Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा 5 एवं 6 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा 5 एवं 6 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर द्वारा 5 एवं 6 अप्रैल को सामूहिक उपनयन संस्कार सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में आयोजित किया जा रहा है। आयोजन स्थल पूरी तरह सजधज कर तैयार हो चुकी है। अभी तक 20 बरूआ का निबंधन हो चुका है, जिसमें बोकारो से भी बरूआ का निबंधन हुआ है। उपनयन संस्कार लक्ष्मी नारायण मंदिर, हुलासगंज, गया के स्वामी रंग रामानुजाचार्य जी एवं 5 सदस्यीय विद्वान पुरोहितों द्वारा यज्ञोपवीत के संपूर्ण वैदिक रीति रिवाज एवं कर्मकांड से इस अनुष्ठान को भव्य यज्ञ मंडप में अद्वितीय ढंग से संपन्न कराएंगे। कार्यक्रम में प्रथम दिन(5 अप्रैल) प्रातः 10 बजे उद्घाटन समारोह होगा, जिसमें मुख्य रूप से हुलासगंज के डॉक्टर रंगेश शर्मा जी महाराज उपस्थित रहेंगे। इसके उपरांत 12 बजे से मंडपाछादन, अपराह्न 2 बजे से सत्यनारायण पूजन, 3 बजे से मटकोर, 4 बजे से हल्दी, संध्या 6 बजे से प्रवचन एवं रात्रि 8 बजे से भतखई के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
    कार्यक्रम के दूसरे दिन(6 अप्रैल) को प्रातः 8 बजे से मुंडन एवं यज्ञोपवीत संस्कार, संध्या 5 बजे संस्कार पर प्रवचन एवं 6 बजे से मंचीय कार्यक्रम आयोजित होंगे। दूसरे दिन मंचीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीन्द्र राय (पूर्व सांसद सह प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा, झारखंड), सरयू राय(विधायक, पूर्वी सिंहभूम), राजेश ठाकुर(प्रदेश अध्यक्ष, कांग्रेस, झारखंड), राकेश कुमार सिंह(वाईस प्रेसिडेंट, ISWP) उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा।
    कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य इस प्रकार के अनुष्ठान के लिए होने वाले फिजूलखर्ची पर रोक, समाज मे समरसता, एकजुटता के साथ साथ अपनी संस्कृति को बचाने का संदेश प्रदान करना है। उक्त जानकारी मंच के प्रवक्ता विनोद शुक्ला ने दी

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमांदर की थाप पर थिरके मुख्यमंत्री हेमंत
    Next Article अधिकारियों को चेतावनी दी की ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा मेरी पहली जवाबदेही:अनिल पलटा

    Related Posts

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    June 22, 2026

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    June 22, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जेम्को उत्क्रमित उच्च विद्यालय के बच्चों को मिला वाटर कूलर, समाजसेवी आनंद बिहारी दुबे की पहल पर मिली सौगात

    भालूबासा के विस्थापित दुकानदारों के पुनर्वास के लिए सक्रिय हुईं पूर्णिमा साहू, जल्द होगा दुकान आवंटन

    मेयर सुधा गुप्ता ने किया स्थल निरीक्षण, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य के दिए निर्देश

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 : 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ, पहले चरण में नहीं मांगे जाएंगे दस्तावेज

    ब्रह्मर्षि विकास मंच का हुआ विस्तार, युवाओं को मिली संगठन की जिम्मेदारी

    मासिक अपराध गोष्ठी में एसएसपी ने दिए सख्त निर्देश, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर जोर

    सलिल कुमार नाग बने यूसिल के नए तकनीकी निदेशक यूसिल में उत्पादन बढ़ाना ओर भ्रष्टाचार मुक्त करना बड़ी चुनौती

    18 महीने से 262 मजदूरों का 25 दिन का बकाया का नहीं हुआ भुगतान। मजदूर करेंगे मुख्यमंत्री से शिकायत

    यूसिल में 35 लाख की लागत से बनी गेट अधूरा घायल हो रहे हे लोग

    गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स में बॉयलर ब्लास्ट के विरोध में ग्रामीणों व कामगारों का धरना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.