Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » यूपी में बीजेपी समर्थक मुस्लिम युवक की पीट पीटकर हत्या: सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, दो गिरफ्तार
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    यूपी में बीजेपी समर्थक मुस्लिम युवक की पीट पीटकर हत्या: सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश, दो गिरफ्तार

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लखनऊ. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने पर कुशीनगर जिले में मिठाई बांटने और जश्न मनाने पर मुस्लिम युवक बाबर अली की उसी के समुदाय के पड़ोसियों ने जमकर पिटाई की, जिसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बाबर की उम्र 25 साल थी. पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं बाबर की हत्या पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं.

    इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्‍य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है. जानकारी के मुताबिक, बाबर को उसके पड़ोसियों ने 20 मार्च को रामकोला थाना क्षेत्र के कठघरही गांव में बीजेपी की जीत का जश्न मनाने और पार्टी के चुनावी अभियान में भाग लेने के लिए पीटा था. इसके बाद लखनऊ में इलाज के दौरान बाबर की मौत हो गई और रविवार को जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से मना करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की.
    अधिकारियों ने बताया कि कुशीनगर के नवनिर्वाचित बीजेपी विधायक पीएन पाठक और अन्य अधिकारी वहां पहुंच गए और परिजनों को समझाया, जिसके बाद वे शव को दफनाने के लिए राजी हो गए. मृतक की पत्नी फातिमा खातून की शिकायत पर पुलिस ने 21 मार्च को ही चार लोगों अजीमुल्ला, आरिफ, सलमा और ताहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दो आरोपियों आरिफ और ताहिद को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी की तलाश जारी है.

    रिपोर्ट के अनुसार, बाबर विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी के पीएन पाठक के लिए प्रचार करता था और पार्टी की जीत के दिन उसने न सिर्फ पटाखे फोड़े थे, बल्कि मिठाइयां भी बांटी थीं, जिसके बाद पड़ोसी बहुत नाराज हो गए और उसे जान से मारने की धमकी देने लगे. रिपोर्ट के मुताबिक, 20 मार्च को बाबर के पड़ोसियों ने उसे उसके घर में घेरकर डंडे से पीटना शुरू कर दिया और जब वह खुद को बचाने के लिए छत पर चढ़ गया तो उन्होंने उसे वहां से नीचे फेंक दिया.
    बाबर के भाई चंदे आलम और पत्नी फातिमा ने कहा कि वे पड़ोसियों से सुरक्षा के लिए कई बार पुलिस और अन्य अधिकारियों के पास गए, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया. इस बीच बीजेपी विधायक पीएन पाठक ने कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. इस बीच, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबर अली के निधन पर शोक जताया और उनके परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने अधिकारियों को मामले की निष्पक्ष जांच करने का निर्देश दिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतालिबान का नया फरमान: पुरुषों को साथ लेकर पार्क घूमने नहीं जा सकेंगी महिलाएं
    Next Article जिन राज्यों में हिंदुओं की जनसंख्या कम है, वहां उन्हें दिया जा सकता है अल्पसंख्यक का दर्जा: केंद्र सरकार

    Related Posts

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    July 5, 2026

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    टाटा मोटर्स की 35 कमर्शियल गाड़ियों की भव्य डिलीवरी, आधुनिक फीचर्स से ग्राहकों को मिलेगा बेहतर माइलेज और प्रदर्शन

    बन्ना गुप्ता की मानवीय पहल: जब इंसानियत ने राजनीति की दीवारें तोड़ीं

    तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट से हटाए गए 17 मजदूरों की बहाली की मांग, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    50 साल पुराना यूसीआईएल साप्ताहिक हाट बदहाल: टूटे शेड, कीचड़ और बदइंतजामी के बीच जूझ रही हजारों लोगों की रोजी-रोटी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.