Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा बदलाव
    Breaking News Headlines राजनीति

    मध्य प्रदेश में कमलनाथ के नेतृत्व में ही 2023 का विधानसभा चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, नहीं होगा बदलाव

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 5, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भोपाल. मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा फैसला लिया है. यहां फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन नहीं होगा. कमलनाथ राज्य छोड़कर केंद्र की राजनीति में नहीं जाएंगे. 2023 का विधानसभा चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और मुख्यमंत्री पद का चेहरा भी वही होंगे. भोपाल में सोमवार को हुई पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक में ये बड़ा फैसला लिया गया. इस बैठक में दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के सभी क्षत्रप मौजूद थे. सबने सर्वसम्मति से कमलनाथ के नाम पर मोहर लगायी.

    मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनावकी तैयारी जोर शोर से जारी है. बीजेपी और कांग्रेस जी जान से जुट गए हैं. इसी सिलसिले में भोपाल में हुई बैठक में ये फैसला लिया गया कि चुनाव पीसीसी चीफ कमलनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा. इसी के साथ कमलनाथ के केंद्र में जाने या पीसीसी चीफ का पद छोड़ने की अटकलों पर भी विराम लग गया. बैठक में सर्वसम्मति से ये फैसला लिया गया कि सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन किए जाएंगे और हर 15 दिन में दिग्गजों की बैठक होगी.
    कांग्रेस एमपी में 2023 का विधानसभा चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ेगी. मुख्यमंत्री का चेहरा भी कमलनाथ होंगे. यह बड़ा फैसला कांग्रेस की बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया. साथ ही इस बैठक में चुनाव का रोडमैप तैयार किया गया. हर 15 दिन में दिग्गजों की बैठक भी होगी. आगामी दिनों में सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन भी किए जाएंगे. कमलनाथ के श्यामला हिल्स स्थित बंगले पर ये बड़ी और महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुरेश पचौरी, अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह समेत पूर्व मंत्री मौजूद थे. कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला लिया.

    बैठक खत्म होने के बाद पूर्व मंत्री तरुण भनोत ने कहा 2023 का चुनाव कमलनाथ के नेतृत्व में लड़ा जाएगा. कमलनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे. सरकार के खिलाफ बेरोजगारी, आर्थिक बदहाली, किसान, भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था, शराब जैसे मामलों पर बड़े आंदोलन किए जाएंगे. उन्होंने कहा चार लाख करोड़ का कर्जा मध्य प्रदेश पर है. जनता बेहाल है. पंचायत स्तर से लेकर राजधानी स्तर तक आंदोलन होंगे. संगठन में स्तरों पर जो बदलाव होता है वह होता रहेगा.
    कमलनाथ के बंगले पर हुई बड़ी बैठक करीब 3 घन्टे चली. बैठक खत्म होने के बाद पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा कमलनाथ के नेतृत्व में एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे. जनता के हित के लिए कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे. कांग्रेस के परिवार ने एक भाव के तहत यह फैसला लिया है. इसमें तमाम सीनियर लीडर, पूर्व मंत्री भी मौजूद थे. इस तरह की मीटिंग हर 15 दिन में होगी. आगामी बैठकों में भी सीनियर लीडर मौजूद रहेंगे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article13 साल के लड़के ने 8 साल के बच्चे को किया किडनैप, फिर जान से मारा
    Next Article राजस्थान: करौली में पत्थरबाजी, हिंसा और आगजनी, अब तक 46 गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक बढ़ा कर्फ्यू

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.