Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » महाराष्ट्र में मचेगी भगदड़? 5 राज्यों का परिणाम देख भाजपा-आप की तरफ रुख कर सकते हैं नेता
    Breaking News Headlines राजनीति

    महाराष्ट्र में मचेगी भगदड़? 5 राज्यों का परिणाम देख भाजपा-आप की तरफ रुख कर सकते हैं नेता

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 29, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बीते दिनों पांच राज्यों मे हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा और AAP का बोलबाला रहा है। चार राज्यों में भाजपा ने जीत दर्ज की तो पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बहुमत हासिल कर लिया। अब महाराष्ट्र में भी बहुत सारे ऐसे नेता हैं जो कि विकल्प तलाश रहे हैं। इसमें कई मौजूदा विधायक और वरिष्ठ नेता भी शामिल हैं जो कि भाजपा और AAP की ओर जाने का मन बना रहे हैं।

    सोमवार को एनसीपी के राज्यसभा सांसद मजीद मेमन ने ट्वीट किया, अगर नरेंद्र मोदी को जनता जिता देती है और वह विश्व में सबसे प्रसिद्ध नेता साबित होते हैं तो उनके अंदर कुछ तो अच्छे गुण होंगे। कुछ काम ऐसे होंगे जो कि विपक्ष के नेता अपने समय में नहीं कर पाए। मेमन के इस ट्वीट के बाद उनकी पार्टी के लोग ही हैरान रह गए। मेमन ने कहा, मेरी बात का गलत मतलब निकाला गया है।
    उन्होंने कहा, मैं भाजपा नहीं जॉइन कर रहा हूं। वहीं एक कांग्रेस नेता ने कहा , महाविकास अघाड़ी के दूसरे नेता, खासकर जो कांग्रेस में हैं, वे अब सोच में पड़ गए हैं। पंजाब में करारी हार के बाद उन्हें अपने भविष्य की चिंता हो रही है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और यूपी में जब हमारे हाथ से एक बार सत्ता चली गई तो दोबारा कभी लौटकर नहीं आई। अब इसी श्रृंखला में पंजाब भी जुड़ गया है।
    उन्होंने कहा, बहुत सारे लोगों का मानना है कि अगर 2024 में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी मिलकर भी चुनाव लड़ेंगे, तब भी भाजपा की जीत होगी। वहीं आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति मेनन ने कहा, कांग्रेस के कुछ बड़े नेता हमारे संपर्क में हैं। अभी हम अपना समय लेकर विचार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleउत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने तय किया 100 दिन का एजेंडा, देगी बंपर सरकारी नौकरियां और रोजगार के मौके
    Next Article संसद में बिल पेश, 75 सालों तक सुरक्षित रहेंगे अपराधियों की पहचान से जुड़े आंकड़े और नमूने

    Related Posts

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    August 8, 2026

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    August 8, 2026

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नशा से बचें और इंटरनेट का उपयोग कैरियर बनाने में करें – कुशवाहा

    रुपए लेने का आरोप लगाने वाले पर मानहानि तथा एस सी एसटी का मुकदमा दायर करेंगे::: मनोज सरदार

    मतदान केन्द्रों पर विशेष शिविर, मतदाताओं से लिए गए फॉर्म-6 व 8

    जल संरक्षण का संकल्प, खरसावां के हांसदा गांव में मनाया गया जल अर्पण दिवस

    18 साल की उम्र पूरी करने वाले विद्यार्थियों का बनेगा मतदाता पहचान

    तमोलिया में ब्राउन शुगर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार गिरफ्तार

    मनोज सरदार पर विकास कार्यों में बाधा डालने का झामुमो का आरोप, डीसी से शिकायत की तैयारी

    विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विकास कार्यों पर मंथन

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी – ललित गर्ग

    शहीद निर्मल महतो की पूजा-अर्चना कर तिरंगा किया समर्पित, राष्ट्र सम्मान की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.