Author: Devanand Singh

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र अंतर्गत ह्यूम पाइप लाइन में क्वार्टर नंबर 18 में रहने वाले 42 वर्षीय संजय तिवारी नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। संजय तिवारी जिला यक्ष्मा केंद्र में लिपिक के पद पर कार्यरत थे । जानकारी के मुताबिक मृतक की पत्नी विगत कुछ दिनों से मायके गई हुई थी। घर में संजय अपनी बुजुर्ग माँ के साथ थे । सोमवार की सुबह संजय घर से काम के लिए निकले और दोपहर में लौटकर आए और कुछ ही देर बाद उनकी मां ने बेटे को कपड़े के फंदे से लटका हुआ पाया और उसकी…

Read More

जमशेदपुर। रविवार शाम को राष्ट्र संवाद ग्रुप का 23 साल पूरे होने पर स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ में कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ, जिसमें शहर के नामचीन कवियों ने काव्यपाठ किया। हास्य, व्यंग, वीर और ओज की कविताओं ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। शहर के इन नामचीन कवियों में शैलेंद्र पांडे शैल, डॉक्टर कल्याणी कबीर, डॉक्टर अनीता शर्मा, सोनी सुगंधा, दीपक वर्मा, डॉक्टर सुनीता वेदी, सूरज सिंह राजपूत, ममता सिंह, संजय सिंह सुरीला, संतोष चौबे व शशि चौबे शामिल रहे। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता शैलेंद्र पांडे शैल जी…

Read More

नई दिल्ली. केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय को अवगत कराया है कि राज्य सरकारें भी राज्य की सीमा में हिन्दू सहित धार्मिक और भाषाई समुदायों को अल्पसंख्यक घोषित कर सकती हैं. केंद्र सरकार ने यह दलील अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय द्वारा दाखिल याचिका के जवाब में दी है, जिसमें उन्होंने अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों के लिए राष्ट्रीय आयोग अधिनियम-2004 की धारा-2 (एफ) की वैधता को चुनौती दी है. उपाध्याय ने अपनी अर्जी में धारा-2(एफ) की वैधता को चुनौती देते हुए कहा कि यह केंद्र को अकूत शक्ति देती है जो साफ तौर पर मनमाना, अतार्किक और आहत करने वाला है. याचिकाकर्ता…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने पर कुशीनगर जिले में मिठाई बांटने और जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक बाबर अली की उसी के समुदाय के पड़ोसियों ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बाबर की उम्र 25 साल थी. पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बाबर की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के…

Read More

काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को करीब 9 महीने बीत चुके हैं. हर दिन हालात बदतर होते जा रहे हैं. वहां लोगों को गरीबी और भुखमरी जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच तालिबान के नए-नए फरमान भी जारी हो रहे हैं. तालिबान की सरकार ने नया फरमान जारी करते हुए राजधानी काबुल के मनोरंजन पार्कों में एक साथ और एक ही दिन महिलाओं और पुरुषों के जाने पर पाबंदी लगा दी है. नए तुगलकी फरमान के तहत अब हफ्ते में 3 दिन सिर्फ महिलाएं और बाकी 4 दिन पुरुषों को पार्क के अंदर जाने की…

Read More

कीव. यूक्रेन रूस के बीच युद्ध शुरू हुए 32 दिन बीत चुके हैं. सोमवार को जंग का 33वां दिन है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की का कहना है कि वह रूस को सुरक्षा की गारंटी देने, तटस्थ रहने और खुद को न्यूक्लियर फ्री स्टेट घोषित करने करने के लिए तैयार हैं. दोनों देशों के बीच चल रहे युद्ध के लिए यह सबसे महत्वपूर्ण बिंदु है. तुर्की के इस्तांबुल में दोनों देशों के प्रतिनिधि आज एक बार फिर से आमने-सामने बैठकर बातचीत करेंगे. लेकिन इस वार्ता से पहले राष्ट्रपति जेलेंस्की से साफ शब्दों में कहा है कि वो पुतिन की गैरवाजिब…

Read More

कुशीनगर. कुशीनगर के कसया थाने के सिसई गुरमिया लठौर टोले में हुई टॉफी कांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने टॉफी में जहर मिलाकर 4 मासूम बच्चों को मौत की नींद सुलाने वाले 3 दरिंदों को गिरफ्तार कर लिया है. इस सनसनीखेज वारदात को पुरानी रंजिश में मासूम के पड़ोस में रहने वाले तीन लोगों ने ही अंजाम दिया था. मृतक मासूम बच्चों के पड़ोस में रहने वाले प्रेम प्रसाद, बाला और चबास ने टॉफी में खतरनाक जहर मिलाकर घर के बाहर फेंक दिया था. सुबह घर के बाहर खेल रहे मासूम बच्चों में 6 साल की संजना ,…

Read More

नई दिल्ली. विभिन्न ट्रेड यूनियनों ने 28 और 29 मार्च को देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. आज और कल भारत बंद रहेगा. रेलवे, रोडवेज, ट्रांसपोर्ट और बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी इस भारत बंद को समर्थन देने का फैसला किया है. यह भारत बंद केंद्र सरकार की उन नीतियों के खिलाफ बुलाया जा रहा है, जिनसे कर्मचारियों, किसानों और आम लोगों पर गलत असर पड़ रहा है. ट्रेड यूनियनों ने कोयला, स्टील, ऑयल, टेलीकॉम, पोस्टल, इनकम टैक्स, कॉपर, बैंक और बीमा क्षेत्रों को इस हड़ताल की सूचना देने वाला नोटिस भेजा है.वहीं अखिल भारतीय बैंक कर्मचारी संघ ने…

Read More

मुंबई. महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार को चैलेंज देते हुए कहा है कि यदि हिम्मत है तो अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को मार कर दिखाएं. एनसीपी नेता नवाब मलिक का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि यदि ये मान लें कि नवाब मलिक के रिश्ते दाऊद इब्राहिम से हैं तो इतने सालों से केंद्रीय एजेंसियां क्या कर रही थीं? उन्होंने पूछा कि आतंकी अफजल गुरु और बुरहान वानी से हमदर्दी रखने वाली पीडीपी के साथ मिलकर भाजपा ने क्यों सरकार बनाई थी. इस बीच महाराष्ट्र विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने नवाब मलिक के इस्तीफे की…

Read More

काबुल. दुनियाभर के 16 देशों की महिला विदेश मंत्रियों ने शुक्रवार को कहा कि वे अफगान लड़कियों को माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने की अनुमति नहीं दिए जाने को लेकर ‘बहुत निराश हैं’ और उन्होंने तालिबान से अपने इस फैसले को पलटने की अपील की है. दुनिया के 10 देशों के राजनयिकों ने भी संयुक्त राष्ट्र में इसी प्रकार का संदेश दिया. उल्लेखनीय है कि अफगानिस्तान में तालिबानी शासकों ने बुधवार को अप्रत्याशित रूप से छठी कक्षा से ऊपर की कक्षाओं को लड़कियों के लिए दोबारा खोलने से इनकार कर दिया था. अल्बानिया, अंडोरा, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, बोस्निया, कनाडा, एस्टोनिया, जर्मनी, आइसलैंड,…

Read More