Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 13 साल के लड़के ने 8 साल के बच्चे को किया किडनैप, फिर जान से मारा
    Breaking News Headlines

    13 साल के लड़के ने 8 साल के बच्चे को किया किडनैप, फिर जान से मारा

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. राजधानी में अपराध की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिससे जान सभी हैरान हो जा रहे हैं. दिल्ली में 13 साल के लड़के ने 8 साल के बच्चे को किडनैप कर मौत के घाट उतार दिया. रोहिणी में किसी बात को लेकर एक मामूली झगड़े के बाद 13 साल के बच्चे ने पहले तो आठ साल के बच्चे का अपहरण किया और फिर उसे मौत के घाट उतार दिया. यह मामला सभी को व्यथित कर रहा है कि आखिर इतनी सी उम्र में इतनी बड़ी साजिश कैसे?

    मामले की जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले मृतक बच्चे के पैरेंट्स ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी. रिपोर्ट के अनुसार बच्चा शनिवार दोपहर से ही लापता है. आखिरी बार उसे पड़ोस में रहने वाले 13 साल वर्षीय दोस्त के साथ खेलते देखा गया था. खबर के अनुसार पुलिस ने इस मामले में जब 13 साल के नाबालिग से पूछताछ की तो वह थोड़ा घबराया हुआ नजर आया. जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सारा राज खोल दिया.
    रोहिणी के डिप्टी कमीश्नर प्रणव तयाल के अनुसार नाबालिग आरोपी ने बताया कि कुछ दिनों पहले उसका आठ साल के बच्चे के साथ झगड़ा हो गया था. इसके बाद से ही वह उससे बदला लेना चाहता था. ऐसे में उसने पहले बच्चे को किडनैप किया और उसे सोहती गांव के जंगर एरिया में ले गया. पुलिस के अनुसार नाबालिग ने पुराने झगड़े का बदला लेने के लिए उसे मारना शुरू ​कर दिया लेकिन चोट गंभीर होने के कारण बच्चे की मौत हो गई.

    पुलिस की मानें तो नाबालिग पर मर्डर का केस लगाया गया है और उसे सुधार गृह में भेजा गया है. जानकारी के अनुसार मृतक और उसकी मां के साथ नाबालिग का झगड़ा हुआ था. मां के कुछ रुपये गायब हो गए थे और इसका इल्जाम उसने नाबालिग पर लगाया था. इसके बाद से ही नाबालिग ने बदला लेने का मन बना लिया था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल और डीजल के दामों में प्रति लीटर 80 पैसे की हुई बढ़ोतरी, 15 दिनों के अंदर 13 वीं बार हो चुकी है बढ़ोतरी
    Next Article मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा बदलाव

    Related Posts

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    June 22, 2026

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    June 22, 2026

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोयाबाद हिंसा मामले में कार्रवाई के विरोध में आजसू का आक्रोश मार्च, सुदेश महतो समेत हजारों कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

    बागशीसा का हेमंत गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

    टेम्पो चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चाकू व लूट का सामान बरामद

    नागाडीह मैदान में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, लोडेड पिस्टल और कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

    मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ने बैंक के चौकीदार पर किया हमला, दोनों घायल

    जमशेदपुर में 23 जून को ओलंपिक दिवस पर खिलाड़ियों का सम्मान समारोह

    लोहरदगा- लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अंतिम संस्कार को ले दो गांवों के ग्रामीणों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया।

    झारखंड में वज्रपात का कहर: खूंटी में क्रिकेट खेल रहे युवक की मौत, 11 झुलसे; कई जिलों में छह लोगों की गई जान

    बंगाल बजट: अन्नपूर्णा योजना के लिए 36,000 करोड़ रुपये आवंटित, लाभार्थियों की संख्या घटेगी

    आंतरिक शक्ति का पुंज – योग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.