रायपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को रायपुर पहुंचे. उन्होंने यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में करीब 4 घंटे बैठक की. इस बैठक में सीएम गहलोत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कॉल ब्लॉक पर चर्चा की. हालांकि, बैठक के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएम गहलोत की मांग पर कोई स्पष्ट फैसला नहीं दिया. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से कहा कि राजस्थान को भारत सरकार द्वारा आबंटित कोयला खदान के मामले में पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय लोगों का हित ध्यान में रखा जाएगा. उसके मुताबिक ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी.…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) द्वारा अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में लिस्टेड किसी भी कंपनी से जु़ड़ने पर रोक लगाने के बाद उन्होंने शुक्रवार को रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है। वजह क्या है: दरअसल, भारतीय प्रतिभूति एवं विनियम बोर्ड (सेबी) ने अनिल अंबानी के शेयर बाजारों में किसी सूचीबद्ध कंपनी से जुड़ने पर रोक लगा दी थी। इसके बाद से ही माना जा रहा था कि अनिल अंबानी को इस्तीफा देना पड़ेगा। शेयर बाजार को क्या…
नई दिल्ली. इस सप्ताह भी देश के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है. रुपए को सपोर्ट करने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने डॉलर को बेचा जिसके कारण इस सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2.6 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 619.6 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया. पिछले सप्ताह इसमें 10 बिलियन डॉलर से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी. रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के कारण करेंसी मार्केट में वोलाटिलिटी काफी ज्यादा है. ऐसे में आरबीआई ने गिरते रुपए को संभालने के लिए डॉलर रिजर्व को बेचा है. रिजर्व बैंक…
राँची. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अब को कंपनियों के खिलाफ सख्ती के मूड में हैं. उन्होंने शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के समापन बोलते हुए कंपनियों पर सख्ती दिखाते हुए कहा कि, इन कंपनियों के पास 1.36 लाख करोड़ रुपया बकाया है. इसका जल्द भुगतान नहीं हुआ तो राज्य से कोयला बाहर नहीं जाने देंगे. सभी साइट पर ताला लगा देंगे. उन्होंने केंद्र सरकार पर भी खूब हमला किया. झारखंड के सीएम हेमंत सोरोने ने कहा, डीवीसी के बहाने केंद्र सरकार ने आरबीआई के राज्य कंसोलिडेटेड फंड से 3000 करोड़ काट लिए हैं. उन्होंने कहा कि कोल कंपनियों…
लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 36 सीटों के लिए हो रहे चुनाव के पहले चरण की 30 सीटों में से भारतीय जनता पार्टी ने बिना चुनाव ल़ड़े ही नौ सीटें जीत ली है. इस समाजवादी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. बदायूं, हरदोई, बांदा-हमीरपुर समेत कई सीटों पर एसपी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेक बीजेपी के लिए जीत का रास्ता साफ कर दिया है. गुरुवार को ही विभिन्न दलों के 19 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए हैं और अब पहले चरण की 30 में से 21 सीटों के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग होगी. जानकारी के…
मॉस्को. जिस यूक्रेन को कुछ दिनों में जीतने का रूस ने मंसूबा बांधा, वह महीने भर से दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से शुमार रूसी सेना के सामने डटा है. पूरी ताकत से हमले के बावजूद रूसी सेना अब तक यूक्रेन राजधानी कीव पर कब्जा नहीं कर पाई. इससे रूसी सैनिकों का मनोबल गिर रहा है. वे हताश होने लगे हैं. इसका ताजा प्रमाण तब मिला, जब दो रूसी सैन्य कमांडरों की बातचीत सामने आई. इसमें वे यूक्रेन से जारी जंग को ‘चेचन्या की लड़ाई से भी बदतर’ बता रहे हैं. खबरों के मुताबिक, रूसी सैन्य कमांडरों की सैटेलाइट…
कोलकाता.कलकत्ता हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुई हिंसा की जांच सीबीआई से कराए जाने का आदेश दिया. बीते 21 मार्च की रात पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के बोगतुई गांव में हिंसा और आगजनी हुई थी. सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस से जुड़े उप प्रधान भादू शेख की हत्या के बाद कुछ अराजक तत्वों ने बोगतुई गांव में करीब दर्जन भर घरों को आग के हवाले कर दिया था, जिसमें जलकर 6 महिलाओं और 2 बच्चों समेत कुल 8 लोगों की दुखद मृत्यु हो गई थी. कलकत्ता हाई कोर्ट ने इस घटना का स्वत: संज्ञान…
पटना. साहिबगंज और मनिहारी के बीच गुरुवार की रात एक मालवाहक जहाज का संतुलन बिगड़ गया. इस हादसे में जहाज पर लोड 14 नाव डूब गए. इसमें से नौ को निकाला गया है. वहीं इस घटना में कई चालक और ड्राइवर के लापता होने की सूचना है. मौके पर राहत बचाव के कार्य शुरू हो गए हैं. बिहार और झारखंड दोनों राज्यों की टीम लगी है. मालवाहक जहाज साहिबगंज के समदा घाट से चला था और बिहार के मनिहारी घाट (कटिहार) जाना था.साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव ने इसकी पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि चार से पांच ट्रक अभी…
नई दिल्ली. दिल्ली हाई कोर्ट ने सहारा ग्रुप को बड़ा झटका दिया है. रिपोर्ट के अनुसार कोर्ट ने मल्टी स्टेट कोआपरेटिव सोसाइटीज के केंद्रीय रजिस्ट्रार को सहारा ग्रुप के निवेशकों के आवेदनों की जांच के बाद एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा है. जिसमें दावा किया गया था कि उन्हें मेच्योरिटी के बाद भी अपना पैसा नहीं मिला है. वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने सहारा ग्रुप की सोसाइटीज को किसी भी नए निवेश को स्वीकार करने से रोक दिया है. रिपोर्ट में बार एंड बेंच का कहना है कि कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश विपिन सांघी और न्यायमूर्ति नवीन चावला की…
नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज गिरावट दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1685 नए केस सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हो गई. कल कोरोना के 1938 केस दर्ज किए गए थे और 67 लोगों की मौत हुई थी. देश में अबतक कोरोना के 4 करोड़ 30 लाख 16 हजार 372 मामले सामने आ चुके हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 2 हजार 499…
