भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. यहां फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा. कमलनाथ राज्य छोड़कर केंद्र की राजनीति में नहीं जाएंगे. 2023 का विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी वही होंगे. भोपाल में सोमवार को हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया. इस बैठक में दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के सभी क्षत्रप मौजूद थे. सबने सर्वसम्मति से कमलनाथ के नाम पर मोहर लगायी. मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावकी तैयारी जोर शोर से जारी है. बीजेपी और कांग्रेस जी जान से जुट गए…
Author: Devanand Singh
नई दिल्ली. राजधानी में अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिससे जान सभी हैरान हो जा रहे हैं. दिल्ली में 13 साल के लड़के ने 8 साल के बच्चे को किडनैप कर मौत के घाट उतार दिया. रोहिणी में किसी बात को लेकर एक मामूली झगड़े के बाद 13 साल के बच्चे ने पहले तो आठ साल के बच्चे का अपहरण किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह मामला सभी को व्यथित कर रहा है कि आखिर इतनी सी उम्र में इतनी बड़ी साजिश कैसे? मामले की जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले मृतक बच्चे…
अधिकारियों को चेतावनी दी की ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा मेरी पहली जवाबदेही:अनिल पलटा रेलवे के एडीजी अनिल पलटा टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचे जहां स्टेशन परिसर के निरीक्षण के बाद रेल थाना का निरीक्षण किया। वही रेल एसपी कार्यालय पहुंच अधिकारियों के साथ एक बैठक की ।साथ ही संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा के साथ रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा एवं पुराने मामले को अभिलंब निपटारा करने का आदेश दिया। रेल एडीजी ने साफ शब्दों में अधिकारियों को चेतावनी दी की ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा मेरी पहली जवाबदेही है और इस जिम्मेदारी…
ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा 5 एवं 6 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पूरी तरह सजधज कर तैयार हो चुकी है। अभी तक 20 बरूआ का निबंधन हो चुका है, जिसमें बोकारो से भी बरूआ का निबंधन हुआ है। उपनयन संस्कार लक्ष्मी नारायण मंदिर, हुलासगंज, गया के स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी एवं 5 सदस्यीय विद्वान पुरोहितों द्वारा यज्ञोपवीत के संपूर्ण वैदिक रीति रिवाज एवं कर्मकांड से इस अनुष्ठान को भव्य यज्ञ मंडप में अद्वितीय ढंग से संपन्न कराएंगे। कार्यक्रम में प्रथम दिन(5 अप्रैल) प्रातः 10 बजे उद्घाटन…
मुख्यमंत्री ने सरहुल के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया मांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री अपनी परंपरा को आगे बढ़ाने में सुखद अनुभूति होती है…हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने करम टोली स्थित आदिवासी बालक – बालिका छात्रावास में आयोजित सरहुल पर्व महोत्सव -2022 में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने पूजा स्थल पहुंच कर सभी को सरहुल पर्व की शुभकामनाएं दी। आदिवासी द्वेष और घृणा से कोसों दूर हैं मुख्यमंत्री ने कहा कि वैश्विक महामारी के बाद एक बार पुनः हम सब एकत्रित हुए हैं। अपनी सभ्यता, संस्कृति और परंपरा को आगे बढ़ाने में सुखद…
सरहुल पूजा में शामिल हुए पूर्व सीएम रघुवर दास जमशेदपुर। प्रकृति के महान पर्व सरहुल पूजा में पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने विभिन्न स्थानों पर मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। केंद्रीय सरहुल पूजा समिति एवं आदिवासी उरांव समाज समिति, बिरसानगर के तत्वावधान में अलग-अलग आयोजित शोभा यात्रा में भी शामिल हुए। इसके पूर्व श्री दास केंद्रीय सरहुल पूजा समिति द्वारा आयोजित उरांव बस्ती, सीतारामडेरा के चालन मंडप में पूजा-अर्चना किया और उपस्थित लोगों के बीच सरहुल के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके उपरांत प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर उरांव समाज, हो, मुंडा,…
एक्सएलआरआइ में अब ऑनलाइन भी होगा बीएम, एचआरएम व फाइनांस से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोविड के बाद दुनिया में पठन-पाठन के ट्रेंड में आये बदलाव के बाद एक्सएलआरआइ प्रबंधन का फैसला देश की सबसे पुरानी बिजनेस स्कूल एक्सएलआरआइ से अब ऑनलाइन मोड में भी पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा की पढ़ाई हो सकेगी. एक्सएलआरआइ प्रबंधन ने नयी शिक्षा नीति को ध्यान में रखते हुए पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के तीन नये ऑनलाइन कोर्स को लांच किया है. अब विद्यार्थी एक्सएलआरआइ से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बिजनेस मैनेजमेंट, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट व पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फाइनेंस का कोर्स कर…
मुंबई. बॉम्बे हाई कोर्ट ने हाल ही में ठाणे निवासी भरत तायडे द्वारा दायर किए गए एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि किसी भी व्यक्ति का वैध जाति प्रमाण पत्र उसके पिता के जाति के आधार पर ही होगा. जस्टिस एसबी शुक्रे और जीए सनप की खंडपीठ ने कहा कि भारत में अधिकांश परिवार पितृसत्तात्मक पैटर्न का पालन करते हैं यानी ज्यादातर परिवार में पिता की जाति और संस्कारों के आधार पर ही बच्चे की पालन पोषण होता आया है. जिसे देखते हुए किसी भी व्यक्ति की जाति उसके पिता की जाति या जनजाति से संबंधित माना जाना…
कोलंबो. अब तक के सबसे बड़े आर्थिक संकट से जूझ रहे श्रीलंका के कैबिनेट मंत्रियों ने रविवार देर रात तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया. देश के शिक्षा मंत्री और सदन के नेता दिनेश गुणवर्धने ने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों ने श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे को अपना इस्तीफा सौंप दिया. उन्होंने सामूहिक इस्तीफे का कोई कारण नहीं बताया. बहरहाल, राजनीतिक विशेषज्ञों ने कहा कि विदेशी मुद्रा भंडार में कमी के कारण पैदा हुए आर्थिक संकट से सरकार द्वारा कथित रूप से गलत तरीके से निपटे जाने को लेकर मंत्रियों पर जनता का भारी दबाव था. कर्फ्यू के बावजूद शाम…
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में घुसने की नाकाम कोशिश के दौरान पीएसी के दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले शख्स से पुलिस पूछताछ में जुटी है. इस मामले में गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर सख्त कार्रवाई की बात कही है. इस हमलावर ने पुलिस की पूछताछ में अपना पूरा नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी बताया है, जो कि गोरखपुर के ही सिविल लाइंस में रहने वाले मनीर अहमद का बेटा है. उसका घर अब्बासी नर्सिंग होम के बगल में है. मुर्तजा ने आईआईटी बॉम्बे…
