Author: Devanand Singh

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर में पुंछ के बुफलियाज इलाके में हुई एक सड़क दुर्घटना में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 घायल हो गए. पुंछ के जिलाधिकारी ने बताया कि घायलों और मृतक व्यक्तियों के परिजनों को हर संभव सहायता दी जा रही है. घटना 31 मार्च की शाम की है. स्थानीय न्यूज वेबसाइट ग्रेटर कश्मीर के मुताबिक सभी यात्री बारात में शामिल होकर लौट रहे थे. ग्रेटर कश्मीर ने एक पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि बारातियों को ले जा रहा एक वाहन सुरनकोट उपमंडल के मरहा गांव से लौट रहा था. मरहा-बुफलियाज मार्ग पर तररान वाली गली…

Read More

कोलंबों. श्रीलंका में जारी आर्थिक संकट के बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग को लेकर गुरुवार को उनके आवास के सामने जारी विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया. विरोध प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद पत्रकारों सहित कम से कम दस लोग घायल हो गए. यहां जमा हुए प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और पानी की बौछार की. रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद घायल होने वाले छह लोगों को कोलंबो राष्ट्रीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य चार मरीजों को कलुबोविला के कोलंबो साउथ टीचिंग अस्पताल में…

Read More

नई दिल्‍ली. देश में इस साल गर्मी के दिनों ने समय से पहले ही दस्‍तक दे दी है. मार्च में ही अधिकतम तापमान मई जैसा बढ़ गया और अब अप्रैल में भी यही हाल रहने वाला है. गर्मी इस बार काफी प्रचंड पड़ने की बात कही जा रही है. इस बीच मौसम विभाग ने उत्‍तर भारत, मध्‍य भारत और पश्चिमी भारत में अगले पांच दिनों तक भयंकर लू चलने की संभावना जताई है. इस दौरान अधिकतम तापमान बढ़ेगा और लोगों को गर्मी से जूझना पड़ेगा. मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि 1 अप्रैल के बाद हालांकि उत्‍तर…

Read More

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के शोपियां में इस वक्त आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ चल रही है. इस मुठभेड़ में अब तक एक आतंकी की मौत हो गई है. जबकि ऑपरेशन अब भी जारी है. बता दें कि ये मुठभेड़ गुरुवार देर शाम शुरू हुई थी. पुलिस के एक प्रवक्ता के मुताबिक आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में खुफिया सूचना मिली थी. इसके बाद सुरक्षा बलों ने शोपियां के तुर्कवांगम गांव में घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था. पुलिस के मुताबिक सुरक्षाबल के जवान जब एक खास इलाके की ओर बढ़ रहे थे, तभी वहां छिपे आतंकवादियों ने उन…

Read More

????????नमस्कार ???????? ????आपका *राष्ट्र* आपका *संवाद* ???? ???? *राष्ट्र संवाद पञिका*???? ????विश्वसनीयता के दो दशक???? ????दिनांक01अप्रैल दिन शुक्रवार2022???? www.rashtrasamvad.com www.rastrasamvad.com Devanandsingh.com http://rashtrasamvadnews.blogspot.com/ ????Channel: www.youtube.com//rsamvadnews *********************** Check out rashtrasamvad (@rashtrasamvad1): https://twitter.com/rashtrasamvad1?s=08 ************************* ????NOW RASHTRASAMVAD AVAILABLE ON MOBILE APP???? JHAHIN2000/1039 *राष्ट्र संवाद नजरिया : ********************* ✍️कौम को बचाने के लिए लड़ूंगा, मुल्क से गद्दारी कर रहा विपक्ष: इमरान खान ✍️सरकार पर संकट के बीच पीएम इमरान खान का देश के नाम संबोधन, बोले- आज पाकिस्तान के लिए फैसले की घड़ी ✍️केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी कर्नाटक दौरे पर सियासत गर्म ✍️विस्थापितों को जब तक घर नहीं, तब…

