारी विभाग में काम करन वाले हर शख्स को दाढ़ी रखनी होगी. बिना दाढ़ी के ऑफिस…

Read More

आज दिनांक 28 मार्च 2022 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , शास्त्रीनगर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में विद्या भारती के योजना एवं लक्ष्य के अनुसार गत सत्र की समीक्षा कर नवीन सत्र की योजना बनाई जाएगी।आज प्रथम दिवस पर विद्यालय के सचिव अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यशाला का श्रीगणेश किया । वंदना के बाद प्रधानाचार्य द्वारा कार्यशाला की औपचारिकता एवं प्रस्तावना को रखा गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें बच्चों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से जो हमारी कमियां हैं उनको दूर करते हुए नई योजना बनाकर बच्चों को प्रतियोगिता…

Read More

सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात कर कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय कार्यालय की एक शाखा जमशेदपुर में खोलने की मांग की। सांसद श्री महतो ने एक ज्ञापन से उक्त दोनों मंत्रियों को अवगत कराया कि जमशेदपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में व्याप्त कामगारों की संख्या लगभग तीन लाख से ऊपर है और लगभग 14000 इकाइयों के साथ कई बड़े नियोजक पंजीकृत हैं। इन तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला- खरसावां के कर्मचारियों एवं नियोजकों के लिए…

Read More