Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर घुसने की कोशिश नाकाम, हिरासत में हमलावर
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश

    गोरखनाथ मंदिर में पीएसी के दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला कर घुसने की कोशिश नाकाम, हिरासत में हमलावर

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित प्रसिद्ध गोरखनाथ मंदिर में घुसने की नाकाम कोशिश के दौरान पीएसी के दो जवानों पर धारदार हथियार से हमला करने वाले शख्स से पुलिस पूछताछ में जुटी है. इस मामले में गोरखपुर जोन के एडीजी अखिल कुमार ने हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर सख्त कार्रवाई की बात कही है. इस हमलावर ने पुलिस की पूछताछ में अपना पूरा नाम अहमद मुर्तजा अब्बासी बताया है, जो कि गोरखपुर के ही सिविल लाइंस में रहने वाले मनीर अहमद का बेटा है. उसका घर अब्बासी नर्सिंग होम के बगल में है. मुर्तजा ने आईआईटी बॉम्बे से केमिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

    मुर्तजा से बयान लेने के बाद पुलिस अधिकारी उसके घर गए और उसके पिता मुनीर अहमद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि उसके पिता मुनीर अहमद भी इंजीनियर हैं. मुर्तजा का परिवार पहले मुंबई में ही रहता था और अक्तूबर 2020 में वहां से गोरखपुर आकर सिविल लाइंस में बस गया. मुर्तजा के परिवार वालों कहना है कि उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही है. वह शनिवार देर शाम से ही घर से लापता था और वे लोग उसकी तलाश कर रहे थे.
    प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार पर रविवार देर शाम पीएसी की 20वीं बटालियन के दो जवान गोपाल गौंड़ और अनिल पासवान तैनात थे. इसी दौरान अहमद मुर्तुजा अब्बासी हाथ में बैग लिए गोरखनाथ मंदिर के मुख्य गेट पर पहुंचा और उसने पीएसी जवानों के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी. फिर अचानक उसने बैग से कपड़े में लपेटकर रखी दाव (धारदार हथियार) निकाली और ताबड़तोड़ हमला करने लगा. इस दौरान उसने धार्मिक नारे भी लगाए. उसने दाव से हमला कर दोनों पीएसी जवानों को घायल कर दिया.

    गोरखनाथ मंदिर में घुसने की नाकाम कोशिश के दौरान आरोपी अहमद मुर्तजा को भी काफी चोटें आई हैं, जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस फिलहाल यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी. वहीं हमलावर की मानसिक स्थिति की भी जांच की जा रही है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरूसी सैनिकों ने कीव में मचाई तबाही, 410 शव बरामद, राष्ट्रपति जेलेंस्की ने लगाया नरसंहार का आरोप
    Next Article श्रीलंका में बेकाबू हालात, इमरजेंसी के बीच पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा, लेकिन प्रधानमंत्री बने रहेंगे राजपक्षे

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.