Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोयला नहीं मिला तो राजस्थान में होगा ब्लैक आउट, मुख्यमंत्री गहलोत की अपील पर सीएम बघेल बोले- नियम देखेंगे
    Breaking News Headlines

    कोयला नहीं मिला तो राजस्थान में होगा ब्लैक आउट, मुख्यमंत्री गहलोत की अपील पर सीएम बघेल बोले- नियम देखेंगे

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 26, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रायपुर.राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को रायपुर पहुंचे. उन्होंने यहां छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से उनके निवास में करीब 4 घंटे बैठक की. इस बैठक में सीएम गहलोत ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री से कॉल ब्लॉक पर चर्चा की. हालांकि, बैठक के बाद भी छत्तीसगढ़ सरकार ने सीएम गहलोत की मांग पर कोई स्पष्ट फैसला नहीं दिया.

    जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री से कहा कि राजस्थान को भारत सरकार द्वारा आबंटित कोयला खदान के मामले में पर्यावरण के साथ-साथ स्थानीय लोगों का हित ध्यान में रखा जाएगा. उसके मुताबिक ही नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. बता दें, राजस्थान कोयले के लिए छत्तीसगढ़ पर आश्रित है. यहां राजस्थान को कोल ब्लॉक दिया गया है. लेकिन, एक ही पार्टी के होने के बावजूद छत्तीसगढ़ ने इस पर फिलहाल अपनी स्वीकृति नहीं दी है. इसी मामले को लेकर सीएम गहलोत रायपुर आए थे.
    गौरतलब है कि बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भूपेश सरकार से कोयला खदानों के संचालन पर बात की और राजस्थान को जल्द कोयले की आपूर्ति करने की अपील की. गहलोत ने कहा कि अपने राज्य की तरफ से उम्मीदें लेकर वे छत्तीसगढ़ आए हैं. राजस्थान संकट में है. राज्य को चिंता है कि आने वाला समय कैसा होगा. अगर छत्तीसगढ़ मदद नहीं करता है तो राजस्थान में ब्लैक आउट हो जाएगा. यही वजह है कि वे खुद रायपुर आए हैं. सीएम गहलोत ने उम्मीद जताई कि छत्तीसगढ़ सरकार इस संबंध में जल्द फैसला लेगी.

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपील की कि राजस्थान को आवंटित कोयला खदानों में खनन गतिविधि प्रारंभ करने के लिए लंबित मंजूरी जल्द दें. राजस्थान में कोयले की कमी के कारण ब्लैक आउट की स्थिति बन गई है. अगर छत्तीसगढ़ ने मदद नहीं की तो राजस्थान के 4500 मेगावाट क्षमता के बिजली प्लांट बंद हो जाएंगे. वहां बिजली की सप्लाई पूरी तरह से ठप हो सकती है.
    इस मामले पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजस्थान को आवंटित कोल ब्लॉक पर विधिवत काम किया जा रहा है. इस प्रक्रिया में समय लग सकता है. खदान आवंटन के बाद भारत सरकार और राज्य सरकार की गाइड लाइन के साथ-साथ पर्यावरण की स्वीकृति भी चाहिए. इनके अलावा स्थानीय लोगों के हितों का भी ध्यान रखा जाता है. राज्य सरकार ने पर्यावरण और स्थानीय लोगों के हितों से कभी समझौता नहीं किया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअनिल अंबानी ने रिलायंस पावर और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के डायरेक्टर पद से दिया इस्तीफा
    Next Article तालिबान ने लड़कियों की उच्च स्कूली शिक्षा पर लगाई रोक, 16 देशों की महिला विदेश मंत्रियों ने जताई नाराजगी

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.