Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात की
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति राष्ट्रीय

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात कर कर्मचारी राज्य बीमा निगम की क्षेत्रीय कार्यालय की एक शाखा जमशेदपुर में खोलने की मांग की। सांसद श्री महतो ने एक ज्ञापन से उक्त दोनों मंत्रियों को अवगत कराया कि जमशेदपुर एवं इसके आसपास के क्षेत्रों में कर्मचारी राज्य बीमा निगम में व्याप्त कामगारों की संख्या लगभग तीन लाख से ऊपर है और लगभग 14000 इकाइयों के साथ कई बड़े नियोजक पंजीकृत हैं।
    इन तीन जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम एवं सरायकेला- खरसावां के कर्मचारियों एवं नियोजकों के लिए एक अस्पताल आदित्यपुर, चार औषधालय, दो शाखा कार्यालय एवं एक औषधालय सह शाखा कार्यालय है।
    इन तीनों जिलों के में स्थित मजदूरों एवं नियोजकों को हितलाभ एवं अन्य कार्यों के लिए क्षेत्रीय कार्यालय रांची जिसकी दूरी लगभग 150 किलोमीटर से 200 किलोमीटर है बराबर जाना पड़ता है। इन मजदूरों की स्थिति ऐसी नहीं है जो अपने काम से छुट्टी लेकर और आने-जाने का खर्च वहन कर सके साथ ही नियोजकों को भी क्षेत्रीय कार्यालय रांची जाना पड़ता है।
    जिनके कारण उन्हें भी व्यवसाय करने में समस्या होती है।
    सांसद श्री महतो ने मंत्री द्वय से मुलाकात कर कहा कि जमशेदपुर में उप क्षेत्रीय कार्यालय खोलने का आदेश दें ताकि उन तीनों जिलों के कर्मचारी एवं नियोजक को क्षेत्रीय कार्यालय रांची नहीं जाना पड़े एवं योजना का विस्तार संपूर्ण जिले में कराया जा सके। जिससे अधिक संख्या में लोग इस केंद्रीय योजना का लाभ उठा सकें।
    इस संबंध में केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में अवश्य कार्य करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने अपने सचिव सुनील बर्थवाल को निर्देश दिए।
    सांसद श्री महतो ने सुनील बर्थवाल से भी मुलाकात की एवं उनसे भी इस संबंध में आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि केंद्रीय सचिव सुनील बर्थवाल ने सांसद श्री महतो को स्मरण कराया कि वे स्वयं जमशेदपुर में अनुमंडल पदाधिकारी के पद पर कार्य कर चुके हैं इसलिए जमशेदपुर की समस्याओं के संबंध में निजी रुचि लेकर का समाधान करने का सार्थक प्रयास करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleस्वास्थ्य विभाग में मचा हड़कंप संजय ने लगाई फांसी
    Next Article सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , शास्त्रीनगर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

    Related Posts

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    June 23, 2026

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    June 23, 2026

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रदर्शनी, रघुवर दास बोले- विकास और जनकल्याण की नई पहचान बना भारत जमशेदपुर।

    टीएमसी पर नियंत्रण की जंग तेज, ममता खेमे का बागी गुट से पहले पदाधिकारियों की सूची सौंपने का दावा

    केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा में अपना कार्यकाल पूरा होने के बाद इस्तीफा दिया

    लखनऊ अग्निकांड: मुख्यमंत्री ने रद्द किए सभी कार्यक्रम, जांच में जुटीं फॉरेंसिक टीम और एसआईटी

    लखनऊ में एलडीए ने उस इमारत को गिराने की प्रक्रिया शुरू की, जिसमें आग लगने से 15 लोगों ने जान गंवाई

    पाकुड़ मम्मी की तबीयत खराब है कहकर मांगे पैसे, फिर भागी युवती; दुकानदार ने ऐसे पकड़ा

    बोकारो में प्यार का हाई वोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़ा होमगार्ड जवान, प्रेमिका को नौकरी दिलाने की तैयारी में की थी मदद।

    घरेलू विवाद में हिंसा, पति-पत्नी समेत पुत्र घायल; गांजा बिक्री का विरोध करने का आरोप

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को आज मरणोपरांत मिलेगा पद्म भूषण

    महिला बेटे संग मोबाइल टावर पर चढ़ी, पति पर दूसरी शादी और बेदखल करने का आरोप; न्याय की मांग पर अड़ी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.