Read More

नई दिल्ली. बैंकों के लिए नए वित्त वर्ष 2022-23 की शुरुआत छुट्टियों से होगी. 1 अप्रैल से लगातार 5 दिन तक बैंक बंद रहेंगे. जबकि पूरे अप्रैल महीने में 15 दिन तक बैंक बंद रहेंगे क्योंकि इस महीने छुट्टियों की भरमार है. यानी अप्रैल में आधे महीने ही बैंक खुले रहेंगे. अप्रैल में गुड़ी पड़वा, सरहुल और बैसाखी जैसे त्योहार हैं तो कई जयंतियां भी हैं जिनकी वजह से बैंकों की छुट्टियां हैं. अगर आपको भी अपने बैंक के ब्रांच में कोई काम है तो समय से निपटा लें नहीं तो लंबा इंतजार करना पड़ेगा. हालांकि, इस दौरान नेट बैंकिंग…

Read More

मुंबई. पार्टी में सदस्यता दिलाने का ये तरीका महाराष्ट्र कांग्रेस का हिट हो गया है। इस ऑफर के आते ही मुंबई में लोगों की लंबी कतारें लग गईं और वोटर कार्ड लेकर कई लोग मुफ्त में दूध लेने के लिए पहुंच गए।यहां ज्यादातर लोग सिर्फ दूध के नाम पर खिंचे चले आए उन्हे ये नहीं पता कि कांग्रेस पार्टी उनके वोटर कार्ड का इस्तेमाल करके मेंबरशिप फॉर्म भर रही है। यहां पहुंची कई महिलाओं ने कहा कि उन्हे ये बोला गया कि आईडी लेकर आओ दूध मिलेगा।दरअसल पांच राज्यों में करारी हार के बाद कांग्रेस आलाकमान की तरफ से सभी…

Read More

चंडीगढ़. पंजाब में महंगी शिक्षा से परेशान अभिभावकों के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इसी सत्र से प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ाने पर तत्काल प्रभाव से पाबंदी लगा दी है. इसके अलावा कोई भी प्राइवेट स्कूल बच्चों की किताबों और यूनिफॉर्म किसी खास दुकान से खरीदने के लिए नहीं कहेगा. इसके लिए पंजाब सरकार जल्द ही पॉलिसी बनाकर जारी कर देगी. सीएम मान ने कहा कि शिक्षा महंगी होने की वजह से आम लोगों की पहुंच से दूर हो गई है. अभिभावकों को मजबूरी में बच्चों को स्कूल से हटाना पड़ रहा है. उनसे…

Read More

करनाल. करनाल में हरियाणा उत्तर प्रदेश सीमा पर यमुना नदी में एक 17 वर्षीय युवक की तलाश की जा रही है. गोताखोरों के 15 सदस्यों की टीम युवक को ढूंढने में जुटी है. 1 दिन पहले गांव ताहरपुर का 17वर्षीय युवक लालूपुरा घाट के पास यमुना नदी में नहाते समय डूब गया. जिसकी तलाश की जा रही है. बताया गया कि मंगलवार को तीन युवक नहाने गए थे. तीनों नहाते वक्त डूब गए. साथ में खेतों में काम कर रहे लोगों ने 2 को बचा लिया, जबकि एक को वह नहीं बच पाए. काफी समय इंतजार के बाद परिजनों ने…

Read More

रायपुर. कृषि और ऊर्जा विभाग की बैठक पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि बैठक में गौठान और रूरल इंडस्ट्रियल पार्क को लेकर चर्चा हुई. बजट में हमने रूरल इंडस्ट्रियल पार्क के लिए 600 करोड़ का प्रावधान किया है. किस तरह से यहां कार्य किये जायेंगे इस ओर रणनीति बनाई गई. गोबर की तरह गौमूत्र भी सरकार खरीदेगी. इस पर 15 दिनों में रिपोर्ट मांगी गई है. बिजली विभाग में भी बहुत सारे सुधार करने हैं, उस मामले में विस्तार से चर्चा की गई. कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि पांच राज्य के…

Read More