नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह झूठी शान की खातिर की गई हत्या (ऑनर किलिंग) के मामले को हल्के में नहीं लेगा। साथ ही, एक महिला की उस याचिका पर उत्तर प्रदेश सरकार से जवाब मांगा, जिसने मामले में अपने चाचा की जमानत रद्द करने का आग्रह किया है. दरअसल, महिला के अंतर-जातीय विवाह करने पर पिछले साल उसके पति की हत्या की साजिश में उसका चाचा कथित रूप से संलिप्त था. राज्य सरकार और अन्य को नोटिस जारी करने से पहले न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने दीप्ति मिश्रा की ओर से पेश…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने अपने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नवरात्र स्पेशल व्यवस्था की है. इस नवरात्रि स्पेशल थाली रेल यात्रियों के लिए मात्र 99 रुपये में सेंधा नमक से बने पकवान परोसे जाएंगे. इसे लेकर भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम ने अपने मेनू में नवरात्रि के विशेष भोजन को शामिल किया है. 2 अप्रैल यानी शनिवार से चैत्र मास की नवरात्रि शुरू होने जा रहा है. नवरात्रि में कई लोग 9 दिनों का उपवास रखते हैं. ऐसे में यात्रा कर रहे लोगों के लिए काफी मुश्किल हो जाती है. इसलिए अब भारतीय रेलवे…
नई दिल्ली. देश में जानलेवा कोरोना वायरस महामारी के नए मामलों में आज मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1260 नए केस सामने आए हैं और 83 लोगों की मौत हो गई. कल कोरोना के 1335 केस दर्ज किए गए थे और 52 लोगों की मौत हुई थी. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, कल देश में 1 हजार 404 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 13 हजार 445 हो गई…
मुंबई. आर्यन खान केस में नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के गवाह प्रभाकर साइल की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक प्रभाकर साइल की मौत मुताबिक हार्ट अटैक से हुई है. पिछले साल क्रूज ड्रग्स मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद प्रभाकर साइल चर्चा में आया था और एनसीबी के तत्कालीन मुंबई जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाए थे. प्रभाकर साइल ने एनसीबी कोर्ट में एक हलफनामा दाखिल कर दावा किया था कि क्रूज ड्रग्स केस में फंसे आर्यन खान को छोड़ने के लिए शाहरुख खान की मैनेजर पूजा डडलानी, केपी…
नई दिल्ली. निर्यात के मोर्चे पर वित्त वर्ष 2021-22 में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए भारत ने इस दौरान 417.81 अरब डॉलर का निर्यात करने में सफलता पाई है. सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मोदी सरकार ने 2021-22 में 400 अरब डॉलर का निर्यात करने का लक्ष्य रखा था जिसे वित्त वर्ष खत्म होने से 10 दिन पहले ही हासिल कर लिया गया था. इसके लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को ही उद्योगपतियों का आभार जताया था और उन्हें धन्यवाद कहा था. सूत्रों ने बताया कि…
नई दिल्ली. मुख्य न्यायाधीश एन वी रमण ने कहा कि देश में इस वक्त एक स्वतंत्र संस्था स्थापित करने की आवश्यकता है, जिसके नीचे केंद्रीय जांच एजेंसियां काम कर सके. उनके मुताबिक सीबीआई और अन्य एजेंसियों जैसे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) को एक छत के नीचे लाना चाहिए. उन्होंने कहा इससे इन एजेंसियों पर ये आरोप नहीं लगेंगे कि इनका इस्तेमाल राजनीतिक उत्पीड़न के तौर पर किया जा रहा है. प्रधान न्यायाधीश सीबीआई के 19वें डीपी कोहली स्मृति व्याख्यान में ‘लोकतंत्र: जांच एजेंसियों की भूमिका और जिम्मेदारियां’ विषय पर बोल रहे थे. मुख्य न्यायाधीश एन…
इस्लामाबाद. चीन ने लाहौर ऑरेंज लाइन परियोजना से संबंधित पाकिस्तान से 55.6 मिलियन अमरीकी डालर का बकाया मांगा है और इस्लामाबाद को नवंबर 2023 तक इस रकम को अदा करने के लिए कहा है. चाइना रेलवे-नॉर्थ इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन ने लाहौर ऑरेंज लाइन प्रोजेक्ट के समय पर पूरा होने के बावजूद विभिन्न भुगतानों में देरी को उजागर करते हुए पंजाब मास ट्रांजिट अथॉरिटी से यूएसडी की बकाया राशि जारी करने की मांग की है. स्थानीय मीडिया के अनुसार पाकिस्तान को मार्च तक 45.3 मिलियन और इस साल के अंत तक 10.3 मिलियन अमरीकी डालर की शेष बकाया राशि चुकता करनी होगी.…
देवानंद सिंह भाजपा में रघुवर दास का महत्व लगातार बढ़ता जा रहा है, वहीं, बन्ना गुप्ता जननायक के तौर पर पूरे झारखंड में खुद का स्थापित कर चुके हैं कई दिनों से सियासी सरगर्मी से जूझ रहे झारखंड का सियासी पारा नीचे उतरता नहीं दिख रहा है। झामुमो पार्टी विधायक सीता सोरेन और लोबिन हेंब्रम पर भाजपा के संपर्क में होने के आरोप लगने की बात सामने आने से एक तरह से राजनीति भूचाल आ गया है। इन दोनों ही विधायकों की शिकायत पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से की गई है। पार्टी अध्यक्ष शिबू सोरेन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को…
मैनपुरी. पति की बेवफाई से क्षुब्ध महिला सिपाही ने जमकर हंगामा किया। आगरा में सिपाही के पद पर तैनात पति को महिला सिपाही ने एक होटल में महिला संग पकड़ लिया। होटल के बाहर पत्नी ने सिपाही पति के साथ गाली गलौज की और उसको कई थप्पड़ भी जड़े। मामला गुरुवार दोपहर बाद का है। राधारमन रोड पर स्थित एक होटल में पहुंची महिला सिपाही ने रिसेप्शन पर रजिस्टर देखा और अपने पति का नाम देखकर नाराज होने लगी। कर्मचारी ने कमरे का दरवाजा खुलवाकर सिपाही को बुलाया। सिपाही पति को देखकर महिला बिफर गई और हंगामा करने लगी। हंगामे…
नई दिल्ली. देश में डॉक्टरी की पढ़ाई के सिलेबस में कई बदलाव करते हुए नई गाइडलाइंस जारी की गई हैं. MBBS के स्टूडेंट्स पढ़ाई शुरू करने से पहले जो शपथ लेते हैं, उसे भी बदल दिया गया है. उन्हें अब सदियों पुरानी हिप्पोक्रेटिक शपथ के बजाय महर्षि चरक शपथ लेनी होगी. देश में मेडिकल एजुकेशन की रेग्युलेटरी बॉडी नैशनल मेडिकल कमीशन ने इस शपथ को सिलेबस का हिस्सा बना दिया है. इसके अलावा मेडिकल स्टूडेंट्स को अब पढ़ाई के पहले साल से ही कम्यूनिटी हेल्थ ट्रेनिंग करनी होगी. उन्हें कोई गांव गोद भी लेना पड़ेगा. 10 दिन का योगा कोर्स…
