Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , शास्त्रीनगर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , शास्त्रीनगर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 28, 2022Updated:March 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आज दिनांक 28 मार्च 2022 को सरस्वती शिशु विद्या मंदिर , शास्त्रीनगर में त्रिदिवसीय आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। इस कार्यशाला में विद्या भारती के योजना एवं लक्ष्य के अनुसार गत सत्र की समीक्षा कर नवीन सत्र की योजना बनाई जाएगी।आज प्रथम दिवस पर विद्यालय के सचिव अरुण कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर कार्यशाला का श्रीगणेश किया । वंदना के बाद प्रधानाचार्य द्वारा कार्यशाला की औपचारिकता एवं प्रस्तावना को रखा गया। प्रधानाचार्य ने कहा कि हमें बच्चों के सर्वांगीण विकास की दृष्टि से जो हमारी कमियां हैं उनको दूर करते हुए नई योजना बनाकर बच्चों को प्रतियोगिता एवं परीक्षा की दृष्टि से सफल बनाना है ।हमें विद्या भारती के अनुसार उन्हें संस्कारित करना है और राष्ट्र का एक सजग नागरिक बनाने की दिशा में सतत लगे रहना होगा। सचिव महोदय ने विद्यालय के सभी अंग चाहे वह सजीव हो या निर्जीव सब के विकास के लिए आचार्यों से मनोयोग के साथ, समर्पण भाव से कार्य में लगने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति आचार्यों के सकरात्मक सोच को सदैव प्रोत्साहित करने के लिए आगे रहेगी । विद्यालय विकास में जो भी आवश्यकता होगी हम सब मिलकर उसको पूरा करेंगे और विद्यालय को एक नई दिशा, एक नई सोच के साथ आगे बढ़ते हुए नई ऊंचाई पर ले जाएँगे। सचिव महोदय ने सभी आचार्यों को संचिका, लेखन पुस्तिका और कलम देख कर सम्मानित किया।
    आज की कार्यशाला में विद्यालय से आचार्य भुबने लाल महानंदा, कल्पना दास, सीता जी, पूनम कुमारी, श्वेता मेहता, सत्यनारायण मिश्रा, दयानंद उपाध्याय, उदित कुमार पांडे, ललिता कुमारी, हर्षा सिंह,अंजली कुमारी ,वर्षा शांडिल्य, अमृता सिंह एवं अंजू कुमारी ने भाग लिया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसांसद विद्युत वरण महतो ने आज केंद्रीय श्रम मंत्री भूपेन्द्र यादव एवं केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात की
    Next Article तालिबान का फरमान: सरकारी कर्मचारियों के लिए दाढ़ी रखना और ड्रेस कोड अनिवार्य, नियम तोड़ा तो जाएगी नौकरी

    Related Posts

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    November 18, 2026

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    November 18, 2026

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    November 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल समाज को सही दिशा प्रदान करती है बल्कि प्रशासन और आम जनता के बीच विश्वास एवं बेहतर संवाद को भी सुदृढ़ करती है : रिची पांडेय

    जनक राजर्षि के संज्ञा पाने वाले अकेले महापुरुष थे:डॉ सुरेश प्रसाद।

    घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बखरी में छाया ठंड का प्रकोप

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

    पति के साथ नहीं रहने की बात पर पंचनामा बना, पत्नी मायके गई

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    136 पशुपालकों के बीच बोनस वितरण

    श्री दुर्गा प्लस टू विद्यालय मेघौल में प्रबंध समिति का गठन, विधायक अभिषेक आनंद बने अध्यक्ष

    ड्राइवर एसोसिएशन ऑफ बिहार ने मिर्जापुर में की बैठक, 10 सूत्री मांगों को लेकर 20 नवंबर को पटना में होगा प्रदर्शन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.