पटना. तमिलनाडु में बिहार की डॉक्टर बेटी के साथ खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया है. वेल्लौर के एक अस्पताल में कार्यरत बिहार की महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप किया गया है. स्थानीय पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना के सामने आने के बाद तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन सख्त बयान देते हुए कहा है कि सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को कठोर दंड दिलाया जाएगा. महिला डॉक्टर के साथ गैंगरेप की घटना से डॉक्टर बिरादरी के साथ ही आमलोग भी हतप्रभ हैं. बताया जाता है कि इस जघन्य कांड को ऑटो ड्राइवर ने…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. डिफेंस सेक्टर में स्वदेशीकरण के लिए सरकार ने एक बड़ा फैसला किया है. रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को आयात पर अंकुशों को लेकर 107 उप-प्रणालियों और उपकरणों की नई सूची जारी की. इसका मुख्य मकसद देश में विनिर्माण को बढ़ावा देना है. इस पाबंदी के तहत दिसंबर, 2022 से शुरू होने वाली छह साल की अवधि के दौरान अलग-अलग समयावधि से इनके आयात की अनुमति नहीं दी जाएगी. मंत्रालय ने एक बयान में कहा, रक्षा निर्माण में आत्मनिर्भर होने के निरंतर प्रयास तथा आत्मनिर्भर भारत के तहत रक्षा क्षेत्र के सार्वजनिक प्रतिष्ठानों के आयात को कम करने के…
नई दिल्ली. पहलवान बजरंग पूनिया एशियाई चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे. टोक्यो ओलंपिक के कांस्य पदकधारी बजरंग ने ट्रायल्स में रोहित को 4-2 से हराया. हालांकि इस दौरान बजरंग से जिस प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी, वह नहीं दिखा. टोक्यो के बाद बजरंग पहली बार मैट पर उतरे थे. भारतीय कुश्ती महासंघ ने बजरंग सहित रवि दहिया और दीपक पूनिया को सीधे फाइनल्स में उतारा था. इससे दूसरे प्रतिस्पर्धी पहलवान और कोच खुश नहीं थे. रवि दहिया ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक अपने नाम किया था. एशियाई चैंपियनशिप का आयोजन…
भोपाल. मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एक बार फिर शराबबंदी पर खुलकर बोला है. उन्होंने जनप्रतिनिधियों को सतर्क रहने की जरूरत बताई है. उमा भारती ने कहा कि उनके द्वारा शराब दुकान पर उठाया गया पत्थर एक चेतावनी थी. यह शुरुआत है और अगर जनप्रतिनिधियों ने जिम्मेदारी नहीं निभाई, तो बड़ा जन आंदोलन (का रूप ले लेगा. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कहा कि जनप्रतिनिधि कृपया अपनी जिम्मेदारी निभाए, नहीं तो शराब का विरोध बड़े जन आंदोलन का रूप ले लेगा. ये पत्थर एक चेतावनी है. लाइन आर्डर बनाने वाला कोई व्यक्ति अगर हाथ में पत्थर उठा…
पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की मुकम्मल तैयारियां स्वास्थ्य विभाग ने जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान शुरू किया जमशेदपुर की सड़कों पर चलने वाले 8000 पेट्रोल और डीजल ऑटो पर लगेगा ब्रेक, जमशेदपुर जिला परिवहन विभाग लिया बड़ा फैसला आज से मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं शुरू हो गई है कदाचार मुक्त परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन की मुकम्मल तैयारियां देखने को मिली. जमशेदपुर में मैट्रिक के लिए कुल 67 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 21770 बच्चे परीक्षा दे रहे हैं. वहीं 29 केंद्रों…
बच्चों को करीब रूप में खड़ा करना अमानवीय हरकत :ठाकुर मुकेश सिंह समाजिक संस्था सभ्य समाज के केंद्रीय संरक्षक ठाकुर मुकेश सिंह ने प्रेस रिलीज कर ये बाते कही बहुत ही शर्मनाक एवं अत्यंत निन्दनीय स्कूल प्रबंधन के द्वारा हमे मालूम चला है कि जो बच्चो के अभिभवक फीस जमा नही कर पाए है उनके बच्चो को पहले इतनी कड़कती धूप में खड़ा कर दिया गया था जो कि एक अमानवीय हरकत है वो भी शिक्षा के मंदिर में करोना काल मे अच्छे अच्छे लोगो की रोजगार खत्म हो गयी है या आमदनी आधी हो गयी है इन सब बातों…
जिला कांग्रेस ने कार्यकर्ता सम्मेलन सह सम्मान समारोह के लिए की तैयारी, तिलक पुस्तकालय में बैठक संपन्न जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में तैयारी समिति का बैठक जिलाध्यक्ष बिजय खाॅ के अध्यक्षता में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में आयोजित हुआ। बैठक में अगामी 27 मार्च को गोपाल मैदान बिस्टुपुर में कार्यकर्ता मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन को सफल बनाने हेतु जिले के अग्रणी संगठन एवं विभाग के चेयरमैन/अध्यक्षों के साथ विचार विमर्श किया। जिला अध्यक्ष बिजय खाॅ ने सर्वप्रथम सभी विभाग के चेयरमैन/अध्यक्ष को निमंत्रण पत्र प्रदान कर न्योता दिया तथा पदाधिकारियों को आमंत्रित…
नई दिल्ली. देश की सबसे बड़ी कार विनिर्माता मारुति सुजूकी इंडिया (एमएसआई) ने हिसाशी ताकेयूची को अपना नया प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त करने की घोषणा कर दी है. एमएसआई ने एक बयान में कहा कि उसके निदेशक मंडल की बैठक में ताकेयूची की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है. वह एक अप्रैल, 2022 से अपना पद संभालेंगे. कंपनी के मौजूदा प्रमुख केनिची आयुकावा का कार्यकाल 31 मार्च, 2022 को पूरा हो रहा है. आयुकावा के स्थान पर ताकेयूची इस दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी की कमान संभालेंगे. हालांकि आयुकावा सितंबर के अंत तक कार्यकारी वाइस चेयरमैन के रूप…
नई दिल्ली. पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद मान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे जीत की बधाई दी. मुझे प्रधानमंत्री राष्ट्रीय सुरक्षा पर मदद का भरोसा दिया है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने दो साल तक हर एक साल 50000 करोड़ का वितीय मदद देने की मांग की है. मान ने कहा कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर एक राज्य बनाएंगे. मुख्यमंत्री बनने के बाद भगवंत मान की पीएम मोदी से पहली मुलाकात है. आम आदमी पार्टी (आप) के नेता भगवंत मान…
नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी की नहीं बल्कि ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा की कप्तानी में उतरेगी. धोनी ने खुद यह फैसला किया और चार बार की चैंपियन चेन्नई की कप्तानी जडेजा को सौंप दी है. टीम ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी फैंस के साथ शेयर की. धोनी के रिटायरमेंट की चर्चा काफी समय से चल रही थी हालांकि किसी को यह उम्मीद नहीं थी कि वह टीम के कप्तानी छोड़ देंगे.महेंद्र सिंह ने 12 सीजन में चेन्नई की कप्तानी की है. साल 2008 में जब लीग की शुरुआत हुई वह…
